एक्सप्लोरर

सेना के एक बेड़े में होते हैं कितने फाइटर जेट, भारत के पास ऐसे 31; IAF को कितना जानते हैं आप? 

Indian Air Force: हाल ही में रिपब्लिक डे परेड के दौरान इन फाइटर जेट्स की ताकत पूरी दुनिया ने सुनी थी. भारतीय वायु सेना के पास इन फाइट जेट्स की 31 स्क्वाड्रन हैं. आइए बताते हैं इनके बारे में... 

Indian Air Force: इंडियन एयरफोर्स, दुश्मन के डर और हम भारतीयों के लिए भरोसे का दूसरा नाम है. भरोसा इस बात का कि जब तक भारतीय वायु सेना है, दुश्मन हमारी तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकता है. आज दुनिया की चुनिंदा वायु सेनाओं में इंडियन एयरफोर्स का भी नाम आता है. यहां तक कि दुनिया की ताकतवर सेनाओं के मामले में भारतीय सेना चौथे नंबर पर आती है. 

आपने ही भारतीय सेना के एक से घातक फाइटर जेट्स के बारे में सुना ही होगा. हाल ही में रिपब्लिक डे परेड के दौरान इन फाइटर जेट्स की ताकत पूरी दुनिया ने सुनी थी. भारतीय वायु सेना के पास इन फाइटर जेट्स की 31 स्क्वॉड्रन हैं. वायु सेना की एक स्क्वॉड्रन में 18 से 24 फाइटर जेट्स होते हैं. आइए बताते हैं इनके बारे में... 

जगुआर: इंडियन एयरफोर्स के पास जगुआर की 4 स्क्वॉड्रन हैं. यह विमान हाई विंग लोडिंग डिजाइन के कारण कम ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम है. यह 1700 किलोमीटर प्रति घंटे  की रफ्तार से उड़ सकता है.  

मिराज: वायु सेना के बेड़े में मिराज-2000 फाइटर जेट की तीन स्क्वॉड्रन हैं. इसे फ्रांस की दसो एविएशन कंपनी ने बनाया है, इसी कंपनी ने राफेल फाइटर जेट भी बनाए हैं. मिराज की अधिकतम स्पीड 2000 किलोमीटर प्रति घंटे तक है और यह डबल इंजन वाला फाइटर जेट है. कारगिल युद्ध में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. 

मिग-29: भारतीय वायु सेना के पास मिग-29 की तीन स्क्वॉड्रन हैं. यह 2400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है. कारगिल युद्ध में इन विमानों ने भी पाकिस्तान को पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया था. 

सखोई-30: सुखोई जैसे घातक फाइटर प्लेन की भारतीय वायु सेना के पास 13 स्क्वाड्रन हैं. एक यह मल्टीरोल फाइटर जेट है. इससे सुपरसोनिक मिसाइल ब्रह्मोस को भी लॉन्च किया जा सकता है. यह 57 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है. 

मिग-21 बाइसन: भारतीय सेना के पास मिग-21 बाइसन की फिलहाल दो स्क्वॉड्रन हैं. इन फाइटर जेट्स को इस साल के अंत तक सेवा से बाहर होना है. ये रूसी जेट हैं, जिनका इस्तेमाल इंटरसेप्टर के तौर पर किया जाता है.
 
तेजस: तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट हैं, जिन्हें स्वदेशी रूप से निर्मित किया गया है. भारतीय सेना के पास इनकी दो स्क्वॉड्रन हैं. इससे ब्रह्मोस मिसाइल भी लॉन्च की सकती है. यह एक सिंगल इंजन वाला जेट है. 

राफेल: दुनिया के सबसे घातक फाइटर जेट्स में से एक राफेल की भारतीय वायु सेना के पास दो स्क्वॉड्रन हैं. यह ट्विन इंजन वाला मल्टीरोल फाइटर जेट है. इसे भी फ्रांस की दसो एविएशन कंपनी ने बनाया है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
LPG, CNG और PNG गैस में क्या होता है अंतर, जान लीजिए सभी का काम
Pakistan Income: पाकिस्तान में कितने लोग कमाते हैं 1 लाख रुपये के ऊपर, जानें यहां कितने लखपति?
पाकिस्तान में कितने लोग कमाते हैं 1 लाख रुपये के ऊपर, जानें यहां कितने लखपति?
PNG कैसे की जाती है स्टोर, देश में इस वक्त कितने दिन की पीएनजी?
PNG कैसे की जाती है स्टोर, देश में इस वक्त कितने दिन की पीएनजी?
क्रूड ऑयल से कितना अलग होता है ब्रेंट क्रूड ऑयल, इससे कैसे तय होती है तेल की कीमत?
क्रूड ऑयल से कितना अलग होता है ब्रेंट क्रूड ऑयल, इससे कैसे तय होती है तेल की कीमत?

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget