एक्सप्लोरर

एक तौलिया बिना धोए कितनी बार इस्तेमाल किया जा सकता है? समझिए इसे आपको कब धो लेना चाहिए

बिना धोए गंदा तौलिया बार-बार इस्‍तेमाल करने से त्‍वचा रोग और एक्‍ने जैसी समस्‍या हो सकती है. इसलिए समय से इसकी सफाई होना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं एक तौलिए को आपको कितनी बार इस्तेमाल करना चाहिए.

Towel Washing: साफ-सफाई कितनी जरूरी है, यह बात ज्यादातर लोगों को कोरोना महामारी के दौरान समझ आई. शरीर की सफाई के तौर पर नहाना हो या हाथ-पैर और मुंह धोना हो, शरीर से पानी सुखाने के लिए हम सबसे पहले तौलिये का ही इस्‍तेमाल करते हैं. कुछ लोग अपने तौलिया को रोज धोते हैं. वहीं, कुछ लोग हफ्ते में एक, दो बार. आखिर तौलिए को धोने का सही तरीका क्या है और इसे कितनी बार इस्‍तेमाल करने के बाद धो लेना चाहिए? आइए जानते हैं.

गंदे तौलिए में होते हैं बैक्टीरिया

तौलिये से शरीर पौंछने पर उसके रेशों में कुछ बैक्‍टीरिया चिपक जाते हैं. जिसके बाद तौलिये में मौजूद नमी के कारण कीटाणुओं को पनपने के लिए अनुकूल वातावरण मिलता है. ऐसे में अगर आप तौलिए को बिना धोए और सुखाए बार-बार इस्‍तेमाल करते हैं तो इससे बैक्‍टीरिया आपकी त्‍वचा और नाक के रास्ते शरीर में पहुंचकर आपको बीमार भी कर सकते हैं.

तौलिया कितने दिन में धोना चाहिए

कुछ विशेषज्ञों के अनुसार, ज्‍यादा से ज्‍यादा तीन के बार इस्‍तेमाल के बाद आपको अपना तौलिया धोकर सुखा देना चाहिए. यानी अगर आप दिन में एक बार नहाते हैं तो तीसरे दिन इस्‍तेमाल करने के बाद अपने तौलिए को धो दें.

नहाने के बाद भी रह जाते हैं कुछ बैक्टीरिया

जब हम बाहर जाते हैं तो बैक्‍टीरिया, फंगल या वायरस हमारे हाथों सहित शरीर की अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच जाते हैं. इसके बाद जब हम घर आकर नहाते हैं, तो नहाने के बाद भी कुछ बैक्टीरिया हमारी स्किन पर रह जाते हैं. जो तौलिए पर भी आ जाते हैं. ऐसे में अगर गंदे तौलिए को वापस से इस्तेमाल किया जाता है तो ये फिर से हमारी स्किन पर आ जाते हैं.

गंदा तौलिया है कई बीमारियों की जड़

बिना धोए गंदा तौलिया बार-बार इस्‍तेमाल करने से त्‍वचा रोग और एक्‍ने जैसी समस्‍या भी हो सकती है. यही नहीं, गंदा तौलिया इस्तेमाल करने से आप एक्जिमा, दाद या रैशेस जैसे गंभीर त्‍वचा रोगों का शिकार भी बन सकते हैं. कुल मिलाकर हमें अपने तौलिये को हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर धोना चाहिए.

यह भी पढ़ें - कहीं दो दिन तक मनाया जाता है अप्रैल फूल डे, तो कहीं रहती है सरकारी छुट्टी... पढ़िए इस दिन से जुड़े 10 रोचक तथ्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
दुर्गा पंडाल में भगदड़, बाहरी राज्यों के मृतक के परिजनों को कैसे मिलेगी बंगाल में नौकरी?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
घर में करानी है रामलीला, जानिए कितना आता है कुल खर्च?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
किस देश में कुत्ते को मिला था कार चलाने का लाइसेंस, जानें क्या थी वजह?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?
इस देश में बिल्ली को मारने पर दी जाती थी मौत की सजा, जानें क्यों बना ऐसा कानून ?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget