एक्सप्लोरर

इतने इंच से ज्यादा लंबा चाकू रखा तो हो जाएगी जेल, जानिए क्या है इससे जुड़ा कानून

आपको चाकू के लाइसेंस के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी देने होंगे. इसमें, आयु प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ, चरित्र प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट, बिजनेस या नौकरी की पूरी जानकारी शामिल है.

चाकू का इस्तेमाल हर घर में होता है. हालांकि, ज्यादातर घरों में ये इस्तेमाल सब्जी काटने के लिए होता है, लेकिन कुछ घरों में लोग थोड़ा बड़ा चाकू भी रखते हैं. दरअसल, कटहल और सूरन जैसी सब्जियों को काटने के लिए थोड़े बड़े चाकू की जरूरत पड़ती है. लेकिन ये चाकू कितने बड़े होंगे क्या आपको ये पता है. क्या आप जानते हैं कि एक तय आकार से ज्यादा बड़ा चाकू रखना भारत में गैरकानूनी है. चलिए आज इस आर्टिकल में आपको इसी से जुड़े कुछ सवालों का जवाब देते हैं. इसके साथ ही आपको बताते हैं कि अगर आप बड़ा चाकू रखना चाहते हैं तो कानून के मुताबिक उसके लिए लाइसेंस कैसे बनवा सकते हैं.

कितना बड़ा चाकू रख सकते हैं आप?

भारतीय कानून के मुताबिक आप अपने घर में 6 इंच से ज्यादा बड़ा चाकू नहीं रख सकते हैं. अगर आपके घर में 6 इंच से बड़ा चाकू पाया जाता है और आपके पास इसका लाइसेंस नहीं है तो ये कानूनन अपराध माना जाएगा और इसके लिए आपको 6 महीने की सजा हो सकती है. इसके साथ ही आप पर जुर्माना भी लग सकता है. तो अगर आपके घर में या किचन में 6 इंच से बड़ा चाकू है तो सबसे पहले आप लाइसेंस बनवाएं या उसे अपने घर से दूर कर दें. क्योंकि अगर किसी ने इसकी शिकायत कर दी और पुलिस ने आपके पास से इतना बड़ा चाकू बरामद कर लिया तो आपको सजा हो सकती है.

कैसे बनता है चाकू का लाइसेंस

चाकू और तलवार का लाइसेंस एक जैसा ही होता है. यानी दोनों के लाइसेंस की प्रक्रिया एक ही होती है. आपको बता दें अगर आप किसी बड़े चाकू या तलवार का लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने जिला अधिकारी के ऑफिस जाना होगा. या तो फिर जिस शहर में कमिश्नरी सिस्टम चल रहा हो वहां के निवासी पुलिस आयुक्त के ऑफिस में भी जा कर आप आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, इस बात का ख्याल आपको जरूर रखना है कि आप जब भी लाइसेंस के लिए आवेदन करें तो उसमें इस बात का जिक्र जरूर करें कि आपको हथियार की जरूरत क्यों पड़ रही है. इसके साथ ही आपको अपना फिटनेस सर्टिफिकेट यहां लगाना होगा. इन सबके साथ आपको 500 रुपये भी जमा करने होंगे.

क्या क्या डॉक्यूमेंट्स लगते हैं?

आपको चाकू के लाइसेंस के लिए कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी देने होंगे. इसमें, आयु प्रमाण पत्र, एड्रेस प्रूफ, चरित्र प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट, बिजनेस या नौकरी की जानकारी और बैंक की सारी जानकारी भी आपको आवेदन करते समय देनी होगी.

आवेदन के बाद क्या होगा?

जब लाइसेंस के लिए आपका आवेदन हो जाता है तो उसके बाद तीन जगहों से आपकी रिपोर्ट मांगी जाती है. इसमें सबसे पहले आपके आवेदन को आपके नजदीकी पुलिस थाने और एसडीएस ऑफिस भेजा जाता है. फिर खुफिया विभाग से भी आपकी रिपोर्ट मांगी जाती है. यह सब जांच इसलिए होते हैं ताकि आवेदक का कैरेक्टर कैसा है अगर इसे लाइसेंस दिया गया तो वो इसका गलत इस्तेमाल तो नहीं करेगा, इसकी भी जांच होती है. 

दूसरा ये पता लगाया जाता है कि कहीं आवेदक पर पहले से कोई मुकदमा तो नहीं दर्ज है, और उसकी मानसिक स्थिति पूरी तरह से ठीक है या नहीं इसकी भी जांच होती है. जब यह सब क्लीयर हो जाता है तो उसके बाद ही जिलाधिकारी या पुलिस कमिशनर लाइसेंस जारी करने का फैसला लेते हैं. एक बार लाइसेंस मिलने के बाद इसकी समयावधि 5 साल की होती है. इसके साथ ही हर साल लाइसेंस रिनिव्यू कराने के लिए आपको सौ रुपये प्रति साल जमा कराने पड़ते हैं.

ये भी पढ़ें: शैंपू के 100 पाउच लेने में ज्यादा फायदा है या फिर 100 रुपये के डिब्बे में होगा मुनाफा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिपकी-ला में नहीं होता करेंसी का इस्तेमाल, कैसे होता है बिजनेस?
शिपकी-ला में नहीं होता करेंसी का इस्तेमाल, कैसे होता है बिजनेस?
इस देश की मिलिट्री ट्रेनिंग सबसे ज्यादा मुश्किल, छूट जाते हैं अच्छे-अच्छों के पसीने
इस देश की मिलिट्री ट्रेनिंग सबसे ज्यादा मुश्किल, छूट जाते हैं अच्छे-अच्छों के पसीने
पार्सल और ड्रोन से हो रही ड्रग्स डिलीवरी, किन रास्तों से आ रहा 'माल'?
पार्सल और ड्रोन से हो रही ड्रग्स डिलीवरी, किन रास्तों से आ रहा 'माल'?
हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट, किस अदालत में सबसे ज्यादा केस पेंडिंग?
हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट, किस अदालत में सबसे ज्यादा केस पेंडिंग?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
बांकीपुर और दतिया कैसे हारी BJP? समझें पार्टी का क्या है एनालिसिस
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
Embed widget