एक्सप्लोरर

सोलर सिस्टम के किस ग्रह पर कितनी देर जिंदा रह सकता है इंसान? जानते हैं आप

पृथ्वी के अलावा आपने किसी ऐसे ग्रह की कल्पना की है जहां जीवन हो सकता है, चलिए आज हम जानते हैं कि आखिर किस ग्रह पर कोई व्यक्ति कितने समय तक जिंदा रह सकता है.

अर्थ के अलावा सौर मंडल में कई ऐसे ग्रह हैं, जहां वैज्ञानिक जीवन की कल्‍पना करते हैं. जीवन की सबसे ज्‍यादा कल्‍पना मंगल और चंद्रमा पर की जाती है. हालांकि अभी पृथ्‍वी इंसानों और जीव जंतुओं के लिए सबसे बेहतर है.  पृथ्वी जैसी विविधता किसी भी ग्रह पर नहीं है. किसी अन्य ग्रह की तुलना में पृथ्वी पर जीवन निश्चित रूप से प्यारा है. आइए जानते हैं अन्‍य ग्रहों पर इंसान कितना वक्‍त गुजार सकता है. 

बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट में साइंटिस्ट नील डीग्रास टायसन के हवाले से कहा गया है कि अंतरिक्ष में बिना स्पेससूट के कहीं भी मुश्किल है. पृथ्वी के अलावा ऐसी कोई जगह नहीं है जहां आप बिना स्‍पेस सूट के दो मिनट से ज्‍यादा जीवित रह सकें. 

सूर्य और बुध पर कितने वक्‍त तक जिंदा रहना संभव? 
सबसे पहले सूर्य की बात करें तो सूर्य के समीप जाते ही इंसान का शरीर तुरंत राख बन जाएगा. इस ग्रह पर तो इंसान पहुंच भी नहीं पाएगा और वह भस्‍म हो जाएगा और वो भी कुछ सेकंड के अंदर ही.  बुध यानी मरकरी भी रहने के लिए अच्‍छा नहीं माना जाता है, क्‍योंकि यह सूर्य के काफी समीप है और इसका सूर्य की ओर वाला भाग बेहद गर्म (सबसे अधिक तापमान पर 800 डिग्री फ़ारेनहाइट/427 डिग्री सेल्सियस) होता है. इस ग्रह का दूसरा हिस्सा बेहद ठंडा है. जहां सबसे कम तापमान  माइनस 290 डिग्री फ़ारेनहाइट/माइनस 179 डिग्री सेल्सियस तक होता है. यहां जान निकलने में कुछ ही सेकंड लगेंगे. 

शुक्र पर जीवन कैसा? 
शुक्र यानी वीनस का तापमान औसतन 482 डिग्री सेल्सियस माना जाता है. एक सेकंड से भी कम समय में यहां जान जा सकती है. वहीं पृथ्वी के बारे में तो आप जानते ही हैं. यहां हर चीज की उपलब्‍धता और मानव जीवन के लिए अनुकूल वातावरण के कारण आप यहां 80 साल या उम्रभर रह सकते हैं. 

मंगल पर कैसे जीवन? 
मंगल या मार्स ज्‍यादा ठंडा माना जाता है, लेकिन हवा बहुत पतली है, इसलिए ठंड की तीव्रता उतनी नहीं होती, जितनी कि पृथ्वी पर उस तापमान पर महसूस हो सकती है. यहां स्‍पेस सूट और ऑक्सीजन सपोर्ट के बिना आप सिर्फ 2 मिनट ही जीवित रह सकते हैं. हालांकि यहां वैज्ञानिक ऑक्‍सीजन की तलाश में जुटे हुए हैं. 

अन्‍य ग्रह पर कबतक जीवित रह सकते हैं? 
बृहस्पति या ज्यूपिटर पर भी जीवन संभव नहीं है. यहां गैस का प्रभाव बहुत ज्यादा है इसलिए इसे गैसीय ग्रह भी कहा जाता है. गैस के कारण यहां 1 सेकंड में भी जान जा सकती है. सैटर्न, यूरेनस और नेपच्यून पर भी यही हाल है, यहां भी जीवन की कल्‍पना नहीं की जा सकती है. इन ग्रहों पर बिना किसी सपोर्ट के एक सेकंड बिता पाना भी मुश्किल होगा.

यह भी पढ़ें: जो गैस सिलेंडर दिल्ली में 1696 का, वही चेन्नई में 1809 का, आखिर क्यों होता है इतना अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम से कम कितने दिन की होती है ज्यूडिशियल कस्टडी? जानें नियम
कम से कम कितने दिन की होती है ज्यूडिशियल कस्टडी? जानें नियम
इस देश में नहीं है एक भी अस्पताल, इलाज के लिए विदेश जाते हैं लोग
इस देश में नहीं है एक भी अस्पताल, इलाज के लिए विदेश जाते हैं लोग
लद्दाख के इन 28 इलाकों पर चीन की है नजर, ऐसा क्या है इनमें खास?
लद्दाख के इन 28 इलाकों पर चीन की है नजर, ऐसा क्या है इनमें खास?
दुनिया के सबसे साफ देशों में जापान-सिंगापुर टॉप-10 से बाहर, यह देश नंबर-1
दुनिया के सबसे साफ देशों में जापान-सिंगापुर टॉप-10 से बाहर, यह देश नंबर-1

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget