एक्सप्लोरर

टाइगर की हड्डियों से वाइन बनाता है यह देश, फायदे जान लेंगे तो कहेंगे- ये दिल मांगे मोर

International Tiger Day: बाघों की लुप्त होती प्रजाति दुनियाभर में एक सबसे बड़ा खतरा है. लेकिन एक ऐसा देश भी है, जो कि बाघों की हड्डियों से वाइन बना रहा है और इसके बहुत सारे फायदे भी हैं.

International Tiger Day: दुनिया में सदियों से जानवरों का शिकार किया जा रहा है. कुछ जानवरों को उनकी खाल और मांस के लिए मारा जाता है, तो वहीं कुछ को उनकी हड्डियों के लिए. कुछ जानवरों को मारने के बाद उनकी सींगों का इस्तेमाल किया जाता है, तो वहीं हाथी को उनके दांतों के लिए मारा जाता है. खासतौर से अफ्रीकी देशों में जानवरों से जुड़ी चीजों की ज्यादा डिमांग होती है. वहीं दुनिया में एक देश ऐसा भी है, जो कि टाइगर की हड्डियों से वाइन बनाता है. चलिए आज आपको इंटरनेशनल टाइगर डे पर उस देश के बारे में बताएं, साथ ही टाइगर की हड्डियों की वाइन के फायदे भी बताते हैं. 

किस देश में बाघकी हड्डियों से वाइन बनती है

दुनिया में चीन और ताइवान दो ऐसे देश हैं, जो कि अजब-गजब चीजें खाने-पीने के लिए जाने जाते हैं. चीन तो सदियों से जानवरों से बनने वाली दवाई के लिए जाना जाता है. इसके अलावा उनके यहां उन जानवरों को भी खाया जाता है, जिसके बारे में शायद आम लोग सोंचे भी न. यहां पर बाघ की हड्डियों का अजब तरीके से इस्तेमाल किया जाता है. चीन में उससे वाइन बनाई जाती है, जिसकी लोगों में भारी डिमांड है.

इस वाइन के लिए मोटी रकम देते हैं लोग

कुछ साल पहले एक वेबसाइट डेलीमेल की एक रिपोर्ट में चीन में बाघों की दयनीय हालत का खुलासा हुआ था. वहां के टाइगर पार्क्स में बाघों को तंग बाड़ों में रखा जा रहा था और उनको जरूरत से कम खाना दिया जा रहा था. इस वजह से सैकड़ों की संख्या में बाघ दम तोड़ रहे थे. रिपोर्ट के अनुसार बाघों को भूखे मारकर उनकी हड्डियों का इस्तेमाल वाइन बनाने के लिए किया जा रहा है. यह बिजनेस बिलियन डॉलर की शक्ल ले चुका है, क्योंकि एक बोतल टाइगर वाइन के लिए यहां के रईस लोग भारी-भरकम रकम देने को तैयार हैं.

चीन में हेल्थ टॉनिक बताकर बेची जाती है शराब

चीन में इस वाइन को हेल्थ टॉनिक बताकर धड़ल्ले से टाइगर शेप की बॉटल में बेचा जाता है और इस अवैध धंधे को चीन की सरकार की मौन स्वीकृति मिली हुई है. यह होटल, रेस्टोरेंट आदि में आसानी से मिल जाती है. हैरानी की बात यह है कि यहां के रईस एक बोतल टाइगर वाइन के लिए 400 पाउंड यानि करीब 26 हजार रूपये देने के लिए भी तैयार हैं. लेकिन आखिर इस वाइन में ऐसा क्या है जो कि इसकी इतनी ज्यादा डिमांड है. चलिए जान लेते हैं. 

टाइगर वाइन के क्या हैं फायदे

यहां ऐसा माना जाता है कि टाइगर वाइन न सिर्फ आपको मजबूत बनाती है, बल्कि सेक्सुअल पावर को भी बढ़ाने में मदद करती है. बाघ की हड्डियों से बनी शराब को फेंगुइन फॉर्मुला भी कहा जाता है. इसमें चीनी हर्ब से तैयार शराब को चार महीने तक बाघ की हड्डियों के साथ मिलाकर रखा जाता है. इस वजह से इस शराब में एक खास तरह का गुण विकसित हो जाता है, इसीलिए इसे टाइगर वाइन कहा जाता है. कहते हैं कि इसे पीने से पुराने दर्द खत्म हो जाते हैं. इसके अलावा बाघ की हड्डियों से एक खास तरह की दवाई बनाई जाती है, जिसका इस्तेमाल गठिया रोग के इलाज में करते हैं. 

यह भी पढ़ें: International Tiger Day: टाइगर को बचाने की बात होती है, लेकिन शेर को नहीं? आखिर ऐसा क्यों

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Madhya Pradesh UCC Bill : खून के रिश्तों में नहीं कर सकेंगे शादी, क्या मध्यप्रदेश के मुसलमानों पर भी लागू होगा यह नियम?
खून के रिश्तों में नहीं कर सकेंगे शादी, क्या मध्यप्रदेश के मुसलमानों पर भी लागू होगा यह नियम?
Journalist Attack Laws India: किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?
किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?
India-US Trade Deal Farmers Protest: क्यों दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसान, क्या है इंडो-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील जिस पर विवाद?
क्यों दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसान, क्या है इंडो-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील जिस पर विवाद?
Protest Rules in India: देश की किन जगहों पर धरना देना अपराध, क्या इस दायरे में आता है प्रधानमंत्री आवास?
देश की किन जगहों पर धरना देना अपराध, क्या इस दायरे में आता है प्रधानमंत्री आवास?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget