एक्सप्लोरर

RAW और आईबी दोनों का काम एक नहीं है... आज जानिए दोनों में क्या है अंतर

आपने सुना होगा कि RAW और IB दोनों ही भारत की खुफिया एजेंसियां हैं. लेकिन इन दोनों के काम में काफी फर्क होता है. आइए समझते है देश में आईबी का क्या काम है और रॉ का क्या...?

IB Vs Raw: देश की सुरक्षा के लिहाज से हर देश के पास अपनी खुफिया एजेंसियां होती है. देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा बहुत हद तक इंटेलिजेंस की सूचना पर निर्भर है. इंटेलिजेंस की सही इन्फॉर्मेशन से किसी बड़े खतरे को टाला जा सकता है. इंटेलिजेंस का काम बहुत ही जिम्मेदारी वाला होता है. अपने देश में आपने IB और RAW का नाम सुना होगा. लेकिन, क्या आप इन दोनों के बीच का फर्क जानते हैं?

आईबी क्या है? (IB)

IB यानी इंटेलिजेंस ब्यूरो भारत की खुफिया एजेंसी है. यह देश में आतंकवाद और उग्रवाद जैसी समस्याओं से निपटने के लिए संदिग्ध लोगों पर नजर रखती है. इंटेलिजेंस ब्यूरो की स्थापना ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान हुई थी. साल 1857 में हुए असफल विद्रोह के बाद अंग्रेजों ने भारत के कई हिस्सों में भारतीय विद्रोहियों और शासकों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक खुफिया विभाग का गठन किया. IB की स्थापना 23 दिसंबर, 1887 को 'सेंट्रल स्पेशल ब्रांच' के रूप में की गई थी. साल 1920 में इसका नाम बदलकर इंटेलिजेंस ब्यूरो किया गया.

आईबी का मुख्य काम भारत की आंतरिक सुरक्षा है. मुख्य रूप से वीआईपी सुरक्षा, काउंटर इंटेलिजेंस, काउंटर आतंकवाद, देश विरोधी गतिविधियों पर नियंत्रण और सीमावर्ती क्षेत्रों में खुफिया जानकारी जुटाना आदि. इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करती है.

रॉ क्या है? (RAW)

साल 1968 तक आईबी ही भारत के आंतरिक और बाहरी खुफिया ऑपरेशन करती थी, लेकिन 1962 और 1965 के युद्ध में भारत की खुफिया एजेंसी के असफल होने पर सरकार ने बाहरी खुफिया ऑपरेशनों के लिए 1968 में अलग से ‘रॉ’ नाम की खुफिया एजेंसी बनाई.

रॉ का काम भारत के पड़ोसी देशों की गतिविधियों पर नजर रखना है, मुख्य रूप से पाकिस्तान और चीन की गतिविधियों पर नजर रखना. बांग्लादेश के गठन में भी रॉ ने ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

सीधे तौर पर कहे तो IB भारत की आंतरिक खुफिया एजेंसी है. यह देश के भीतर अपने ऑपरेशन करती है, जबकि रॉ भारत का अनुसंधान और विश्लेषण विंग (RAW - Research and Analysis Wing) है और बाहरी खुफिया एजेंसी है.

यह भी पढ़ें - इस जानवर में ऐसा क्या है, जो हो रही इतनी ज्यादा तस्करी? एक की ही कीमत लाखों में है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितना खतरनाक है गोल्डी बराड़, क्यों FBI ने किया इसे मोस्ट वांटेड घोषित?
कितना खतरनाक है गोल्डी बराड़, क्यों FBI ने किया इसे मोस्ट वांटेड घोषित?
क्या होता है डेथ कैप मशरूम, केतन की मौत से पहले सिया ने क्यों किया था इसे सर्च?
क्या होता है डेथ कैप मशरूम, केतन की मौत से पहले सिया ने क्यों किया था इसे सर्च?
इस मुगल बादशाह के लिए बना था 400 कमरों का यह महल, हमेशा रहा खाली
इस मुगल बादशाह के लिए बना था 400 कमरों का यह महल, हमेशा रहा खाली
मणिपुर में एक-दूसरे के दुश्मन क्यों हैं कुकी और नगा समुदाय? जानें वजह
मणिपुर में एक-दूसरे के दुश्मन क्यों हैं कुकी और नगा समुदाय? जानें वजह

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सबरीमाला मंदिर के प्रसाद में 'हलाल गुड़' पर बवाल, केरल HC बोला- 'सावधान...'
सबरीमाला मंदिर के प्रसाद में 'हलाल गुड़' पर बवाल, केरल HC बोला- 'सावधान...'
UP राज्यसभा में फंसेगा चुनावी गेम! अखिलेश की राह पर BJP? ले सकती है बड़ा फैसला
UP राज्यसभा में फंसेगा चुनावी गेम! अखिलेश की राह पर BJP? ले सकती है बड़ा फैसला
'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया', कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले PM मोदी
'एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया', कैप्टन स्मित माछर की तारीफ कर बोले PM मोदी
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म?
टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- 'ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ...'
टीम इंडिया के रिकॉर्ड चेज से खुश नहीं गौतम गंभीर, कहा- 'ये क्रिकेट नहीं, सिर्फ...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन से पहले बयान, सौरभ दास बोले- 'हर किसी को...'
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
Wall Plaster: बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
Embed widget