एक्सप्लोरर

भारत के इस बैंक में पड़ी थी सबसे बड़ी डकैती, फिल्मी स्टाइल में लूटे गए थे इतने रुपये

बैंक डकैती की खबर तो आपने कई सुनी होगी लेकिन भारत में एक ऐसी बैंक डकैती हुई थी जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया. केरल के एक ग्रामीण बैंक में हुई इस घटना से हर कोई हैरान था. आइये इसके बारे में जानें.

भारत में वैसे तो कई बड़ी-बड़ी डकैतियां हुई हैं. लेकिन आज हम बात करेंगे सबसे बड़े बैंक डकैती की. वो बैंक डकैती भारत की सबसे बड़ी और सनसनीखेज तरीके से की गई डकैती थी. इस घटना को चेलेमब्रा बैंक डकैती के नाम से जाना जाता है. ये न केवल भारत के अपराध इतिहास में अपनी जगह बनाई, बल्कि इसने सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर भी गंभीर सवाल उठाए. आइए इस घटना के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कब हुई थी घटना

यह घटना 30 दिसंबर 2007 की है. जब केरल के मलप्पुरम जिले में स्थित चेलेमब्रा में केरल ग्रामीण बैंक को लुटेरों ने निशाना बनाया. इस डकैती को भारत की सबसे बड़ी बैंक लूट माना जाता है, जिसमें लगभग 8 करोड़ रुपये की संपत्ति चोरी हुई. लूटे गए संपत्ति में नकद और 80 किलो सोना शामिल था. इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया, क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में लूट का यह पहला मामला था. चेलेमब्रा बैंक डकैती की योजना बेहद सटीक और सुनियोजित थी. 

ऐसे हुई थी बैंक में डकैती

दरअसल जिस बिल्डिंग में बैंक था उसी बिल्डिंग में एक पति-पत्नी ने किराए पर एक दुकान ली जहां वो एक रेस्टोरेंट बनाना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने वहां कंस्ट्रक्शन का काम शुरू किया. उसी के ऊपर ग्रामीण बैंक था. पति-पत्नी और उसके दो साथियों ने वहां से सुरंग खोदकर बैंक के स्ट्रॉन्ग रूम तक पहुंचे. इस सुरंग को बनाने में कई महीनों की मेहनत लगी. रेस्टोरेंट की आड़ में बैंक लूट की तैयारी चल रही थी और किसी को खबर तक नहीं लगी. लुटेरों ने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देने के लिए रात के समय इस डकैती को अंजाम दिया. इस घटना ने पुलिस और बैंक प्रशासन को हैरान कर दिया, क्योंकि इतने बड़े स्तर की लूट पहले कभी नहीं देखी गई थी. इस लूट में 80 किलो सोना और 25 लाख नकद लेकर फरार हो जाते हैं. पुलिस ने जब मालिक से उनके आईडी प्रूफ मांगे तो सभी नकली निकले.

ऐसे किया पुलिस ने खुलासा

एकदम फिल्मी स्टाइल में की गई इस बैंक डकैती के बाद पुलिस को घटना के संबंध में कोई सुराग तक नहीं मिला. बस बैंक की दीवार पर लिखा था 'जय माओ' जिसका अर्थ यह हो सकता था यह नक्सलियों का काम था. जिसमें पुलिस फंसी रह गई. पुलिस के पास कोई क्लू नहीं था. उस बैंक के मोबाइल टावर से घटना वाली रात के फोन कॉल्स की जांच की गई जिससे पुलिस को बड़ा क्लू मिला और इसी की मदद से पुलिस ने डेढ़ महीने के बाद कोडिकोड के एक घर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किय और सारा सामान भी बरामद किया.

इसे भी पढ़ें- आगरा के लाल किले और दिल्ली के लाल किले में क्या है अंतर, दोनों में से कौन-सा ज्यादा महंगा?

About the author नेहा सिंह

नेहा सिंह बीते 6 साल से डिजिटल मीडिया की दुनिया से जुड़ी हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद से ताल्लुक रखती हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद हैदराबाद स्थित ईटीवी भारत से साल 2019 में अपने करियर की शुरुआत की. यहां पर दो साल तक बतौर कंटेट एडिटर के पद पर काम किया इस दौरान उन्हें एंकरिंग का भी मौका मिला जिसमें उन्होंने बेहतरीन काम किया.

फिर देश की राजधानी दिल्ली का रुख किया, यहां प्रतिष्ठित चैनलों में काम कर कलम को धार दी. पहले इंडिया अहेड के साथ जुड़ीं और कंटेंट के साथ-साथ वीडियो सेक्शन में काम किया. 

इसके बाद नेहा ने मेनस्ट्रीम चैनल जी न्यूज में मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के पद पर अपनी सेवाएं दीं. जी न्यूज में रहते हुए नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों पर एक्सप्लेनर वीडियो क्रिएट किए.

इसी बीच प्रयागराज महाकुंभ के दौरान कुलवृक्ष संस्थान से जुड़कर महाकुंभ भी कवर किया, साधु-संतों का इंटरव्यू किया. लोगों से बातचीत करके उनके कुंभ के अनुभव और समस्याओं को जाना.

वर्तमान में नेहा एबीपी लाइव में कार्यरत हैं, जहां पर नॉलेज सेक्शन में ऐसी खबरों को एक्सप्लेन करती हैं, जिनके बारे में आम पाठक को रुचि होती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
भारत में जंतर-मंतर, तो अमेरिका-ब्रिटेन समेत दूसरे देशों में कहां होते हैं बड़े प्रदर्शन?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
मदर ऑफ ऑल बम..कितना ताकतवर है, कौन से शहर पलक झपकते हो जाएंगे स्वाहा?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?
जब तक मुस्कान के साथ जेल में रहेगी छोटी बेटी, क्या तब तक फांसी भी नहीं होगी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget