एक्सप्लोरर

ऐसे बना हो मोमोज तो ले सकता है आपकी जान, एक महिला की हो गई मौत

मोमोज को बनाने में अगर सही सामान का इस्तेमाल किया गया हो, लेकिन उसे सही तरीके से पकाया ना गया हो तो भी ये जानलेवा साबित हो सकता है.

बाहर का खाना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका अंदाजा आपको इसी बात से लग जाएगा कि हैदराबाद में एक महिला की मौत मोमोज खाने से हो गई. मृतक महिला के अलावा 15 और लोग भी गंभीर रूप से बीमार हो गए, जिन्होंने उसी दुकान से मोमोज खरीद कर खाए थे. 

मृतक महिला के साथ उनकी दो बेटियों ने भी मोमोज खाया था और वो भी गंभीर रूप से बीमार हैं. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और मोमोज बेचने वाले को हिरासत में भी ले लिया है. खैर, अब सवाल उठता है कि आखिर मोमोज कैसे किसी की जान ले सकता है. चलिए आज इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताते हैं.

सेप्टिक शॉक बन सकता है मौत की वजह

अगर मोमोज बनाने के लिए साफ और अच्छे सामान का इस्तेमाल ना किया गया हो तो इससे फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा अगर मोमोज बनाने में दूषित पानी, सड़ा हुआ मांस या खराब सब्जियों का इस्तेमाल किया गया हो तो इससे खाने वाला सेप्टिक शॉक का शिकार हो सकता है. इस स्थिति में सलमोनेला या ई. कोलाई बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर जाते हैं, जो जानलेवा हो सकता है.

गैस्ट्रोएंटेराइटिस हो सकता है 

मोमोज को बनाने में अगर सही सामान का इस्तेमाल किया गया हो, लेकिन उसे सही तरीके से पकाया ना गया हो तो भी ये जानलेवा साबित हो सकता है. दरअसल, कच्चा या अधपका मांस, जो आमतौर पर मोमोज में भरने के रूप में उपयोग होता है, हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है.

ऐसी स्थिति में अगर मोमोज ठीक से ना पका हो तो खाने वाला व्यक्ति गैस्ट्रोएंटेराइटिस का शिकार हो जाता है. इससे शरीर में इंफेक्शन फैल सकता है और मरीज उल्टी, दस्त और गंभीर दर्द से परेशान हो सकता है. सही समय पर इलाज ना मिलने पर मोमोज खाने वाले व्यक्ति की मौत भी हो सकती है. इसके अलावा मोमोज को बनाने में इस्तेमाल होने वाले मसाले अगर मिलावटी हुए तो उससे भी मोमोज खाने वाले व्यक्ति की जान जा सकती है. अगर जान ना भी जाए तो वह गंभीर रूप से बीमार हो सकता है.

ये भी पढ़ें: रोज इस्तेमाल होने वाली ये चीजें असल में होती हैं नॉनवेज, काफी कम वेजिटेरियन जानते हैं ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना डेटा लीक हो जाए तो क्या होगा, आपके लिए कितना बड़ा खतरा?
जनगणना डेटा लीक हो जाए तो क्या होगा, आपके लिए कितना बड़ा खतरा?
देश में ऑनलाइन कोचिंग इंडस्ट्री कितनी बड़ी, PM की घोषणा से क्या पड़ेगा फर्क?
देश में ऑनलाइन कोचिंग इंडस्ट्री कितनी बड़ी, PM की घोषणा से क्या पड़ेगा फर्क?
भारत में सबसे पहले ATM किस शहर में लगा? 99 पर्सेंट लोग नहीं जानते जवाब
भारत में सबसे पहले ATM किस शहर में लगा? 99 पर्सेंट लोग नहीं जानते जवाब
Panna Diamond: कितने रुपये में बिकेगा पन्ना के किसानों को मिला 16 कैरेट का हीरा? जानें डिटेल
कितने रुपये में बिकेगा पन्ना के किसानों को मिला 16 कैरेट का हीरा? जानें डिटेल

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget