एक्सप्लोरर

वॉशिंग मशीन में कपड़े धोएं तो कितना डिटर्जेंट पाउडर डालना चाहिए? जान लें सही जवाब, वरना कपड़े खराब हो जाएंगे

अगर आपने कपड़ा धुलते वक्त मशीन में ज्यादा डिटर्जेंट पाउडर डाल दिया तो इससे आपके कपड़े खराब हो सकते हैं. इसकी वजह से आपके कपड़ों का रंग उड़ सकता है.

शहरों में कपड़ा धुलने के लिए आज हर घर में वाशिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता है. इस मशीन को चलाना सबको आता है, लेकिन कुछ ही लोगों को शायद पता होता है कि आखिर इस मशीन में कपड़ा धुलने के लिए डिटर्जेंट पाउडर कितना डालना है. लोगों को लगता है कि अगर कपड़े कम गंदे हैं तो कम पाउडर डालो और कपड़े ज्यादा गंदे हैं तो ज्यादा पाउडर डालो. लेकिन ये बिल्कुल सही नहीं है. अगर आपने कपड़ा धुलते वक्त सही क्वांटिटी में डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल नहीं किया तो आपके कपड़े पूरी तरह से खराब हो सकते हैं.

ज्यादा पाउडर डालने से क्या होता है?

अगर आपने कपड़ा धुलते वक्त मशीन में ज्यादा डिटर्जेंट पाउडर डाल दिया तो इससे आपके कपड़े खराब हो सकते हैं. इसकी वजह से आपके कपड़ों का रंग उड़ सकता है, यहां तक की आपके कपड़ों पर धुलने के बाद भी सफेद-सफेद दाग दिखाई दे सकते हैं जो देखने में बहुत गंदे लगते हैं. इसके साथ ही कपड़ा धुलते वक्त ज्यादा डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल करने की वजह से आपके कपड़ों की लाइफ भी कम हो जाती है.

वाशिंग मशीन में कितना पाउडर डालें

वाशिंग मशीन में कपड़ा धुलते वक्त कितना पाउडर डालना है ये आपको किसी भी डिटर्जेंट पाउडर के पैकेट पर लिखा मिल जाएगा. इसमें साफ लिखा होता है कि अगर आप रोजाना इस्तेमाल होने वाले कपड़े धुल रहे हैं तो आपको लगभग 150 ग्राम डिटर्जेंट पाउडर वाशिंग मशीन में डालना चाहिए. वहीं अगर आपके कपड़ों में दाग लगा है या फिर वो ज्यादा गंदे हैं तो आपको इन्हें धुलने के लिए वाशिंग मशीन में कम से कम 225 ग्राम डिटर्जेंट पाउडर डालना चाहिए.

अगर वाशिंग मशीन बड़ी है तो क्या करें

ऊपर बताए गए आंकड़े उन वाशिंग मशीन के लिए हैं, जो घरों में इस्तेमाल होते हैं. लेकिन अगर आपका परिवार बड़ा है या फिर आप कपड़े धुलने का काम करते हैं तो आप कपड़ों को धुलने के लिए कितने डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल करेंगे. दरअसल, ऊपर बताए गए डिटर्जेंट पाउडर की क्वांटिटी कपड़ों के वजन पर निर्भर करती है...घर में इस्तेमाल होने वाले वाशिंग मशीन में एक बार में 7 से 9 किलो तक कपड़े धुले जाते हैं, जबकि बड़े वाशिंग मशीन इससे ज्यादा कपड़े धुलते हैं. आपको बस करना ये होगा कि जितने किलो कपड़े की क्वांटिटी बढ़े उसी हिसाब से डिटर्जेंट पाउडर की क्वांटिटी बढ़ा देनी है.

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बनाया दुनिया का सबसे हल्का पेंट, एक डिब्बे में तो पूरा फ्लैट हो तैयार हो जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस में अपने सैनिक भेज रहा उत्तर कोरिया, उसके पास कितनी बड़ी सेना?
रूस में अपने सैनिक भेज रहा उत्तर कोरिया, उसके पास कितनी बड़ी सेना?
ममता बनर्जी को कौन सी सिक्योरिटी मिली है, इसका कौन उठाता है खर्चा?
ममता बनर्जी को कौन सी सिक्योरिटी मिली है, इसका कौन उठाता है खर्चा?
भारत में एक सांसद के हिस्से में कितने लोग, अमेरिका में क्या हाल?
भारत में एक सांसद के हिस्से में कितने लोग, अमेरिका में क्या हाल?
एक सांसद पर कितना खर्च करती है सरकार, परिसीमन के बाद क्या होगा होगा हाल
एक सांसद पर कितना खर्च करती है सरकार, परिसीमन के बाद क्या होगा होगा हाल

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget