एक्सप्लोरर

क्या ऐसा भी हो सकता है कि कोई जानवरों से उनकी ही भाषा में बात करे? जानिए किस कोशिश में लगे हैं वैज्ञानिक

Artificial Intelligence: सफल होने पर जानवरों से बात करने वाली इस AI तकनीक को भविष्य में रोबोट्स में लगाया जाएगा, जिससे दो प्रजातियों के बीच कम्यूनिकेशन संभव हो पाएगा.

Talking to animals: जब हमें किसी से बात करनी होती है तो हम आसानी से भाषा के शब्दों को चुनकर मुंह से उन्हे बोलकर सामने वाले को अपनी बात समझा देते हैं. लेकिन जानवरों का क्या? कहते हैं कि जानवर भी प्यार की भाषा समझ आती है. हम जब उन्हें दुलार देते हैं तो वो हमारा कहना मानते भी हैं. सेना और पुलिस में तो बकायदा जानवरों को इसके लिए ट्रेंड भी किया जाता है, जिसके बाद कमांड सुन कर वो उस आदेश का पालन करते हैं. इसका सीधा अर्थ है कि बहुत हद तक जानवर तो हम इंसानों की भाषा समझते हैं, लेकिन जानवरों की भाषा हम इंसान ठीक से समझ नहीं पाते हैं. 

क्या कभी ऐसा हो सकता है कि इंसान हाथी या मधुमक्खी से बात कर सके? वो भी उनकी ही भाषा में? भले ही यह सवाल आपको मजाकिया लग रहा हो, लेकिन इसका जवाब हां है. जल्द ही इंसान भी इन जानवरों से बात करने में सक्षम हो सकते हैं. जी हां, दुनियाभर के वैज्ञानिक एक ऐसी तकनीक इजाद करने के काम पर लगे हुए हैं, जिसके जरिये इंसान भी जानवरों से बात कर पाएंगे.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से होगी जानवरों से बात

वैज्ञानिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से हाथी, मधुमक्खी और व्हेल मछली से बात करने की कोशिश में लगे हुए हैं. उनका कहना है कि AI की मदद से जंगली जानवरों को अपने फायदे के लिए नियंत्रित किया जा सकता है. theswaddle की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी में एक रिसर्च टीम को एक गैर-इंसानी आवाज को डिकोड करने में सफलता मिली है. यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया की प्रोफेसर कैरन बैकर कहती हैं कि वैज्ञानिक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से हाथियों की लो-फ्रीक्वेंसी आवाजों को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही वो मधुमक्खियों के डगमगाने को भी समझ पा रहे हैं. प्रो बैकर के मुताबिक, इस तकनीक के जरिए इंसान भी जानवरों से बात करने में सफल हो पायेंगे.

मधुमक्खियों पर हो चुका है प्रयोग

साल 2018 में भी जर्मनी की डेहलम सेंटर फॉर मशीन लर्निंग एंड रोबोटिक्स ने एक रोबो-बी यानी रोबोटिक मधुमक्खी इजाद की थी. यह रोबोटिक मधुमक्खी बिल्कुल असली मधुमक्खियों की तरह ही डगमगा सकती थी. प्रयोग के तहत रोबोट मधुमक्खी को असली मधुमक्खियों के बीच छोड़ा गया था और यह रोबोट, मधुमक्खियों को कंफ्यूज करने में सफल रहा था. उस रोबोट के मूवमेंट्स को असली मधुमक्खियों ने फॉलो किया और छत्ते में जाने के लिए रोबोट मधुमक्खी की बात भी मानी.

फायदे और नुकसान दोनों हो सकते हैं

प्रो बैकर का कहना है कि सफल होने पर जानवरों से बात करने वाली इस AI तकनीक को भविष्य में रोबोट्स में लगाया जाएगा, जिससे दो प्रजातियों के बीच कम्यूनिकेशन संभव हो पाएगा. जहां एक और यह एक बड़ी कामयाबी साबित हो सकती है. वहीं, कुछ शंंकाएं भी हैं कि इस तकनीक के संभावित नुकसान भी हो सकते हैं. क्योंकि इंसानी दिमाग में जंगली जानवरों को गलत तरीके से कंट्रोल करने और उनके रहन-सहन के साथ छेड़छाड़ करने की भावना आ सकती है.

यह भी पढ़ें - इस देश में 12 नहीं 13 महीने का होता है एक साल, 2015 में जी रहे हैं लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुद्वारा साहिब में योग पर बैन क्यों, क्या सिख धर्म के खिलाफ है व्यायाम?
गुरुद्वारा साहिब में योग पर बैन क्यों, क्या सिख धर्म के खिलाफ है व्यायाम?
कौन लेता है ITR फाइलिंग की डेट बढ़ाने का फैसला, क्या PM देते हैं दखल?
कौन लेता है ITR फाइलिंग की डेट बढ़ाने का फैसला, क्या PM देते हैं दखल?
क्या है देश का मिड-डे मील चार्ट, किन राज्यों में परोसी जाती है सिर्फ वेज थाली?
क्या है देश का मिड-डे मील चार्ट, किन राज्यों में परोसी जाती है सिर्फ वेज थाली?
पुलिस सिविल ड्रेस में कब कर सकती है कार्रवाई-कब नहीं, क्या है SOP?
पुलिस सिविल ड्रेस में कब कर सकती है कार्रवाई-कब नहीं, क्या है SOP?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget