एक्सप्लोरर

भारतीय रोज सुबह नहाते, लेकिन इन देशों में इस वजह से रात में नहाते हैं लोग

भारत समेत दुनिया के कई देशों में लोग सुबह के वक्त नहाते हैं. लेकिन वहीं चीन, जापान जैसे कुछ देशों में लोग रात के वक्त नहाते हैं. जानिए आखिर इसके पीछे क्या वजह है...

 

भारत में लोग अक्सर सुबह नहाते हैं. माना जाता है कि सुबह नहाने से शरीर में ताजगी रहती है. इसके अलावा इसके पीछे धार्मिक विश्वास और परंपराएं भी हैं. लेकिन दुनिया में कुछ देशों में इसका उल्टा भी होता है. वहां पर लोग अक्सर रात में नहाते हैं. इन देशों में खासकर जापान और चीन का नाम आता है. 

जापान

जापान में रात में नहाने की आदत उनकी प्राचीन परंपरा से चली आ रही है. माना जाता है कि रात का स्नान दिन के दौरान शरीर पर जमा विषाक्त पदार्थों और गंदगी से छुटकारा पाने में मदद करता है, जिससे शरीर को आराम भी मिलता है. इसके अलावा दक्षिण कोरिया में भी लोग अक्सर लंबे समय तक काम करने के बाद आराम करने के लिए रात में स्नान करना पसंद करते हैं. हालांकि संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप और कनाडा जैसी पश्चिमी संस्कृतियां पारंपरिक रूप से तरोताजा होने और दिन की शुरुआत करने के लिए सुबह शॉवर से नहाने को प्राथमिकता देते हैं.

चीनी 

चीनी संस्कृति में भी रात के वक्त लोग स्नान करते हैं. वहां पर इसे दैनिक स्वच्छता का जरूरी हिस्सा माना जाता है. इतना ही नहीं माना जाता है कि ये स्नान दिन में बाहरी दुनिया में निकलने पर मिली तमाम नकारात्मक शक्तियों के साथ तनाव को दूर करता है. हालांकि एक वजह ये भी है कि चीन की जलवायु अधिक आर्द्र और उष्णकटिबंधीय होती है. इस वजह से वहां लोगों को बहुत अधिक पसीना होता है. इससे त्वचा पर बैक्टीरिया आते हैं और इस कारण रात में लोग नहाते हैं. 

साइंस 

साइंस और एक्सपर्ट्स भी रात के नहाने को बेहतर मानते हैं. उनका कहना है कि दिनभर की भाग-दौड़ के बाद नहाने से शरीर तरोताज़ा हो जाता है. एक लंबे दिन के बाद नहाने से पूरे दिन की थकान मिनटों में गायब हो जाती है. वहीं नींद भी अच्छी आती है. यही कारण है कि कई लोग सुबह नहाने के अलावा रात में भी नहाते हैं. वहीं रिसर्च में पाया गया कि रात में सोने से पहले गर्म पानी से नहाने से नींद अच्छी आती है.

 

ये भी पढ़ें: महासागर में क्यों छोटा हो रहा है मछलियों का आकार, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
काव्या मारन का होने वाला पति कितना अमीर, जानें उनकी कमाई?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
लाइब्रेरी की सीढ़ियों से गिरकर हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों हुआ था ऐसा?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget