एक्सप्लोरर

कितनी तेज आवाज से हो सकती है इंसान की मौत, जानें यह कितनी खतरनाक?

तेज आवाज इंसान के लिए कभी कभी उसकी मौत का कारण बनती है. चलिए, आपको बताते हैं कि कितनी तेज आवाज में किसी इंसान की मौत हो सकती है और कितनी तेज आवाज उसके लिए सेफ है.

लगातार खबरें आती रहती हैं कि तेज आवाज के चलते उस इंसान की मौत हो गई. पूरे गूगल पर आपको सैकड़ों ऐसी खबरें मिल जाएंगी जिसमें तेज आवाज के चलते इंसान की मौत हो गई है. ऐसे में मन में सवाल आता है कि शादी विवाह से लेकर पार्टियों तक में डीजे काफी लाउड बजाया जाता है, उससे भी हमारी मौत हो सकती है क्या? इसका जवाब है हां. डीजे की तेज आवाज से इंसान की मौत हो सकती है, क्योंकि इंसान की सुनने की एक क्षमता होती है और इससे अधिक जब उसको शोर सुनाई देता है तो उसे हार्ट अटैक की सहित तमाम अन्य समस्याएं होने लगती हैं. तो चलिए, आपको बताते हैं कि कितनी तेज आवाज एक इंसान झेल सकता है और कितनी तेज आवाज उसके लिए खतरनाक हो सकती है.

लाउड म्यूजिक इंसान के लिए कितना खतरनाक?

World Health Organization के अनुसार, लाउड म्यूजिक और शोर शराबे में रहने के चलते 12 साल से 35 साल के करीब 100 करोड़ लोगों पर कम सुनने का खतरा बना हुआ है. तेज लाउड में लगातार कोई गाना या शोर शराबा सुनने का हमारी सेहत पर गहरा असर पड़ता है. सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, अगर इंसान एक तय लिमिट से ज्यादा तेज साउंड सुनता है तो उसकी सुनने की क्षमता लगातार कम होती जाती है. बढ़ता डेसिबल लेवल इंसान को गंभीर बीमारियों की तरफ धकेलता जाता है.

एक लिमिट को पार करने के बाद इंसान को तेज साउंड सुनकर झुंझलाहट और चिड़चिड़ापन होने लगता है. इसका असर उसके हार्ट पर होता है और उसे हार्ट से संबंधित बीमारियां होने लगती हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, लगातार तेज साउंड इंसान के लिए बहरापन, मानसिक तनाव, चिड़चिड़ाहट, तेज सिरदर्द, हाई ब्लड प्रेशर, अनिद्रा, याददाश्त कमजोर होना, ब्रेन हैमरेज, किसी चीज पर फोकस न कर पाना और हार्ट अटैक का कारण बनता है. 

कितनी तेज आवाज सुन सकता है इंसान?

हर इंसान के पास सुनने की एक लिमिट होती है किसी के पास थोड़ा ज्यादा हो सकती है किसी के पास थोड़ा कम हो सकती है. हियरिंग हेल्थ फाउंडेशन के अनुसार, एक इंसान के लिए  70 डेसिबल या उससे कम ध्वनि सेफ होती है. इससे ज्यादा तेज आवाज इंसान के लिए खतरनाक होती है. म्यूजिक डिवाइस इयरफोन, इयरबड्स की 60 प्रतिशत वैल्यूम ही 75-80 डेसिबल तक पहुंच जाती है और फुल वैल्यूम 100 से 110 डेसीबल तक पहुंच जाती है. लगातार इतनी तेज आवाज सुनना आपके लिए किसी खतरे से कम नहीं है. कभी कभी यही तेज आवाज हार्ट अटैक से उसकी मौत का कारण बनती है. अगर सरल शब्दों में कहा दाए तो 185-200 डेसिबल तक की आवाज उसके मौत का कारण बन सकती है.

इसे भी पढ़ें- चार साल और...पृथ्वी के पास से गुजरेगा फुटबॉल के तीन मैदानों जितना बड़ा एस्टेरॉयड, जानिए कितना खतरनाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल मार्केट में धूम मचा रहे ये भारतीय सुपरफूड्स, कहां-कहां होते हैं एक्सपोर्ट?
ग्लोबल मार्केट में धूम मचा रहे ये भारतीय सुपरफूड्स, कहां-कहां होते हैं एक्सपोर्ट?
चांद से कितनी मिट्टी आ चुकी है धरती पर, क्या इससे बन सकती है इमारत?
चांद से कितनी मिट्टी आ चुकी है धरती पर, क्या इससे बन सकती है इमारत?
एक ही व्यक्ति का दो जगह वोटर कार्ड कैसे बन जाता है, कहां होती है गलती?
एक ही व्यक्ति का दो जगह वोटर कार्ड कैसे बन जाता है, कहां होती है गलती?
इजरायल में कैसे होते हैं चुनाव, भारत से कितनी अलग यहां की प्रणाली?
इजरायल में कैसे होते हैं चुनाव, भारत से कितनी अलग यहां की प्रणाली?

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget