एक्सप्लोरर

बिना AC के बहुत कम पैसे में आप घर को रख सकते हैं ठंडा, बस कर लें ये काम

अगर आपका कमरा पूरी तरह से बंद है और उसमें हवा पास करने की कोई जगह नहीं है तो आपको सबसे पहले एक वेंटीलेशन की जगह बनानी होगी.

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, लोग अब बिना एसी कूलर के अपने कमरे में नहीं रह पा रहे हैं. लेकिन हिंदुस्तान में ऐसे कई लोग हैं जो एसी कूलर अफोर्ड नहीं कर सकते. आज हम आपको जो तरीके बताने जा रहे हैं, उसे आजमा कर आप अपने घर को ठीक उसी तरह से ठंडा रख पाएंगे जैसे कि एसी कूलर वाले रख पाते हैं. इसके साथ ही जिन लोगों के घरों में एसी कूलर लगा है, वह भी इन तरीकों को अपनाकर अपना घर बिना एसी कूलर के ठंडा रख सकते हैं. ऐसा करने से ना आप सिर्फ बिजली बचाएंगे, बल्कि एसी से पर्यावरण की रक्षा भी कर पाएंगे.

सबसे पहले क्या करें

यह बेहद आसान तरीका है और इसे हर कोई कर सकता है. आपको सबसे पहले उस कमरे को साफ करना होगा जहां आप सोते हैं. अगर आपके कमरे में ढेर सारे विस्तर पड़े हैं या फिर ढेर सारे कपड़े इधर-उधर पड़े हैं या गंदगी फैली हुई है तो उसे सबसे पहले साफ करें. कमरे में उतना ही सामान रखें जितने की जरूरत है. ऐसा करके आप अपने कमरे में हवा के आने जाने का रास्ता बना देंगे, जिससे आपका कमरा ठंडा रहेगा. अगर आपने दीवारों पर या दरवाजों पर ढेर सारे कपड़े टांग रखे हैं तो उन्हें भी उतार कर अच्छे से समेट कर एक जगह पर रख दें. ऐसा करने से भी आपके कमरे में पर्याप्त मात्रा में हवा आती जाती रहेगी. अगर कमरे में खिड़की है तो कोशिश करें कि खिड़की के सामने कोई भी ऐसी बड़ी चीज ना हो जो उस से आने वाली हवा को रोके.

एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें

अगर आपका कमरा पूरी तरह से बंद है और उसमें हवा पास करने की कोई जगह नहीं है तो आपको सबसे पहले एक वेंटीलेशन की जगह बनानी होगी. ऐसा करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस अपने दरवाजे के ऊपर वाले झरोखे पर एक एग्जॉस्ट फैन लगा देना होगा. ऐसा करने से कमरे के अंदर की सारी गर्म हवा बाहर निकलती रहेगी, जिससे कमरा ठंडा बना रहेगा.

एक तरीका यह भी है

अगर आप टॉप फ्लोर पर रहते हैं तो गर्मी में सबसे ज्यादा समस्या आपको होती है. क्योंकि छत पर सीधी धूप पड़ती है और उसकी वजह से आपका कमरा तपता रहता है. ऐसे में आप चाहें तो थोड़े से पैसे खर्च करके अपना घर ठंडा कर सकते हैं. छत को ठंडा करने के लिए आप छत पर घने पौधे लगा सकते हैं या फिर बाजार से हाइब्रिड घांस लाकर छत पर लगा सकते हैं. ऐसा करने से धूप की गर्मी आपके कमरे तक नहीं पहुंच पाएगी. वहीं दीवारों को ठंडा रखने के लिए आप लताओं वाले पौधे उन पर लटका सकते हैं.

अगर आप यह सब नहीं करना चाहते हैं तो एक और काम किया जा सकता है. आप अपने छत की फर्श को सफेद रंग से पेंट करा दें. दरअसल, सफेद रंग सूरज की रोशनी को रिफ्लेक्ट कर देता है, जिसकी वजह से छत ज्यादा गर्म नहीं होगी. यही तरीका पानी की टंकियों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि आपने देखा होगा कि कुछ लोग गर्मियों में सफेद रंग की पानी की टंकी का इस्तेमाल करते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या सही में गोवा में बियर पानी के भाव मिलती है? पढ़िए वहां के रेट में क्या है फर्क?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
16.2 करोड़ में नीलाम गांधी जी का हस्तलिखित विचार, जानें इसमें क्या लिखा?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
मेघालय हिंसा, क्या है इनर लाइन परमिट और नई पर्यटक गाइडलाइन?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
दिल्ली में क्यों नहीं बन सकती बुर्ज खलीफा जैसी इमारत, क्या हैं दिक्कतें?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?
कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे चलाते हैं जिम, जानें किसकी फीस सबसे ज्यादा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget