एक्सप्लोरर

एशिया में हर साल कितने लोग छोड़ रहे अपना धर्म? जान लें पूरा आंकड़ा

People Are Leaving Their Religion: एशिया में धर्म परिवर्तन का मुद्दा बढ़ता जा रहा है. कई लोग ऐसे हैं जो कि नए धर्म को अपना रहे हैं, वहीं बहुत से लोगों ने तो अपने बचपन के धर्म को छोड़ दिया है.

दुनिया में धर्म परिवर्तन इस वक्त सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है. धर्म परिवर्तन काफी बड़ा पैमाने पर हो रहा है. कई लोग खुद को किसी धर्म से अलग कर ले रहे हैं तो वहीं कुछ लोग धर्म ही छोड़ दे रहे हैं. दुनिया में धर्म परिवर्तन के अपने-अपने कारण और फायदे हैं. कई लोगों को धर्म परिवर्तन में बुराई नजर आती है तो वहीं कुछ लोग आर्थिक कारणों के लिए भी धर्मांतरण करते हैं. चलिए आज आपको बताते हैं कि एशिया में हर साल करीब कितने लोग अपना धर्म छोड़ रहे हैं. 

एशिया में कितने लोग छोड़ रहे धर्म

एशिया में कई देश ऐसे हैं, जहां पर लोग तेजी के साथ धर्म परिवर्तन कर रहे हैं. साउथ कोरिया और हॉन्ग-कॉन्ग इस लिस्ट में पहले पायदान पर शामिल हैं. इस जगहों पर करीब 53 फीसदी लोगों ने अपना धर्म या तो पूरी तरह से छोड़ दिया है, या फिर वे किसी दूसरे धर्म में परिवर्तित हो गए हैं. इसमें किसी भी धर्म को न मानने वाले लोग भी शामिल हैं. जापान में जहां करीब 32 फीसदी लोगों ने अपना धर्म बदला है तो वहीं ताइवान में यह आंकड़ा 42 प्रतिशत रहा है. इसकी तुलना अगर यूरोप में साल 2017 में किए गए सर्वे से करें तो वहां पर कोई ऐसा देश नहीं मिला है, जहां पर धर्म बदलने की दर 40 फीसदी से ज्यादा हो. वहीं पिछले साल अमेरिका में धर्म परिवर्तन के डाटा देखें तो वहां पर करीब 28 फीसदी ऐसे वयस्क हैं, जो कि अपने बचपन के धर्म को नहीं मानते हैं. 

नया धर्म अपनाने का बढ़ा चलन

पूर्वी एशिया में लोगों के बीच नया धर्म अपनाने का चलन तेजी से बढ़ा है. जैसे कि दक्षिण कोरिया में ईसाई धर्म मानने वालों की संख्या में 12% की बढ़ोतरी हुई है, वहीं बौद्ध धर्म के अनुयायियों में 5% की बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं हॉन्गकॉन्ग में ईसाई धर्म और बौद्ध धर्म के अनुयायियों में 9% और 4% की बढ़त हुई है. धार्मिक पहचान बदलने वालों में वो लोग बड़ी संख्या में शामिल हैं जो कि किसी भी धर्म को मानने से इनकार करते हैं. ऐसे लोगों की संख्या पूर्वी एशियाई देशों में ज्यादा है. 

नास्तिकों की भी संख्या बढ़ी

एशिया में नास्तिकों की बात करें तो हॉन्गकन्ग में यह संख्या 37% और साउथ कोरिया में 35% लोग किसी भी धर्म का पालन नहीं करते हैं. वहीं नॉर्वे में 30% और अमेरिका में 20% लोग कोई भी धर्म को नहीं मानते हैं.

यह भी पढ़ें: Indian Army: भारतीय सेना में नारी शक्ति, 11 सालों में 4 गुना बढ़ी भागीदारी, बन गया नया रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
क्या होता‌ है फॉर्म 47 सरकार का मतलब, भारत ने पाकिस्तान को यह क्यों कहा?
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
रेलवे को एक दिन में कितना कमाकर देती है राजधानी ट्रेनें? चौंका देगा हिसाब
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
दिल्ली से By Car जाना है USA, क्या है पूरा तरीका और कितना आता है खर्च
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?
हिंदुओं में यमराज का कॉन्सेप्ट तो मुस्लिमों में क्या, कैसे होता है हिसाब?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget