एक्सप्लोरर

क्या सच में ट्रेन लोको पायलट नहीं बल्कि स्टेशन मास्टर चलाते हैं! आखिर कितनी सच है ये बात

Indian Railway Updates: अक्सर ये बात कही जाती है कि ट्रेन लोको पायलट नहीं बल्कि स्टेशन मास्टर चलाते हैं, ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर इस बात में कितनी सच्चाई है?

Indian Railway: आपने अक्सर ट्रेन चलाने का काम लोको पायलट करते हैं ये बात सुनी होगी, वहीं कुछ जगहों पर आपको ये भी सुनने को मिला होगा कि ट्रेन लोको पायलट नहीं बल्कि स्टेशन मास्टर चलाते हैं. ऐसे में अक्सर आप सोच में पड़ जाते होंगे कि आखिर कौन सी बात सच है? तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर स्टेशन मास्टर को ट्रेन चलाने का क्रेडिट क्यों दिया जाता है.

कौन चलाता है ट्रेन?

हर वाहन जैसे कार, जीप, बस या फिर ट्रक में स्टेयरिंग जरूरी होता है. इसी के जरिये इन्हें मोड़ने और चलाने का काम किया जाता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ट्रेन में कोई स्टेयरिंग नहीं होता. ऐसे में सवाल ये उठता है कि भारी भरकम ट्रेन को जब मोड़ा जाना हो तब क्या किया जाता होगा? और चलते-चलते ये दूसरी पटरी पर कैसे चली जाती है?

तो बता दें कि इसमें सबसे बड़ा योगदान स्टेशन मास्टर का होता है. ऐसा नहीं होता कि लोको पायलट का जहां मन हो वो ट्रेन को वहां घुमा दें, बल्कि ट्रेन के मोड़ने यानी पटरी बदलने के लिए रेलवे का एक कर्मचारी होता है जिसे पॉइंट्समैन कहते हैं. वहीं रेल की पटरी बदलने का निर्णय लोको पायलट नहीं बल्कि स्टेशन मास्टर लेता है. ट्रेन को किस स्टेशन के कौन-से प्लेटफॉर्म पर रोकना है और किस स्टेशन पर नहीं रोकना इसका फैसला रेलवे हेड क्वार्टर द्वारा ही किया जाता है. यही वजह है कि ट्रेन चलाने के श्रेय कई बार लोको पायलट की जगह स्टेशन मास्टर को दिया जाता है.

लोको पायलट का होता है क्या काम?

ट्रेन चलाने का पूरा काम लोको पायलट करता है, इस दौरान भले ही वो गाड़ी को मोड़ नहीं सकता हो, लेकिन गार्ड के साथ तालमेल कर उसे चलाने का काम उसी का होता है. वहीं सिग्नल देखकर ट्रेन को चलाना है या फिर रोकना, ये फैसला भी लोको पायलट ही करता है. रेलवे के साइन बोर्ड्स के आधार पर स्पीड कम करना या फिर बढ़ाने का निर्णय भी लोगो पायलट का ही होता है. इसके अलावा जब रेलवे के साथ संपर्क न हो पाए तो सबसे पिछले डिब्बे पर बैठे गार्ड के साथ तालमेल कर सूजबूझ से ट्रेन चलाने का काम भी लोको पायलट का ही है. ऐसे में ये कहना गलत होगा कि ट्रेन लोको पायलट नहीं चलाते.               

यह भी पढ़ें: बारिश में किन लोगों पर रहता है बिजली गिरने का सबसे ज्यादा खतरा, क्या इससे बचने का है कोई तरीका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?
ग्लोबल मार्केट में धूम मचा रहे ये भारतीय सुपरफूड्स, कहां-कहां होते हैं एक्सपोर्ट?
ग्लोबल मार्केट में धूम मचा रहे ये भारतीय सुपरफूड्स, कहां-कहां होते हैं एक्सपोर्ट?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget