एक्सप्लोरर

पायलटों को आराम करने के लिए कितने समय की जरूरत, जानिए समय बढ़ाने से क्या होगा फायदा 

हवाई जहाज के पायलटों को आराम करने के लिए कितने समय की जरूरत होती है. नए नियम के तहत पायलटों को आराम करने के लिए अब पहले से ज्यादा समय मिलेगा. जानिए इससे क्या होगा फायदा.

 


हवाई जहाज के पायलटों की थकान से निपटने के लिए विमानन निगरानी संस्था ने ‘नागरिक उड्डयन आवश्यकता' (सीएआर) में ‘ड्यूटी अवधि, उड़ान ड्यूटी अवधि और निर्धारित आराम अवधि' से जुड़े कुछ सुधार किए हैं. जिसके बाद से पायलटों को आराम करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि विमान के क्रू और पायलट को आराम के लिए कितने समय की जरूरत होती है.  

कितने घंटे मिलेगा आराम

नए नियमों के तहत पायलट और क्रू को हर हफ्ते 48 घंटे आराम के लिए मिलेगा. पहले हफ्ते में केवल 36 घंटे ही आराम करने को मिलता था. अब फ्लाइट क्रू को आराम करने के लिए ज्यादा वक्त मिलेगा. वहीं मौजूदा नियमों में आधी रात से तड़के पांच बजे तक समय को पूरी रात कहा जाता था, मगर नए नियमों में आधी रात से सुबह छह बजे तक का समय रात माना जाएगा. नए नियम के मुताबिक प्रत्येक एयरलाइन को हर तीन महीने में क्रू की थकान रिपोर्ट डीजीसीए के पास जमा करनी होगी. वहीं फ्लाइट क्रू की थकान रिपोर्ट तैयार करते समय एयरलाइंस को गोपनीयता नीति का पालन भी करना होगा.

उड़ान ड्यूटी अवधि 13 घंटे से घटाकर 10 घंटे 

डीजीसीए ने रात में काम करने वाले पायलटों के लिए अधिकतम उड़ान ड्यूटी अवधि को 13 घंटे से घटाकर 10 घंटे कर दिया है. वहीं रात के संचालन के दौरान उड़ान लैंडिंग की संख्या छह से घटाकर दो हो गई है. बता दें कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के संशोधित नियम अमेरिका और यूरोपीय संघ के नियमों से मेल खाते हैं. 

पायलटों को मिलेगा आराम

नए नियम आने के बाद से पायलटों और क्रू मेंबर को शारीरिक तौर पर आराम मिलेगा. इससे वो ज्यादा स्वस्थ रहेंगे. गौरतलब है कि बीते साल अगस्त में फ्लाइट ऑपरेट करने से कुछ मिनट पहले नागपुर एयरपोर्ट पर अचानक दिल का दौरा पड़ने से इंडिगो के एक पायलट की मृत्यु हो गई थी. नए नियम से एयरपोर्ट कर्मचारियों को राहत मिलेगी. 

 

ये भी पढ़े:किसी शहर का नाम बदलने से क्या पड़ता है असर, क्या काम-काज के तरीके में भी होता है बदलाव 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्तीफा देने के बाद भी जिंदगीभर ट्रस्ट में कैसे रहेंगे चंपत राय? यह नियम उड़ा देगा होश
इस्तीफा देने के बाद भी जिंदगीभर ट्रस्ट में कैसे रहेंगे चंपत राय? यह नियम उड़ा देगा होश
Aurangzeb: औरंगजेब टोपियां बेचकर कितनी कमाई करता था, कितने में बिकती थी उसकी बुनी एक टोपी?
औरंगजेब टोपियां बेचकर कितनी कमाई करता था, कितने में बिकती थी उसकी बुनी एक टोपी?
Petrol Diesel Rates: क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद किन-किन देशों में गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें भारत के पड़ोसियों का हाल?
क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद किन-किन देशों में गिर गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें भारत के पड़ोसियों का हाल?
न अपना पेट्रोल और न गैस के भंडार, फिर भी इतना ताकतवर कैसे है चारों तरफ समंदर से घिरा जापान?
न अपना पेट्रोल और न गैस के भंडार, फिर भी इतना ताकतवर कैसे है चारों तरफ समंदर से घिरा जापान?

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget