एक्सप्लोरर

शैंपू के 100 पाउच लेने में ज्यादा फायदा है या फिर 100 रुपये के डिब्बे में होगा मुनाफा!

Shampoo Bottle Or Shampoo Sachet: कभी आपने सोचा है कि शैंपू के शैशे यानी पाउच खरीदना ज्यादा फायदे का सौदा है या फिर एक डिब्बा खरीदने से आपको फायदा होता है.

आपके रोजमर्रा के सामान में शैंपू भी काफी अहम है. हर एक घर में हर महीने शैंपू का काफी इस्तेमाल होता है. कई लोग हर रोज काम आने वाले शैंपू को शैशे यानी पाउच के रुप में खरीदना पसंद करते हैं तो कई लोग इसकी बोतल लाना पसंद करते हैं. शैशे या बोतल खरीदने को लेकर लोगों के अलग अलग तर्क भी होते हैं और इसकी वजह से लोग अलग अलग शैंपू खरीदते हैं. कई लोगों का पैसे बचाना भी इसके पीछे का तर्क होता है. कई लोगों का मानना होता है कि पाउच खरीदना सस्ता पड़ता है, जबकि कुछ लोग बोतल को किफायती मानते हैं. 

तो आज हम जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर पाउच या बोतल किसमें शैंपू ज्यादा आता है और क्या सस्ता पड़ता है. इसके बाद आप भी अपने हिसाब से फैसला ले सकेंगे कि आखिर किस तरह से शैंपू खरीदना चाहिए.

किन-किन बातों पर होती है चर्चा?

अक्सर पाउच और बोतल को लेकर इस बात पर डिबेट होती है कि दोनों में से किसमें शैंपू ज्यादा आता है. इसके अलावा कई लोग पाउच के ट्रांसपोर्ट, रखने आदि की वजह से उसे पसंद करते हैं जबकि कुछ लोग वॉशरूम में एक सिस्टम रखने और कचरा ना फैलने के डर से बोतल खरीदते हैं. वहीं, कई लोगों को मानना है कि बोतल में ज्यादा वेस्ट होता है और बोतल में शैंपू की क्वलिटी अच्छी होने की भी बात की जाती है. इस वजह से कई लोग बोतल को पसंद करते है.

किसमें ज्यादा आता है शैंपू?

यू-ट्यूब पर कई ऐसे वीडियो हैं, जिसमें इस बात का रियलिटी टेस्ट किया गया है. कई रियलिटी चेक में यू-ट्यूबर्स ने जितने रुपये की शैंपू की बोतल आती है, उतने रुपये के पाउच के जरिए इसकी हकीकत जानी है. एक वीडियो में यूट्यूबर करीब 500 रुपये की शैंपू की बोतल खरीदता है और उतने ही रुपये के उसी शैंपू के पाउच खरीदता है. जब दोनों शैंपू का वजन किया जाता है तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए. दरअसल, इस चेक में पता चला कि जितने रुपये बोतल से करीब 600 ग्राम शैंपू निकला, उतने पैसे में पाउच से 1 लीटर से ज्यादा शैंपू निकला. 

इससे साफ होता है कि अगर आप पाउच में शैंपू खरीदते हैं तो शैंपू ज्यादा होता है और इससे काफी फायदा होता है. पाउच के जरिए आप कम पैसे में बोतल से ज्यादा शैंपू खरीद सकते हैं. आप भी कई वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह पाउच फायदे का सौदा होता है. 

ये भी पढ़ें- कौनसे वो 10 मिनट हैं, जिनमें सबकुछ सही रहा तो ही सफल हो पाएगा चंद्रयान-3?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
भारत में कहां बनता है सबसे ऊंचा रावण, कितनी आती है इसकी लागत?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
कौन-से चुनाव आयुक्त बने गवर्नर-सांसद या मंत्री, किन पार्टियों ने बनाए?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?
तीनों नए धरनास्थल का चार्ज कितना, कैसे होती है इनकी बुकिंग?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?
Embed widget