एक्सप्लोरर

क्या सही में खीरे को काटकर ऊपर से रगड़ने पर उसका कड़वापन निकल जाता है? ये है सच्चाई

Cucumber Bitterness: कुछ लोग खीरा खाने से पहले उसे काट कर रगड़ते हैं, ताकि उसका कड़वापन दूर हो जाए. लेकिन, क्या सच में ऐसा करने से कुछ फर्क पड़ता है? आइए जानते हैं.

Cucumber: सलाद में खीरा खाना किसे पसंद नहीं होता, ज्यादातर लोग सलाद में इसे खाना पसंद करते हैं. गर्मी के मौसम में खीरा (Cucumber) खाना अच्छा होता है. इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे गर्मियों में खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है. आपने देखा होगा कि खीरे को काटते समय सबसे पहले लोग इसके ऊपरी या फिर दोनों बाहरी हिस्सों को काटकर अलग करते हैं. इसके बाद इन हिस्सों को नमक लगाकर या फिर डायरेक्ट ऐसे ही खीरे पर रगड़ते हैं. लोगों का कहना होता है कि ऐसा करने से खीरे का कड़वापन दूर हो जाता है और वह खाने में टेस्टी हो जाता है. दूसरी ओर कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा कुछ नही है, ऐसा करने से खीरे का कड़वापन नहीं जाता है. आखिर सच क्या है? 

पहले जानते हैं खीरा कड़वा क्यों होता है

सभी खीरे कड़वे नहीं होते हैं. यह सिर्फ कुछ ही खीरों में होता है. यह खीरे के पकने पर निर्भर करता है. खीरा, लौकी फैमिली का सदस्य है. इस परिवार में पाए जाने वाले CUCURBITACINS नामक पदार्थ के कारण ही इनमें कड़वापन होता है. सब्जियां इस पदार्थ को स्वयं को बचाने के लिए आत्म रक्षा के रूप में उत्पादित करती हैं, जिसके कारण कड़वापन बना रहता है.

क्या रगड़ने से दूर होता है?

खीरे का कड़वापन दूर करने के लिए इसे रगड़ा जाता है, जिससे इसमें से कुछ झाग भी निकलता है. जिसके जरिए इसका कड़वापन बाहर हो जाता है. इस तथ्य को लेकर कई तरह की रिसर्च में अलग अलग तर्क दिए गए हैं. आइए जानते हैं रिसर्च इस बारे में क्या कहती हैं.

क्या कहती है रिसर्च?

डेलीमेल, लाइफ हैकर और टुडे डॉट कॉम में प्रकाशित रिचर्स कहती हैं कि ऐसा करने से खीरे का कडवापन दूर हो जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, खीरे में कुकुर्बिटासिन उसके किनारे पर मौजूद रहता हैं. ऐसे में किनारे से काट कर सिरों को रगड़ने से झाग के साथ उसका कड़वापन दूर हो जाता है. ऐसा करने से Cucurbitactins खीरे में फैल नहीं पाता है और उसका कड़वापन बाहर निकल आता है.

इसके अलावा, कई विदेशी वेबसाइटों में प्रकाशित रिसर्चेस में कहा गया है कि फल/सब्जी के पकने के साथ ही उसमें कुकुर्बिटासिन की मात्रा कम होती जाती है. जिससे उसके पक जाने के बाद उसमें कड़वापन होने की संभावना कम ही रहती है. इस हिसाब से खीरे के कटे हुए सिरों को रगड़ने से उसके कड़वेपन में कोई फर्क नहीं पड़ता है.

यह भी पढ़ें - बिना AC के बहुत कम पैसे में आप घर को रख सकते हैं ठंडा, बस कर लें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 XI JINPING Dinner Menu: शी जिनपिंग क्या खाएंगे-क्या नहीं, विदेश दौरे पर कैसे तय होता है मेन्यू?
शी जिनपिंग क्या खाएंगे-क्या नहीं, विदेश दौरे पर कैसे तय होता है मेन्यू?
Tenure Of Governor In India: एक राज्य में कितने साल तक रह सकते हैं गवर्नर, क्या है नियम?
एक राज्य में कितने साल तक रह सकते हैं गवर्नर, क्या है नियम?
Mount Huygens: धरती पर एवरेस्ट तो चांद पर सबसे ऊंची चोटी कौन-सी, वहां पहुंचना कितना मुश्किल?
धरती पर एवरेस्ट तो चांद पर सबसे ऊंची चोटी कौन-सी, वहां पहुंचना कितना मुश्किल?
जिस्म पर शहद लगा छोड़ती थी चींटियां, इस रानी की हैवानियत से कांपते थे दुश्मन
जिस्म पर शहद लगा छोड़ती थी चींटियां, इस रानी की हैवानियत से कांपते थे दुश्मन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget