एक्सप्लोरर

Election 2023: कोई EVM का बटन दो बार दबा दे तो क्या होगा?

Assembly Election 2023: चुनाव आयोग के मुताबिक नवंबर के महीने में पांचों राज्यों में अलग-अलग तारीखों में वोट डाले जाएंगे, जिसके बाद रिजल्ट 3 दिसंबर को जारी किया जाएगा.

Assembly Election 2023: भारत में हर साल कई चुनाव होते हैं. अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव भी होने जा रहे हैं. इससे पहले देश के पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग ने कुछ दिन पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. इसके बाद से ही चुनाव को लेकर तमाम तरह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. वोटिंग के लिए ईवीएम भी तैयार हो रही हैं, जिन्हें तमाम पोलिंग बूथों पर पहुंचाने का काम किया जाएगा. आज हम आपको ईवीएम को लेकर ये जानकारी दे रहे हैं कि अगर कोई वोटिंग के दौरान बटन दो बार दबा दे तो क्या होगा?

हर बूथ पर पहुंचाई जाएगी ईवीएम
चुनाव आयोग के मुताबिक नवंबर के महीने में पांचों राज्यों में अलग-अलग तारीखों में वोट डाले जाएंगे, जिसके बाद 3 दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे. इन चुनावों में हजारों ईवीएम का इस्तेमाल होगा. जिन्हें पहले से ही तैयार रखा जाता है. चुनाव की तारीख से ठीक पहले इन वोटिंग मशीनों को पोलिंग बूथ पर लाया जाता है और पीठासीन अधिकारी इसका सेटअप करते हैं. 

दो बार बटन दबाने से क्या होगा?
अब उस सवाल पर आते हैं कि जब ईवीएम में कोई वोट डालने जाता है और वो अगर एक साथ कई बटन दबा देता है तो क्या होगा? कई लोग ये सोचते हैं कि वो दो अलग-अलग निशान वाला बटन दबाकर दो पार्टियों को वोट डाल सकते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. एक बार वोट डालने के बाद किसी भी बटन को दबाने से कुछ भी नहीं होगा. 

वोट पड़ते ही लॉक हो जाती है मशीन
चुनाव आयोग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक जैसे ही एक उम्मीदवार को वोट डालने के लिए बटन दबाया जाता है, तुरंत उस उम्मीदवार के लिए वोट दर्ज हो जाता है. इसके बाद मशीन लॉक हो जाती है. अगर कोई उस बटन को दोबारा दबाए तो कुछ नहीं होगा, किसी और बटन को दबाने पर भी वोट दर्ज नहीं हो पाएगा. ईवीएम को एक व्यक्ति एक मत के आधार पर बनाया गया है. जब पीठासीन अधिकारी दोबारा बटन दबाते हैं, तभी दूसरा वोट डाला जाता है. यानी एक ही शख्स एक से ज्यादा बार वोट नहीं डाल सकता है. 

ये भी पढ़ें: हमास अपने लड़ाकों को कितनी सैलरी देता है, मौत के बाद परिवार को भी मिलती है इतनी रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
स्टेडियम से एयरपोर्ट तक, पीएम मोदी के नाम पर किन मशहूर जगहों के नाम?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
शराब की दुकानों से एक दिन में कितना कमाती है दिल्ली, कितना होगा नुकसान?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
कौन हैं शांति का नोबेल पाने वाली नावी पिल्लै, भारत से इनका क्या कनेक्शन?
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट
दुनिया के कितने देशों की सत्ता उखाड़ चुके हैं Gen Z, यहां देख लें लिस्ट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget