एक्सप्लोरर

यहां है भारत का पहला ऐसा रेल ब्रिज, जो केबल के सहारे टंगा है, खूबसूरत है पुल का नजारा

देश का पहला केबल आधारित रेल ब्रिज जम्मू-कश्मीर में बना है. इस पुल को 96 केबल से सपोर्ट देकर तैयार किया गया है, जिन्हे फिक्स किया गया है. यह पुल अंजी नदी पर बना है, पुल का नजारा बेहद शानदार है.

Indian Railway: रेलवे आजकल आधुनिकता की ओर तेजी से बढ़ रहा है. स्टेशनों को मोडिफाई किया जा रहा है और सेमी हाईस्पीड ट्रेनें चलाई जा रही हैं. जब भी आप ट्रेन से सफर करते हैं तो रास्ते में कई पुल पड़ते हैं. इसी कड़ी में अब भारतीय रेलवे के पुलों की लिस्ट में पहला केबल वाला पुल भी शामिल हो चुका है. यह ब्रिज केबल के सहारे टिका है. जी हां, ये भारत रेलवे में पहला केबल ब्रिज है. आइए जानते हैं कैसा है ये ब्रिज.

देश का पहला केबल आधारित रेलवे ब्रिज

जम्मू-कश्मीर में देश का पहला केबल आधारित ब्रिज है. इस पुल को 96 केबल से सपोर्ट देकर तैयार किया गया है, जिन्हे फिक्स किया गया है. यह पुल अंजी नदी पर बना है, पुल का नजारा बेहद शानदार है. यह पुल 725 मीटर लंबा है और नदी के तल से करीब 331 मीटर ऊपर लटका हुआ है. भारतीय रेलवे के नजरिए यह पुल बहुत महत्वपूर्ण है. दरअसल, यह कश्मीर को देश से जोड़ने का काम करता है.

11 महीने में बनकर हुआ तैयार

इसका नाम अंजी खड्ड ब्रिज है, जो उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना का हिस्सा है. अंजी नदी पार बने इस पुल को 11 माह के रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है. यह सुरंग टी-2, कटड़ा और सुरंग टी-3, रियासी छोर को जोड़ने का काम करता है. अंजी चेनाब की एक सहायक नदी है, जिसके ऊपर यह ब्रिज बना है. 

एफिल टॉवर से भी अधिक ऊंचा है

725 मीटर लंबे इस पुल का 473 मीटर का हिस्सा केबल के सहारे हवा में लटका हुआ है. इसमें 193 मीटर लंबा सिर्फ एक पिलर है. आपको जानकर हैरानी होगी कि यह पुल एफिल टावर से भी ऊंचा है, जहां एफिल टॉवर की ऊंचाई 330 मीटर है वही इस पुल की नदी के तल से लेकर पिलर तक की ऊंचाई 331 मीटर है.

पहले बनना था आर्च ब्रिज

पहले इसे भी चेनाब ब्रिज की ही आर्च ब्रिज के रूप में बनाया जाना तय हुआ था. लेकिन बाद में 2016 में इसे केबल वाला पुल बनाना तय हुआ. रेलवे के मुताबिक, यह पुल 213 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा को भी झेल सकता है. इसपर ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकती है. 

यह भी पढ़ें - क्या मधुमक्खियां सच में आपको डंक मारने के बाद मर जाती हैं? पढ़िए क्या है सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
केजरीवाल से कन्हैया तक, आंदोलन से निकलकर बड़े नेता बन चुके ये लोग
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
मौत की सजा सुनाने के बाद जज क्यों तोड़ देते थे पेन की नोक, क्या थी वजह?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
क्या आप भी रिकॉर्ड करते हैं ऑफिस की बातें, ऐसे केस में कितनी सजा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?
कितनी मिलती है तिहाड़ जेल के जल्लाद को सैलरी, कौन देता है पैसा?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget