एक्सप्लोरर

ये गंगाराम कौन है? जेल में हर फांसी से पहले इसे ही फंदे पर लटकाया जाता है

सीनियर पत्रकार गिरिजाशंकर ने फांसी की प्रक्रिया को अपनी आंखों से देखा है. उन्होंने इस पूरे मंजर का जिक्र अपनी किताब 'आंखों देखी फांसी' में किया है.

भारतीय कानून के तहत फांसी की सजा बेहद जघन्य अपराधों के लिए ही दी जाती है. अगर किसी व्यक्ति को फांसी की सजा हो जाती है तो ऐसा नहीं है कि उसे सजा होते ही तुरंत फांसी के फंदे पर लटका दिया जाता है. फांसी देने के लिए भी एक पूरी लंबी प्रक्रिया का पालन करना होता है. इसी प्रक्रिया में एक जगह गंगाराम का काम पड़ता है. चलिए अब आपको बताते हैं कि आखिर ये गंगा राम है कौन और इसे हर फांसी से पहले फंदे पर क्यों लटका दिया जाता है.

कौन है गंगाराम?

किसी अपराधी को फांसी देने से पहले कई चीजों को चेक किया जाता है, ताकि फांसी के दौरान कोई दिक्कत सामने ना आए. यानी जिस रस्सी से फांसी देनी है उसे अच्छे से चेक किया जाता है. इसके बाद फांसी वाली जगह को सही से चेक किया जाता है. इसके बाद आती है गंगाराम की बारी. दरअसल, गंगाराम एक पुतले का नाम है जिसे फांसी वाली रस्सी पर लटका कर डमी फांसी दी जाती है. इसे ऐसे समझिए कि जिसे फांसी देनी है अगर उसका वजन 100 किलो है तो इस पुतले को 150 किलो का बनाया जाता है और फिर इसे फांसी पर लटका के देखा जाता है कि रस्सी टूटेगी तो नहीं.

पुतले का नाम गंगाराम ही क्यों?

सीनियर पत्रकार गिरिजाशंकर ने फांसी की प्रक्रिया को अपनी आंखों से देखा है. उन्होंने इस पूरे मंजर का जिक्र अपनी किताब 'आंखों देखी फांसी' में लिखा है. दरअसल, 1978 में जब रायपुर की एक जेल में बैजू नाम के एक दोषी को फांसी दी जा रही थी, तब वो वहां रिपोर्टिंग के लिए मौजूद थे. अपनी किताब में वो लिखते हैं कि फांसी से पहले जब डमी फांसी के लिए एक पुतले को तैयार किया गया तो उसे गंगाराम नाम दिया गया.

आगे पत्रकार गिरिजाशंकर लिखते हैं कि इस विषय में जब मैंने वहां के जेल अधीक्षक से पूछा तो उन्होंने बताया कि 1968 में जब वो ट्रेनिंग के लिए केंद्रीय जेल जबलपुर में थे तो वहां एक डाकू छिद्दा सिंह को फांसी हुई थी. उस दौरान भी पुतले को गंगाराम कहा गया था. हालांकि, वहां के लोगों को भी इस सवाल का जवाब नहीं पता था कि डमी फांसी के लिए इस्तेमाल किए गए पुतले का नाम गंगाराम ही क्यों होता है.

ये भी पढ़ें: Love Brain Disorder: प्रेमिका अपने प्रेमी को दिन में करती थी 100 से ज्यादा कॉल, जानें क्या होता है ये ‘लव ब्रेन डिसऑर्डर’ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Khamenei: कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
कर्नाटक के इस गांव से था खामेनेई का 40 साल पुराना रिश्ता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह
Lion Vs Tiger : शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
शेर और टाइगर में कौन है ज्यादा खतरनाक? दोनों में हो लड़ाई तो कौन मारेगा बाजी, जान लीजिए
Toilet Flush Law: रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून
रात 10 बजे के बाद टॉयलेट फ्लश किया तो हो जाएगी जेल! जानिए किस देश में है यह अजीबोगरीब कानून
Employee Rights in India : अगर अचानक कंपनी नौकरी छीन ले तो आपके पास होते हैं ये अधिकार, यहां जानिए अपने हक की बात
अगर अचानक कंपनी नौकरी छीन ले तो आपके पास होते हैं ये अधिकार, यहां जानिए अपने हक की बात

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget