एक्सप्लोरर

मुस्लिम किन्नर का अंतिम संस्कार कैसे किया जाता है? जानिए जूते-चप्पलों से पीटने वाली बात का सच

किन्नरों को लेकर भारतीय समाज में एक बात दशकों से घूम रही है कि जब किसी किन्नर की मृत्यु हो जाती है तो उसके साथी और गुरु किन्नर के शव को जूते-चप्पलों से पीटते हैं और फिर उसका अंतिम संस्कार करते हैं.

किन्नरों को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां हैं. अलग-अलग लोग किन्नरों से जुड़ी अलग-अलग बातें बताते हैं. खासतौर से उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी बातों में ज्यादातर बातें झूठी हैं. चलिए आज आपको बताते हैं कि अगर कोई किन्नर मुस्लिम समुदाय से है तो उसका अंतिम संस्कार कैसे किया जाता है. इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि क्या सच में किन्नर की मृत्यु होने पर उसके शव को जूते-चप्पलों से पीटा जाता है.

पहले जूते चप्पल वाला सच जानिए

किन्नरों को लेकर भारतीय समाज में एक बात दशकों से घूम रही है कि जब किसी किन्नर की मृत्यु हो जाती है तो उसके साथी और गुरु किन्नर के शव को जूते-चप्पलों से पीटते हैं और फिर उसका अंतिम संस्कार करते हैं. इसके साथ ही ये बात भी कही जाती है कि किन्नरों का अंतिम संस्कार हमेशा रात में किया जाता है, ताकि उसे कोई देख ना सके. आपको बता दें, ये सभी बातें पूरी तरह से झूठी हैं.

न्यूज18 से बात करते हुए महन्त कामिनी कहती हैं कि सदियों से समाज किन्नरों को किसी अभिशाप की तरह देखता है, इसलिए उनसे जुड़ी कई भ्रान्तियां फैलाई गई हैं. उनका कहना है कि ये बात पूरी तरह से झूठी है कि किसी किन्नर के मरने पर उसके शव को जूते चप्पलों से पीटा जाता है. वो कहती हैं कि अगर हमारे किसी साथी की मृत्यु हो जाती है तो हम भी उसी तरह से शोक मनाते हैं जैसे अन्य लोग अपनों के जाने का शोक मनाते हैं.

कैसे होता किन्नरों का अंतिम संस्कार

इसी इंटरव्यू में महन्त कामिनी कहती हैं कि किन्नरों का अंतिम संस्कार भी ठीक वैसे ही होता है जैसे किसी सामान्य इंसान का होता है. वो कहती हैं कि अगर कोई किन्नर मुस्लिम समुदाय से है तो उसका अंतिम संस्कार इस्लामिक तरीके से होता है. यानी उसे दफनाया जाता है. वहीं अगर को किन्नर हिंदू समुदाय से है तो उसका अंतिम संस्कार हिंदू धर्म के अनुसार होता है. यानी उसे जलाया जाता है.

हालांकि, ये बात सच है कि किन्नरों के अंतिम संस्कार में कोई किन्नर शामिल नहीं होता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दशकों पहले समाज में किन्नरों की स्थिति ठीक नहीं थी. ऐसे में जब किसी किन्नर का अंतिम संस्कार करने के लिए कोई किन्नर कब्रिस्तान या श्मशान जाता था तो उसके साथ गलत बर्ताव किया जाता था. उन्हें भगा दिया जाता था. यही वजह है कि अब किन्नर किसी किन्नर की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं होते. अब सवाल उठता है कि अगर किन्नर किसी किन्नर की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं होते तो फिर उनका अंतिम संस्कार कौन करवाता है.

कौन करता है किन्नरों का अंतिम संस्कार

किन्नरों के साथ सिर्फ किन्नर ही नहीं रहते. बल्कि, गाने वाले, बजाने वाले और कई ऐसे लोग भी रहते हैं जो किन्नर नहीं होते. इसके अलावा एक किन्नर अपने जीते जी समाज में ऐसे कई लोगों के साथ अपने संबंध अच्छे कर लेता है जो उसके अंतिम समय में उसके साथ रहते हैं. महन्त कामिनी कहती हैं कि ऐसे ही लोग किसी किन्नर का अंतिम संस्कार करते हैं. ये लोग किन्नर की अंतिम यात्रा में भी शामिल होते हैं और उसका क्रिया कर्म भी करते हैं.

ये भी पढ़ें: कौन है तुम्बाड फिल्म का देवता हस्तर, क्या है उसकी असली कहानी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Second Solar Eclipse 2026: क्या सूर्य ग्रहण के दौरान फ्रीजर में रखा सामान भी हो जाता है खराब?
क्या सूर्य ग्रहण के दौरान फ्रीजर में रखा सामान भी हो जाता है खराब?
देश के इन हाईकोर्ट में नहीं है रेगुलर चीफ जस्टिस, देख लें लिस्ट
देश के इन हाईकोर्ट में नहीं है रेगुलर चीफ जस्टिस, देख लें लिस्ट
Jharkhand Student Protest: झुकेगा नहीं साला... झारखंड छात्र आंदोलन में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे पुष्पा भाऊ, वीडियो वायरल
झुकेगा नहीं साला... झारखंड छात्र आंदोलन में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे पुष्पा भाऊ, वीडियो वायरल
इस्लामिक नाटो के पास कितना पैसा, कौन निभाएगा अमेरिका वाला रोल?
इस्लामिक नाटो के पास कितना पैसा, कौन निभाएगा अमेरिका वाला रोल?

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget