एक्सप्लोरर

गुटखा और पान मसाला को प्रमोट कर कितना कमाते हैं शाहरुख खान? जान लें पूरी डिटेल

Shahrukh Khan Earning By Promoting Gutkha: क्या आप जानते हैं शाहरुख खान सिर्फ फिल्मों से ही नहीं, बल्कि गुटखा और पान मसाला ब्रांड्स से भी करोड़ों की कमाई करते हैं. चलिए जानें कि इससे इनको कितनी कमाई होती है.

लोकप्रिय यूट्यूबर ध्रुव राठी ने हाल ही में शाहरुख खान को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक खुला सवाल उठाया है. उन्होंने किंग खान को टैग करते हुए पूछा कि देश के इतने बड़े और प्रभावशाली स्टार को आखिर पान मसाला जैसे हानिकारक उत्पादों का प्रचार करने की क्या जरूरत है. दरअसल पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की कुछ डील्स ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं, खासकर गुटखा और पान मसाला ब्रांड्स के विज्ञापनों को लेकर. 

एक ओर लोग इन एड्स को लेकर नाराज होते हैं, तो दूसरी ओर आंकड़े बताते हैं कि इनसे शाहरुख को करोड़ों की आमदनी होती है. आइए जानते हैं कि आखिर इन डील्स से उन्हें कितनी बड़ी रकम मिलती है और उनकी कुल कमाई का अंदाजा कितना है.

शाहरुख खान की पान मसाला ब्रांड से डील कितनी बड़ी है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2021 में शाहरुख खान ने विमल पान मसाला के साथ एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. रिपोर्ट के अनुसार, इस डील से उन्हें हर साल करीब 30 से 35 करोड़ रुपये की कमाई होती है. यही नहीं, इस विज्ञापन के जरिए ब्रांड और शाहरुख दोनों ने मिलकर लगभग 60 करोड़ रुपये की कमाई की है.

20 करोड़ का विज्ञापन

अगर हम थोड़ा पीछे जाएं, तो साल 2014 में India Today की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि शाहरुख खान ने एक पान मसाला ब्रांड के विज्ञापन के लिए 20 करोड़ रुपये का सौदा किया था. उस समय यह डील बॉलीवुड में सबसे बड़ी विज्ञापन डील्स में से एक मानी गई थी. 

कुल अनुमानित कमाई 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा!

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले करीब एक दशक में शाहरुख खान ने इस तरह के विज्ञापनों से लगभग 200 करोड़ रुपये या उससे अधिक की कमाई की होगी. अगर हर साल औसतन 20-30 करोड़ रुपये की डील को जोड़ा जाए, तो यह आंकड़ा और भी बड़ा हो सकता है.

कमाई में जबरदस्त उछाल

रिपोर्ट्स बताती हैं कि 2014 के मुकाबले अब इन ब्रांड्स के विज्ञापनों के रेट कई गुना बढ़ चुके हैं. माना जाता है कि शाहरुख अब इसी तरह के प्रमोशंस से 100 से 200 करोड़ रुपये प्रति वर्ष तक की कमाई कर सकते हैं. यह राशि उन्हें भारत के सबसे ज्यादा कमाने वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट में टॉप पर पहुंचा देती है.

यह भी पढ़ें: ब्रांड एंडोर्सिंग से ज्यादा कमाते हैं विराट कोहली या बीसीसीआई से? जान लें पूरा आंकड़ा

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
लंदन की सड़कों पर लगी रेलिंग का क्या है द्वितीय विश्व युद्ध से संबंध, जानें यहां?
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
किस कार का इस्तेमाल करती हैं ममता बनर्जी? ये कितनी सुरक्षित
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
बिना इजाजत किसी का बना लिया वीडियो, इस पर कितनी हो सकती है सजा?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?
किन राज्यों में बाहरी नहीं खरीद सकते जमीन, क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget