एक्सप्लोरर

एक दिन में कितना पैसा खर्च कर देता है अंबानी परिवार? डिटेल जानकर उड़ जाएंगे होश

अनंत अंबानी की शादी हो, नीता अंबानी की सोशल इवेंट्स में मौजूदगी, या फिर एंटीलिया में होने वाली आलीशान पार्टियां हर जगह अंबानी परिवार सुर्खियों में छाया रहता है.

जब भी देश के सबसे अमीर और चर्चित परिवारों की बात होती है, तो मुकेश अंबानी और उनका परिवार सबसे पहले आता है. भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में इस फैमिली की लाइफस्टाइल, शाही अंदाज और बेशुमार दौलत की मिसालें दी जाती हैं. चाहे वो अनंत अंबानी की शादी हो, नीता अंबानी की सोशल इवेंट्स में मौजूदगी, या फिर एंटीलिया में होने वाली आलीशान पार्टियां हर जगह अंबानी परिवार सुर्खियों में छाया रहता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस सुपर-रिच फैमिली का रोज का खर्च कितना होता है? आप चौंक जाएंगे जब जानेंगे कि अंबानी परिवार एक दिन में जितना खर्च करता है, उतने में कई छोटे बिजनेस महीने भर आराम से चल सकते हैं. तो चलिए, जानते हैं अंबानी परिवार एक दिन में कितना खर्च कर देता है. 

अंबानी परिवार एक दिन में कितना खर्च कर देता है?

मीडिया रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट्स के अनुमान के अनुसार, अंबानी परिवार का मासिक पर्सनल खर्च 30 से 60 करोड़ रुपये तक हो सकता है. वहीं अंबानी परिवार हर दिन कितना खर्च करता है, इसका कोई तय या आधिकारिक आंकड़ा नहीं है.लेकिन मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उनका एक दिन में खर्च करोड़ों रुपये तक हो सकता है. साथ ही अंबानी परिवार का एक दिन का खर्च कई चीजों पर निर्भर करता है. 

1.  एंटीलिया का खर्च: मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ दुनिया के सबसे महंगे निजी घरों में से एक एंटीलिया में रहते हैं.मुंबई के सबसे पॉश इलाके में बनी इस 27-मंजिला इमारत में हर वो चीज है जो आप सोच सकते हैं जैसे हेलीपैड, प्राइवेट थिएटर, बॉलरूम, टेंपरेचर कंट्रोल स्विमिंग पूल, और यहां तक कि बर्फ से ढकी हुई आर्टिफिशियल वॉल भी है. यहां 600 से ज्यादा लोग काम करते हैं, जिनकी सैलरी हर महीने करीब 12 करोड़ रुपये तक जाती है. अगर घर की साफ-सफाई, बिजली-पानी, मेंटेनेंस और दूसरी सुविधाओं को जोड़ लिया जाए, तो अकेले एंटीलिया का ही महीने का खर्च 15 से 20 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है यानी, सिर्फ घर के रख-रखाव पर ही रोज का खर्च 50 लाख रुपये से ज्यादा है. 

2. कपड़े और गहनों पर खर्च: नीता अंबानी और उनके बच्चे लग्जरी ब्रांड्स और डिजाइनर कपड़ों के लिए फेमस हैं. गहनों की बात करें तो नीता अंबानी ने कई बार अपनी बेटी ईशा और बहू श्लोका को सैकड़ों करोड़ के गहने गिफ्ट किए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंबानी परिवार हर महीने 3 से 5 करोड़ रुपये सिर्फ कपड़ों और ज्वैलरी पर खर्च करता है. 

3. ट्रैवल और प्राइवेट जेट्स का खर्च: अंबानी परिवार के पास कई प्राइवेट जेट्स हैं, जिनका यूज ट्रैवल और बिजनेस मीटिंग्स के लिए होता है. इन जेट्स के रखरखाव और ईंधन आदि पर हर महीने 5 से 10 करोड़ रुपये तक खर्च आता है. इसके अलावा इंटरनेशनल ट्रिप्स, लग्जरी होटल्स में रहना, सिक्योरिटी और शाही स्वागत, ये सब खर्च मिलाकर रोज का खर्च आसानी से 20 से 30 लाख रुपये तक हो जाता है. 

4. सिक्योरिटी और मेहमाननवाजी का खर्च: अंबानी परिवार की सिक्योरिटी एक फुल-प्रूफ सिस्टम के तहत होती है. देश के बेस्ट सिक्योरिटी एजेंसियों और प्राइवेट गार्ड्स की एक आर्मी उनके साथ रहती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, हर महीने सिर्फ सिक्योरिटी पर 2 से 3 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं. इसके अलावा, जब पार्टी होती है तो गेस्ट्स के लिए इंटरनेशनल प्लानर्स, डेकोरेशन्स, और हॉस्पिटैलिटी में करोड़ों खर्च होते हैं. कई बार पार्टीज का खर्च 50 लाख से 10 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है. 

यह भी पढ़ें: प्राइवेट जेट, याच से लेकर आलीशान घर तक... भारत के टॉप 10 बिजनेसमैन रखते हैं ये शौक

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
कहां चल रहा कैप्टन मच्छार का इलाज, कौन उठा रहा इसका खर्च?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget