एक्सप्लोरर

गलत सामान भेजने के बाद रिफंड नहीं कर रही ई-कॉमर्स वेबसाइट तो न हों परेशान, इन तरीकों से पैसों के साथ मिलेगा मुआवजा

Consumer Forum: अगर आपको ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी द्वारा गलत समान भेज दिया गया है. और लगातार शिकायत के बावजूद भी आपको रिफंड नहीं दिया जा रहा है तो फिर आप कंज्यूमर फोरम में शिकायत कर सकते हैं.

Consumer Forum: आजकल लगभग हर चीज ऑनलाइन हो चुकी है. अब चाहे किसी व्यक्ति को कहीं से कहीं जाना हो. या फिर कुछ खाना हो. या कोई सामान मंगाना हो. सभी चीज मिनटों में ही फोन के माध्यम से ऑनलाइन  बुक हो जाती है. कुछ लोगों को मार्केट जाकर चीजें खरीदना पसंद होता है. तो वहीं कुछ लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग करना  अच्छा लगता है. दोनों ही तरीकों के अपने-अपने फायदे और नुकसान है. 

ऑनलाइन लोग ज्यादा शॉपिंग करते हैं क्योंकि उन्हें बेहतरीन ऑफर्स मिल जा रहे हैं. और उसके लिए उन्हें शॉपकीपर से बहस भी नहीं करनी पड़ती. घर बैठे ही  प्रोडक्ट डिलीवर भी हो जाता है. लेकिन कई मामलों में ऐसा देखा गया है. सामान ऑर्डर कुछ और किया गया होता है और सामान मिल कुछ दूसरा जाता है. ऐसे में समान्य तौर पर ई-कॉमर्स कंपनी रिफंड कर देती हैं. अगर कंपनी रिफंड ना करें तो फिर आप यह कदम अपना सकते हैं.

कंज्यूमर फोरम में करें शिकायत

आजकल लोग फ्लिपकार्ट, अमेजॉन, मिंत्रा और अन्य वेबसाइट के जारिए ऑनलाइन सामान मंगाते हैं. लेकिन कई मौकों पर ऐसा देखा गया है. सामान ऑर्डर कुछ और किया जाता है लेकिन डिलीवर कुछ और कर दिया जाता है.  अमूमन तो ई कॉमर्स कंपनियां गलत समान डिलीवर हो जाने पर रिफंड कर देती हैं. 

लेकिन कुछ मामलों में देखा गया है कि कंपनियां इनकार कर देती है. अगर आपके साथ ऐसा होता है कि सामान गलत डिलीवर हो गया है. और आपके कहने के बावजूद भी ई-कॉमर्स कंपनी उसका रिफंड नहीं दे रही है. तो ऐसे मामले में आप भारत सरकार के कंज्यूमर फोरम में कंपनी की शिकायत कर सकते हैं.   

रिफंड के साथ मिलेगा मुआवजा

उपभोक्ताओं के साथ ज्यादती ना हो. इसके लिए भारत सरकार ने उपभोक्ता केंद्र बनाया है. जहां धोखाधड़ी, और खराब सर्विस को लेकर उपभोक्ता शिकायत कर सकते हैं. अगर कोई ई-कॉमर्स कंपनी आपको गलत सामान डिलीवर करने के बाद आपको रिफंड देने से मना करती है. तो फिर आप उपभोक्ता केंद्र यानी कंज्यूमर फोरम में शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए आप इस  1800-11-4000 नंबर पर काॅल कर सकते हैं. 

या फिर फोरम की वेबसाइट consumerhelpline.gov.in पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए वहां आपको  रजिस्ट्रेशन करना होगा. और अपनी शिकायत की पूरी जानकारी इनवॉइस और ऑर्डर डीटेल्स के साथ सबमिट करके शिकायत दर्ज करनी होगी. इसके बाद अगर आपकी शिकायत सही पाई जाती है. तो ई-कॉमर्स कंपनी द्वारा आपको रिफंड तो मिलता ही है इसके साथ ही आपको मुआवजा भी  मिलता है. 

यह भी पढ़ें: Currency Printing Press: इस देश में छपते हैं सबसे ज्यादा नोट, आस-पास के पड़ोसी देशों से भी मिलते हैं ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Locker Tips: बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
बैंक लॉकर से गायब हो जाए पैसा तो क्या करें, कहां से मिलेगा वापस?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
पाकिस्तान में जेल में बंद कैदी का कौन कराता है इलाज, सरकार या घरवाले?
US Driving License As Voter ID Card: जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
जैसे भारत में वोटर कार्ड, वैसे अमेरिका में मतदान के लिए क्या जरूरी?
Britain Owed India: आजादी के वक्त रिजर्व बैंक में कितना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज? जानें सच्चाई
आजादी के वक्त रिजर्व बैंक में कितना पैसा छोड़ गए थे अंग्रेज? जानें सच्चाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget