एक्सप्लोरर

रडार में आने के कितनी देर बाद खत्म हो जाता है दुश्मन का प्लेन? जान लीजिए जवाब

रडार आजकल के आधुनिक वॉर में सबसे जरूरी हो गया है. जिस देश के पास जितना ताकतवर रडार है, वह दुश्मनों से उतना ही ज्यादा सुरक्षित है. चलिए जानते हैं कि रडार काम कैसे करता है?

भारत पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़े विवाद के दौरान हमें रडार के बारे में अक्सर सुनने को मिला था कि भारतीय रडार ने पाकिस्तानी मिसाइल, ड्रोन को डिटेक्ट कर लिया और उसके बाद उसे मार कर गिरा दिया गया. सिर्फ भारत पाकिस्तान तनाव ही नहीं रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध हो या फिर ईरान और इजरायल के बीच में चल रही जंग हो . आधुनिक युग के वॉरफेयर में आपको रडार का जिक्र जरूर मिलता है.  चलिए जानते हैं कि आखिर रडार काम कैसे करता है और इससे कितनी देर में दुश्मन का विमान खत्म हो जाता है? 

 कैसे काम करता है रडार?

रडार का फुलफॉर्म Radio Detection and Ranging होता है. यह रेडियो तरंगों की मदद से किसी वस्तु की स्थिति, गति और ऊंचाई का पता लगाता है. एक बार जैसे ही दुश्मन का कोई प्लेन रडार की रेंज में आ जाता है, उसके बाद उसकी लोकेशन, स्पीड और दिशा तुरन्त पकड़ में आ जाती है. इसे 5 से लेकर 10 सेकेंड का समय लगता है यह पहचानने में कि वह प्लेन अपना है या फिर दुश्मन का. अगर वह दुश्मन प्लेन निकले तो एयर डिफेंस सिस्टम  को फायर का सिग्नल दिया जाता है, जिसमें मिसाइल को टारगेट की रेंज को ध्यान में रखकर दागा जाता है. उदाहरण के लिए, मिसाइल अगर 50-100 किमी दूर से दागी गई है तो 20-40 सेकंड के अंदर प्लेन टारगेट हो सकता है. दूरी के हिसाब से टागरेट को खत्म करने में समय लग सकता है. 

 सभी प्लेन को रडार पकड़ लेता है?

इसका सीधा और सरल जवाब है नहीं. रडार सभी विमानों को नहीं पकड़ सकता है. इसके पीछे कारण यह है कि, आधुनिक समय में प्लेन को स्टेल्थ तकनीक से लैस किया जा रहा है, जैसे अमेरिका का F-35, इन्हें इस तरह डिजाइन किया जाता है कि रडार इनको पकड़ न सके और ये अपना काम आसानी से कर सकें. कुछ प्लेन बहुत कम ऊंचाई पर उड़कर रडार से बच निकलते हैं,  जिसे Nap-of-the-Earth flying कहते हैं. 

दुनिया का सबसे तगड़ा रडार सिस्टम कौन सा?

अगर दुनिया के सबसे तगड़े रडार सिस्टम की बात करें तो यह Lockheed Martin SPY‑7 है. इसे  अमेरिका की प्रमुख डिफेंस कंपनी Lockheed Martin ने विकसित किया है. यह बैलिस्टिक मिसाइल, फाइटर जेट, ड्रोन, हाइपरसोनिक हथियार और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर तक को ट्रैक करने की क्षमता रखता है. इसकी खासियत यह है कि यह हर दिशा से आने वाले खतरे को बिना घूमे ट्रैक करता है और एक सेकंड से भी कम में टारगेट की पहचान कर लेता है.

इसे भी पढ़ें- हिटलर ने किसे गिफ्ट कर दिया था पूरा देश? काफी दिलचस्प है ये कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या चुनाव आयोग में कोई छोटा-बड़ा है, SC के अनुसार किसके पास ज्यादा पावर?
क्या चुनाव आयोग में कोई छोटा-बड़ा है, SC के अनुसार किसके पास ज्यादा पावर?
अलग अलग क्यों होते हैं सवारी और माल गाड़ी के इंजन? क्या है वजह
अलग अलग क्यों होते हैं सवारी और माल गाड़ी के इंजन? क्या है वजह
समुद्र में ट्रैफिक रूल तोड़ने पर कौन करता है चालान? कौन है वहां की पुलिस
समुद्र में ट्रैफिक रूल तोड़ने पर कौन करता है चालान? कौन है वहां की पुलिस
भारत को UN में कैसे मिलेगी स्थायी सीट, जानें देश के लिए यह क्यों जरूरी?
भारत को UN में कैसे मिलेगी स्थायी सीट, जानें देश के लिए यह क्यों जरूरी?

वीडियोज

IIT छात्र के सुसाइड केस में नया ट्विस्ट !
गरबा पर घमासान..जारी हिंदू-मुसलमान!
'छिट-पुट कांड' में हाफ एनकाउंटर
Greater Noida | UP News: थार वाले का 'मनोविज्ञान'...टशन में लेते हैं जान ? | ABP News
Janhit | Chitra Tripathi: ट्रंप ईरान के साथ डील कब करने वाले हैं ? | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रविवार को भी खुलेंगे बैंक, हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला
रविवार को भी खुलेंगे बैंक, हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला
'मैं यही कहूंगा कि...', SIR पर मचे बवाल को लेकर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त?
'मैं यही कहूंगा कि...', SIR पर मचे बवाल को लेकर क्या बोले पूर्व चुनाव आयुक्त?
बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस
बिहार दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द, BPSSC ने जारी किया नोटिस
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा, क्यों लिया बड़ा फैसला?
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा, क्यों लिया बड़ा फैसला?
The Vvaan Box Office: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर पाएगी 'द वन'? जानें- प्रीडिक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप 5 ओपनिंग फिल्मों में एंट्री कर पाएगी 'द वन'? जानें- प्रीडिक्शन
'चुनाव दोबारा हों...' ECI-SIR विवाद पर अरविंद केजरीवाल ने कर दी बड़ी मांग
'चुनाव दोबारा हों...' ECI-SIR विवाद पर अरविंद केजरीवाल ने कर दी बड़ी मांग
इस टीम ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को बनाया हेड कोच, 2027 वर्ल्ड कप के लिए मिली कमान
इस टीम ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को बनाया हेड कोच, 2027 वर्ल्ड कप के लिए मिली कमान
यूपी चुनाव से पहले SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद?अखिलेश ने किया दावा, मची हलचल
यूपी चुनाव से पहले SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद?अखिलेश ने किया दावा, मची हलचल
Embed widget