एक्सप्लोरर

'प्रोजेक्ट 75' के जरिए भारत चीन को छोड़ देगा पीछे, जानिए क्या है ये

हिंद महासागर में चीन के बढ़ते दखल को देखते हुए भारत ने फैसला किया है कि वह दो परमाणु-संचालित अटैक सबमरिन (SSN) बनाएगा. इसके लिए भारत 5.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च करेगा.

भारत अब हर मोर्चे पर चीन को जवाब देने के लिए तैयार है. जमीन और आकाश के लिए आर्मी और एयर फोर्स की ताकत बढ़ाने के बाद अब प्रोजेक्ट 75 के तहत भारत अपनी नौसेना को भी मजबूत करेगा. दरअसल, अब भारत इसी प्रोजेक्ट के तहत न्यूक्लियर पनडुब्बियां बनाने पर जोर दे रहा है. चलिए, इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं.

भारत बढ़ा रहा है शक्ति

हिंद महासागर में चीन के बढ़ते दखल को देखते हुए भारत ने फैसला किया है कि वह दो परमाणु-संचालित अटैक सबमरिन (SSN) बनाएगा. इसके लिए भारत 5.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च करेगा. हालांकि, इन पनडुब्बियों के निर्माण से भारत ना सिर्फ चीन को काबू करेगा, बल्कि दुनिया में एक नई समुद्री ताकत भी बन कर उभरेगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन परमाणु पनडुब्बियों का निर्माण लार्सन एंड टुब्रो की मदद से विशाखापत्तनम में सरकारी जहाज निर्माण केंद्र में किया जाएगा. कहा जा रहा है कि ये न्यूक्लियर सबमरीन पारंपरिक डीजल से चलने वाली पनडुब्बियों की तुलना में तेज, शांत और अधिक समय तक पानी के नीचे रहने में सक्षम होंगी.

अब प्रोजेक्ट 75 के बारे में जानिए

ऊपर हम जिन परमाणु पनडुब्बियों की बात कर रहे हैं वो एक स्पेशल प्रोजेक्ट, 'प्रोजेक्ट 75' के तहत बनाई जा रही हैं. दरअसल, भारत का प्रोजेक्ट 75 एक महत्वाकांक्षी डिफेंस प्रोग्राम है, जिसे इंडियन नेवी के लिए स्वदेशी पनडुब्बियों के निर्माण के उद्देश्य से शुरू किया गया है. प्रोजेक्ट 75 का मेन उद्देश्य देश की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है.

प्रोजेक्ट-75 की 6 पनडुब्बियां

भारत समुद्री सीमा काफी विशाल है, जो लगभग 7,516 किलोमीटर लंबी है. इतनी बड़ी सीमा की सुरक्षा के लिए किसी भी देश के पास एक सक्षम और प्रभावशाली नौसेना होनी ही चाहिए. भारत की नौसेना कई मामलों में सबसे सर्वोत्तम है. लेकिन परमाणु पनडुब्बियों को मामले में अभी भी काम करने की जरूरत है. प्रोजेक्ट-75 इसी कमी को पूरा करने के लिए है.

प्रोजेक्ट-75 के तहत भारत 6 पनडुब्बियां बनाएगा, इसमें से दो के लिए मंजूरी मिल गई है, जिसके बारे में हमने आपको ऊपर बताया है. आसान भाषा में कहें तो प्रोजेक्ट-75 का मेन उद्देश्य एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) तकनीक की मदद से 6 स्वदेशी पनडुब्बियों का निर्माण करना है. सबसे बड़ी बात कि प्रोजेक्ट 75 के तहत सभी 6 पनडुब्बियों का निर्माण पूरी तरह से भारत में ही किया जाएगा, जिससे देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ेगा.

भारत में बनी इन पनडुब्बियों की खासियत की बात करें तो ये पनडुब्बियाँ कई प्रकार के मिसाइलों और टॉरपीडो से लैस होंगी. इसके अलावा इन्हें आधुनिक संचार और निगरानी उपकरणों से भी लैस किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: जेल के अंदर से ही क्राइम कर रहा है लॉरेंस बिश्नोई, क्या उसकी सजा भी बढ़ रही है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lucknow Fire In Coaching Centre: 2 लाख... 5 लाख या 10 लाख... किसी भी हादसे के बाद कैसे तय होता है मुआवजा? जानें नियम
2 लाख... 5 लाख या 10 लाख... किसी भी हादसे के बाद कैसे तय होता है मुआवजा? जानें नियम
Lucknow Coaching Fire: सूरत कोचिंग कांड से अलीगंज के कोचिंग सेंटर तक, देश के इन कोचिंग सेंटरों में जान गंवा चुके बच्चे
सूरत कोचिंग कांड से अलीगंज के कोचिंग सेंटर तक, देश के इन कोचिंग सेंटरों में जान गंवा चुके बच्चे
Aliganj Coaching Centre Fire: गर्मी में आग बुझाना क्यों होता है मुश्किल, क्यों नाकामयाब हो जाती हैं फायर ब्रिगेड की मशीनें?
गर्मी में आग बुझाना क्यों होता है मुश्किल, क्यों नाकामयाब हो जाती हैं फायर ब्रिगेड की मशीनें?
Lucknow Fire In Coaching Centre: खुली जगह से ज्यादा खतरनाक क्यों होती है बिल्डिंग में आग, क्यों काबू करना हो जाता है मुश्किल?
खुली जगह से ज्यादा खतरनाक क्यों होती है बिल्डिंग में आग, क्यों काबू करना हो जाता है मुश्किल?

वीडियोज

Sansani | Crime News: लखनऊ अग्निकांड...15 बच्चों का कातिल कौन ? | Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ अग्निकांड पर योगी का सबसे बड़ा फैसला | Yogi | Latest News
Lucknow Coaching Center Fire: दिल्ली से लखनऊ तक...आग का खेल कब रुकेगा? | Yogi | Aliganj News
Lucknow Coaching Fire Tragedy: परिजनों के आंसूओं' का हिसाब कौन देगा ? | CM Yogi | UP News | ABP News
Lucknow Coaching Center Fire | Sandeep Chaudhary: लखनऊ अग्निकांड...15 मासूमों का हत्याकांड? | Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे हेलिकॉप्टर बनेगा और घातक
ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे बनेगा और घातक
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
Embed widget