एक्सप्लोरर

शरीर में है एक ऐसा अंग, जो कभी नहीं जलता! चिता की आग में भी नहीं, क्या है इसका कारण?

Human Body Part: अगर शरीर का कोई हिस्सा आग के संपर्क में आ जाए तो बुरी झुलस जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं शरीर में एक ऐसा अंग भी होता है जो मरने में बाद चिता की आग में भी नहीं जलता है?

Interesting facts: जब किसी इंसान की मौत हो जाती है, तो उसका अंतिम संस्कार संबंधित धार्मिक रिवाजों से किया जाता है. किसी धर्म में मृतक के शव को जमीन में दफनाया जाता है तो, किसी में शरीर को पक्षियों के हवाले करने का रिवाज है. इसी तरह हिंदू धर्म में किसी के मृत्यु के बाद उसे अग्नि देकर उसका अंतिम संस्कार किया जात है. आग में जलने के बाद पूरा शव राख बन जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं शरीर का एक अंग ऐसा भी होता है, जो आग में भी नहीं जलता?

शरीर के अलग-अलग हिस्से जलते हैं

ह्यूमन बॉडी सॉफ्ट और हार्ड कोशिकाओं से बनी होती है. आग की वजह से सॉफ्ट टिशू सिकुड़ जाए हैं. इससे स्किन फट जाती है और शरीर की चर्बी व मांसपेशियां सिकुड़कर मुड़ जाती हैं. इसकी वजह से बॉडी अकड़ जाती है. आग की गर्मी से हड्डी में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन होते हैं.

शरीर के जलने का तरीका होता है अलग

शरीर में चर्बी और अंगों की अलग-अलग बनावट की वजह से बॉडी के जलने का तरीका भी अलग होता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरीर के जिस हिस्से को ज्यादा गर्मी मिलती है, वो उतनी जल्दी जलता है. जैसे कि अक्सर हाथों और पैरों की हड्डियां इतनी अधिक तीव्रता से नहीं जलती हैं, जितनी शरीर के अन्य हिस्से जल जाते हैं. ज्यादा चर्बी वाले अंग अधिक तीव्रता से जलते हैं. इसके बाद भी शरीर में कुछ ऐसे हिस्से भी होते हैं, जो जलते ही नहीं हैं.

यह अंग आग में भी नहीं जलता

शरीर में दांत वो हिस्सा होते हैं, जो आग में नहीं जलते हैं. चिता जल जाने के बाद जब अस्थियां इकट्ठी की जाती हैं, तो वहां दांत भी मिलते हैं. आग का इनपर मामूली असर ही होता है. दांत इंसानी शरीर का सबसे अविनाशी घटक माना जाता है.

सबसे कठोर ऊत्तक होने के कारण नहीं जलते

इनमें आग, सूखापन और अपघटन जैसे पर्यावरणीय प्रभावों के प्रति उच्चतम प्रतिरोध होता है. बाद में इन्हे भी अस्थियों के साथ ही जल में प्रवाहित किया जाता है. आग में भी न जलने का कारण इनकी संरचना ही है. चिता की आग में दांत के सबसे नरम ऊत्तक जल जाते हैं, जबकि सबसे कठोर ऊत्तक यानी तामचीनी बच जाते हैं.

नाखून के बारे में...

इसके अलावा, बहुत से लोगों का कहना है कि नाखून भी आगे में नहीं जलते हैं. हालांकि, यह बात वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित नहीं है. इसके अलावा अगर आप एक्सपेरिमेंट के तौर पर अपने नाखून का एक छोटा सा हिस्सा काट कर जला कर देखेंगे, तो यह जल जायेगा. इसलिए नाखून के बारे में ऐसा कुछ कहा नहीं जा सकता.

कंकाल जलने पर राख में नहीं बदलता

ध्यान देने वाली बात है कि कंकाल जलने पर राख में नहीं बदलता है. यहां तक कि आधुनिक शवदाह गृहों में भी नहीं, वहां भी कंकाल के अवशेषों को शरीर जलने के बाद श्मशान से निकाला जाता है और अवशेषों को श्मशान घाट पर रखते है. कंकाल न जलने के स्थिति में उसे पीसा जाता है. 

यह भी पढ़ें - जब बीयर की एक बोतल बिकती है, तो दुकानवाले की कितनी कमाई होती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस में अपने सैनिक भेज रहा उत्तर कोरिया, उसके पास कितनी बड़ी सेना?
रूस में अपने सैनिक भेज रहा उत्तर कोरिया, उसके पास कितनी बड़ी सेना?
ममता बनर्जी को कौन सी सिक्योरिटी मिली है, इसका कौन उठाता है खर्चा?
ममता बनर्जी को कौन सी सिक्योरिटी मिली है, इसका कौन उठाता है खर्चा?
भारत में एक सांसद के हिस्से में कितने लोग, अमेरिका में क्या हाल?
भारत में एक सांसद के हिस्से में कितने लोग, अमेरिका में क्या हाल?
एक सांसद पर कितना खर्च करती है सरकार, परिसीमन के बाद क्या होगा होगा हाल
एक सांसद पर कितना खर्च करती है सरकार, परिसीमन के बाद क्या होगा होगा हाल

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget