एक्सप्लोरर

अमेरिकी हथियारों के बाद चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी भारत ने किया तबाह, जानें किन-किन हथियारों को मात दे चुकी है इंडियन आर्मी 

यह पहली बार नहीं है, जब इंडियन आर्मी ने दुनिया के ताकतवर देश के हथियारों को नेस्तनाबूद किया हो. चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने के साथ-साथ भारत अमेरिका के भी कई हथियारों को धूल चटा चुका है.

India destroy Pakistan Air Defence System: 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम देने के बाद भारत ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस और रडार सिस्टम को भी तबाह कर दिया है. भारत सरकार की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की थी. इंडियन आर्मी ने इन हमलों को नाकाम करने के साथ ही पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम HQ9 को तबाह कर डाला है. यह पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका हो सकता है. दरअसल, पाकिस्तान ने करोड़ों डॉलर खर्च कर चीन से यह एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा था. 

यह पहली बार नहीं है, जब इंडियन आर्मी ने दुनिया के ताकतवर देश के हथियारों को इस तरह नेस्तनाबूद किया हो. चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह करने के साथ-साथ भारत अमेरिका के भी कई हथियारों को धूल चटा चुका है. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारतीय सेना अब तक दुनिया भर के किन-किन देशों के हथियारों को तबाह कर चुकी है. 

चीन का HQ-9 पाकिस्तान में तबाह

भारतीय सेना ने चीन के एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9 को तबाह कर डाला है. रक्षा सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया. यह एयर डिफेंस सिस्टम पाकिस्तान ने लाखो डॉलर खर्च कर चीन से खरीदा था. पाकिस्तान और चीन दोनों दावा करते थे कि HQ-9 रूस के S-300 जैसा मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम है जो हवा में ही मिसाइल को इंटरसेप्ट करके खत्म कर देता है. हालांकि, भारत ने अब पाकिस्तान के एयर डिफेंस को ही उड़ा दिया है. 

पैटन टैंक

भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 में हुई लड़ाई में भारतीय सेना ने अमेरिका निर्मित पैटन टैंकों को भी उड़ा डाला था. बता दें, 1965 की जंग में पाकिस्तान की फर्स्ट आर्म्ड डिविजन ने करीब 200 टैंकों के साथ भारत पर हमला किया था. इस दौरान दुश्मन के टैंक भारत की सीमा में करीब 10-12 किलोमीटर तक अंदर आ गए थे. भारतीय सेना के जवान वीर अब्दुल हमीद ने इन टैंक को अपनी आरसीएल जीप से उड़ा दिया था, जिससे दुनिया भी हैरत में रह गई थी.

पीएनएस गाजी

1971 की जंग में पाकिस्तान के पास उस समय की सबसे एडवांस सबमरीन पीएनएस गाजी थी. इस सबमरीन को रोकने के लिए भारतीय नौसेना ने अपने सबसे पुराने आईएनएस राजपूत को समंदर में उतारा था. आईएनएस राजपूत ने समंदर के अंदर ही पाकिस्तान की सबमरीन पीएनएस गाजी को तबाह कर डाला था, इस हमले में पाकिस्तान के 93 सैन्य अफसर भी मारे गए थे. 

एफ-16

भारतीय वायु सेना दुनिया की सबसे खतरनाक वायु सेनाओं में से एक है. IAF ने एक नहीं बल्कि दो-दो बार दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका निर्मित एफ-16 फाइटर जेट को मार गिरा चुकी है. अमेरिका का यह फाइटर जेट काफी एडवांस माना जाता है. अमेरिका ने पाकिस्तान को ये फाइटर जेट दिए थे. 1970 में भारतीय वायु सेना ने मिग-21 से एफ-16 को मार गिराया था. इसके बाद विंग कमांडर अभिनंदन ने भी तीसरी पीढ़ी के मिग-21 से चौथी पीढ़ी के एफ-16 को तबाह कर दिया था.

यह भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान की शाहीन-3 मिसाइल को भी मात दे सकता है S-400? ये रहा जवाब

 

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
कौन है 'विमल पान मसाला' कंपनी का मालिक, कितनी है कमाई?
एक दिन में कितनी ट्रेनें चलाता है रेलवे, कितनी कमाई- कितना खर्च?
एक दिन में कितनी ट्रेनें चलाता है रेलवे, कितनी कमाई- कितना खर्च?
80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
80 साल में कितनी बदली भारत की सुरक्षा? अभी कितनी है सैन्य ताकत
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?
अंतरिक्ष में इंसान रो भी नहीं सकता, आंखों से बाहर क्यों नहीं आते आंसू?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget