एक्सप्लोरर

ट्रेन में सफर कर रहे हैं और अपनी बर्थ पसंद नहीं आ रही? इस तरह सीट पर बैठे-बैठे कर सकते हैं चेंज

Train Berth Rules: अगर आप सफर के दौरान अपना कोच अपग्रेड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको क‍िसी बूथ पर जाने की जरूरत नहीं है. आइए विस्तार से जानते हैं...

IRCTC Berth Upgrade: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं के लिए समय-समय पर अपने तौर तरीकों में बदलाव करता रहता है. इन दिनों रेलवे तेजी से आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रहा है. इसी क्रम में देश में सेमी हाइट स्पीड ट्रेन वंदे भारत का संचालन भी हो चुका है और बहुत सारे स्टेशनों का आधुनिकीकरण भी किया जा रहा है. यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए अब रेलवे ने यात्रियों को अपनी बर्थ बदलवाने की सुविधा भी शुरू कर दी है. अगर आपको अपनी बर्थ पसंद नहीं आ रही तो आप इसे बीच सफर में भी अपग्रेड कर सकते हैं. मान लीजिए अगर आप स्‍लीपर कोच में सफर कर रहे हैं तो रेलवे की सुविधा के जरिए आप सफर के दौरान ही अपनी सीट को एसी कोच में अपग्रेड करा सकते हैं. इसके ल‍िए आपको क‍िसी व‍िंडो पर भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं कैसे ले सकते हैं इस सुविधा का लाभ...

इस तरह अत‍िर‍िक्‍त ट्रैवल कर सकते हैं यात्री
इस सर्व‍िस को शुरू करने के पीछे रेलवे का मकसद यात्रियों की सुव‍िधा और उनकी लगातार बदलती जरूरतों को पूरा करना है. यही कारण है कि भारतीय रेलवे ने ट‍िकट बुक‍िंग न‍ियमों को भी यात्र‍ियों की सुव‍िधा को ध्यान में रखते हुए काफी आसान कर द‍िया है. इससे ट‍िकट बुकिंग के बाद भी यात्रियों के लिए अपने कोच को अपग्रेड करना आसान हो गया है. हालांकि, यात्री कुछ अतिरिक्त भुगतान करके अपने गंतव्य को बदलकर अत‍िर‍िक्‍त यात्रा करने का व‍िकल्‍प भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

ऐसे कर सकते हैं अपना कोच अपग्रेड
अगर आप सफर के दौरान अपना कोच अपग्रेड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको क‍िसी बूथ पर जाने की जरूरत नहीं है. इस सुव‍िधा का लाभ आप अपनी सीट पर बैठे-बैठे सफर के दौरान ही ले सकते हैं. आइए बताते हैं कि इस सुविधा का फायदा उठाने के ल‍िए आपको क्‍या करना होगा. अगर आपकी सीट स्‍लीपर कोच में है और आप इसकी बजाय एसी कोच में यात्रा करना चाहते हैं तो इसके ल‍िए आपको कोच में मौजूद टीटीई से संपर्क करके अपनी र‍िक्‍वेस्‍ट देनी होगी. अगर एसी कोच में सीट खाली होगी तो टीटीई आपको उस बर्थ को अलॉट कर देगा.

क्या है न‍ियम?
सीट अपग्रेड करवाने के बदले आपको टीटीई को न‍ियमानुसार निर्धारित नकद भुगतान करना होगा. गौरतलब है क‍ि आप रेलवे के इस सीट अपग्रेड स‍िस्‍टम का फायदा तब ही उठा सकते हैं जब दूसरे कोच में कोई बर्थ खाली होगी. अगर उस कोच में कोई भी सीट खाली नहीं है तो आपको उसी कोच में यात्रा करनी पड़ेगी ज‍िसमें अपको बर्थ अलॉट हुई है.

यह भी पढ़ें -

जानिए उस जगह के बारे में, जहां 3500 रुपये में मिलता है बर्तन धोने का साबुन! ठंड इतनी कि हेलीकॉप्टर से भेजा जाता है सामान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rani Karnavati and Humayun: इस हिंदू रानी से राखी बंधवाता था मुगल बादशाह हुमायूं, एक बुलावे पर हो गई थी जंग
इस हिंदू रानी से राखी बंधवाता था मुगल बादशाह हुमायूं, एक बुलावे पर हो गई थी जंग
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
मोर को कौन-सा दाना खिलाना सही? वरना खराब हो जाएगा पेट
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
खेत में दिखे यह सांप तो न करें अजगर समझने की गलती, चली जाएगी जान
Hindu Cerematorium In Pakistan: लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?
लाहौर में कैसे होता है हिंदुओं का दाह संस्कार, क्या वहां इसकी नहीं है इजाजत?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget