एक्सप्लोरर

ज्यादा सर्दी में कैसे गर्म करें रजाई, जानिए सोते वक्त कंबल ओढ़ने का सही तरीका

रजाई या कंबल को ज्यादा फैला कर ओढ़ेंगे तो अंदर गैप ज्यादा रहेगी और आपकी बॉडी से निकलने वाली हीट उस पूरे गैप को सही से गर्म नहीं कर पाएगी.

सर्दी कड़ाके की पड़ रही है. ऐसा लग रहा है जैसे हाथ पैर जम जाएंगे. रजाई के अंदर बैठने पर भी सर्दी लग रही है. यह तो भला हो हीटर का जो शहर वालों को थोड़ी गर्मी दे रहा है, वहीं गांव वाले अलाव से गर्मी का एहसास ले रहे हैं. लेकिन यह सब तरीके तभी काम आते हैं जब आप जाग रहे होते हैं. सोते वक्त आपको इसे बंद करके सोना पड़ता है. लेकिन समस्या तब खड़ी हो जाती है जब सोते वक्त रजाई या कंबल ओढ़ने के बावजूद भी हमें ठंड लग रही होती है. दरअसल, इसके पीछे दो वजह है. पहली तो यह कि हो सकता है आपकी रजाई या कंबल पतली हो या दूसरी वजह यह हो सकती है कि आप रात में सोते वक्त उसे सही से ओढ़ नहीं रहे हों. तो चलिए बताते हैं आपको कि सोते वक्त आपको कैसे रजाई या कंबल ओढ़ना चाहिए, ताकि आपको ठंड ना लगे.

ज्यादा गैप ना बनने दें

दरअसल, रात में सोते वक्त आपके रजाई के अंदर जो गर्मी बनती है वह आपके बॉडी हीट से जनरेट होती है. इसलिए अगर आप अपनी रजाई या कंबल को ज्यादा फैला कर ओढ़ेंगे तो अंदर गैप ज्यादा रहेगी और आपकी बॉडी से निकलने वाली हीट उस पूरे गैप को सही से गर्म नहीं कर पाएगी. आपको करना यह है कि सोते वक्त रजाई को पूरी तरह से लपेट कर सोना है, ऐसा करने से उसके अंदर गर्मी सुबह तक बरकरार रहेगी.

मुंह ढक कर सोएं

आपने कई बार देखा होगा जब आप रजाई को पैर से लेकर सिर तक ओढ़ लेते हैं तो अंदर तेजी से गर्मी पैदा होती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप जो कार्बन डाइऑक्साइड अपने सास द्वारा बाहर छोड़ते हैं, वह रजाई के अंदर ही रह जाती है. जिसकी वजह से वहां गर्मी बनी रहती है. दूसरी बड़ी वजह यह है कि अगर रजाई कहीं से खुली नहीं रहेगी तो बाहर की ठंडी हवा अंदर नहीं आएगी... इस वजह से भी रजाई सुबह तक गर्म रहेगी.

बेड पर कई पिलो रख लें

अगर आप डबल बेड पर अकेले सोते हैं तो आपको ठंड लगने के ज्यादा चांसेस हैं. दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि डबल बेड पर जगह काफी ज्यादा होती है और आप रात में जब काफी देर तक की एक ही जगह सोते हैं तो वह हिस्सा आपके शरीर की गर्मी से गर्म हो जाता है. लेकिन जैसे ही करवट लेने के लिए आप इधर उधर करते हुए नई जगह पर जाते हैं तो वह बिल्कुल ठंडी रहती है और आपको गलन महसूस होती है. इससे बचने का सबसे सरल उपाय है कि आप अपने बगल बचे खाली जगह को तकियों से भर दें ताकि गर्माहट बनी रहे.

ये भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे ठंडा गांव, -51 डिग्री सेल्सियस में रहते हैं 500 लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
कितनी उपजाऊ थी लंका की जमीन, वहां किन चीजों की होती थी खेती?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
दिल्ली में लागू हुआ ग्रैप-1, जानें किन चीजों पर रहेगी रोक?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
फ्रांस में किस धर्म के कितने लोग, यहां कितने रहते हैं मुस्लिम?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?
किस देश में हो रही है सबसे ज्यादा युवाओं की मौत, जानें क्या है वजह?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget