एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: किसी वॉर जोन से कैसे निकाले जाते हैं लोग? भारत ने इजरायल में लॉन्च किया ऑपरेशन

Israel Hamas War: पिछले कई दिनों से इजरायल और हमास के बीच खतरनाक जंग जारी है, इस जंग के बीच हजारों भारतीय भी इजरायल में फंसे हुए हैं, जिन्हें अब निकाला जा रहा है.

Israel Hamas War: इजरायल पर चरमपंथी संगठन हमास के हमले के बाद से ही युद्ध के हालात बने हुए हैं. गाजा पट्टी और इजरायल में लगातार बम धमाकों की आवाजें आ रही हैं और इन हमलों में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. हमास के लड़ाकों ने इजरायल में घुसकर जो कोहराम मचाया, उससे पूरी दुनिया हैरान है. वहीं इजरायल भी अब पूरे फिलिस्तीन पर आग बरसाने का काम कर रहा है, दोनों तरफ बच्चों से लेकर महिलाओं तक के शव बिखरे पड़े हैं. इसी बीच भारत सरकार ने अपने लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन अजय की शुरुआत की, जिसके तहत लोगों को भारत लाया जा रहा है. आज हम आपको बताएंगे कि वॉर जोन से कैसे अपने लोगों को सुरक्षित निकाला जाता है. 

ऑपरेशन अजय हुआ लॉन्च
सबसे पहले बात भारत के इजरायल में चलाए जा रहे ऑपरेशन की करते हैं. दरअसल युद्ध के हालात को देखते हुए भारत अपने नागरिकों को रेस्क्यू कर रहा है, इसके लिए ऑपरेशन अजय की शुरुआत की गई. इस ऑपरेशन के तहत पहली फ्लाइट 212 भारतीयों को लेकर लौट चुकी है. जिसके बाद बाकी के लोगों को भी सुरक्षित निकालने की कोशिश चल रही है. 

कैसे निकाले जाते हैं लोग?
अब उस सवाल पर आते हैं कि आखिर किसी युद्ध के हालात में तमाम देश अपने नागरिकों को कैसे रेस्क्यू कर लेते हैं? दरअसल इसके लिए उस देश की सरकार की तरफ से पूरी मदद दी जाती है, जहां युद्ध के हालात बने हुए हैं. मानवीय आधार पर ये सरकारें विदेशी नागरिकों को निकालने के लिए एक खास ह्यूमैनिटेरियन कॉरिडोर तैयार करते हैं. लोगों को पूरी सुरक्षा दी जाती है और एयरपोर्ट तक पहुंचाया जाता है, जिसके बाद वहां पहले से ही उनके देश का प्लेन मौजूद होता है, जिसमें बैठकर लोग अपने देश वापस लौटते हैं. ये पूरा काम वहां मौजूद एंबेसी देखती है. 

आमतौर पर ये भी देखा गया है कि युद्ध में शामिल दोनों पक्ष इस बात के लिए सहमत हो जाते हैं कि जब नागरिकों को बाहर निकाला जा रहा हो, तब कोई बड़ा हमला नहीं किया जाए. यानी युद्ध के हालात में भी विदेशी नागरिकों को सुरक्षित अपने वतन वापस लौटने का अधिकार दिया जाता है. 

तैयार होता है कंट्रोल रूम
अब अगर भारतीयों के वापस लौटने की बात करें तो ऐसे हालात में तमाम तरह की तैयारियां पहले से ही की जाती हैं. सबसे पहले तो एंबेसी कुछ नंबर जारी करती है, जिन पर संपर्क कर लोग अपनी लोकेशन बताते हैं. इसके अलावा लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए भी कहा जाता है. एक कंट्रोल रूम तैयार होता है, जो 24 घंटे लोगों की मदद के लिए खुला होता है. इस पूरे मामले पर विदेश मंत्रालय की खास नजर होती है. 

ये भी पढ़ें - Election 2023: कोई EVM का बटन दो बार दबा दे तो क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान या भारत, कहां के शिक्षा मंत्री हैं सबसे ज्यादा पढ़े लिखे? यहां जानिए उनकी योग्यता
पाकिस्तान या भारत, कहां के शिक्षा मंत्री हैं सबसे ज्यादा पढ़े लिखे? यहां जानिए उनकी योग्यता
भारत के अलावा पाकिस्तान में भी हो चुके सीजेपी जैसे प्रोटेस्ट, जानिए किन मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे छात्र?
भारत के अलावा पाकिस्तान में भी हो चुके सीजेपी जैसे प्रोटेस्ट, जानिए किन मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे छात्र?
ट्रेन की चेन खिंचने पर ड्राइवर और गार्ड को कैसे पता चल जाता है वह डिब्बा, कैसे मिलता है सिग्नल?
ट्रेन की चेन खिंचने पर ड्राइवर और गार्ड को कैसे पता चल जाता है वह डिब्बा, कैसे मिलता है सिग्नल?
Sonam Wangchuk Hunger Strike: क्या अनशन करने वाले पर दर्ज हो सकता है आत्महत्या की कोशिश का केस, क्या हैं नियम?
क्या अनशन करने वाले पर दर्ज हो सकता है आत्महत्या की कोशिश का केस, क्या हैं नियम?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget