एक्सप्लोरर

Everything Become Dark After Sunlight: धूप से आने के बाद क्यों लगने लगता है अंधेरा, ऐसा कितनी देर तक होता है?

Everything Become Dark After Sunlight: तेज धूप से आने के बाद हमें अचानक से अंधेरा क्यों दिखाई देने लगता है. क्या हमारी आंखों में कोई समस्या है या फिर इसके पीछे साइंस है. जी हां इसके पीछे साइंस ही है.

Everything Become Dark After Sunlight: सर्दियों के मौसम में धूप सेंकना किसे  पसंद नहीं होता है. हर कोई चाहता है कि वो अपने रोजमर्रा के ज्यादातर काम धूप में बैठकर करे, या फिर काम खत्म होने के बाद सुकून से धूप सेंके. वहीं गर्मियों में तो धूप बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है. गर्मियों के दिनों में तो ज्यादा देर धूप में रहने से हीटस्ट्रोक, चक्कर आने जैसी बीमारियां होने लगती हैं. आपने कई बार नोटिस किया होगा कि जब भी ज्यादा तेज धूप से वापस छांव में आते हैं तो हमें सबकुछ अंधेरा-अंधेरा जैसा दिखने लगता है. कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है. इसके पीछे साइंस है. इस आर्टिकल में आपको बताते हैं. 

क्यों होता है ऐसा

तेज धूप से जब भी आप अपने कमरे में आते हैं तो कुछ वक्त के लिए आपको अंधेरा दिखने लगता है. लेकिन कुछ देर के बाद सब नॉर्मल हो जाता है. सामान्य तौर पर ऐसा होता है. क्योंकि जब भी आप तेज धूप में होते हैं तो आंखों की पुतलियां छोटी हो जाती हैं. ऐसे में आप जब भी अंधेरे कमरे में जाते हैं या तेज धूप से कहीं भी छांव वाली जगह पर जाते हैं तो छोटी पुतली के कारण आपको अंधेरा अंधेरा सा नजर आता है. लेकिन कुछ ही पलों में आपकी पुतलियां फिर से बड़ी हो जाती हैं और आपको नॉर्मल दिखाई देने लग जाता है. 

इसके पीछे क्या है साइंस

इस बात के पीछे एक वैज्ञानिक कारण है. आंखों के पर्दे को रेटिना कहा जाता है, जिससे कि हम देख पाते हैं. रेटिना में दो तरह की सेल्स पाई जाती हैं, एक तो कोन शेप में वहीं एक होती है रॉड के शेप में. कोन शेप की सेल उजाले में काम करती है, वहीं रॉड शेप की सेल्स अंधेरे में काम करती है. इसीलिए जब आप ज्यादा उजाले से अंधेरे में आते हैं तो उस वक्त कोन शेप सेल्स काम करती है. वहीं जब सामान्य दिखने लगता है, तब रॉड शेप सेल्स एक्टिव हो जाती है.

इसलिए अब जब कभी भी आप उजाले से अंधेरे में आएं और आपको अंधेरा दिखे तो घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि ये स्वाभाविक प्रक्रिया है और इसमें आंखों की कोई खराबी नहीं है. ये एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जो कि आमतौर पर सभी के साथ होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे दें तो क्या होगा, उनकी गैर-मौजूदगी में कौन देखेगा काम?
CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे दें तो क्या होगा, उनकी गैर-मौजूदगी में कौन देखेगा काम?
सहारा रेगिस्तान में भी गिर चुकी है बर्फ, जानें कैसे हुआ था यह चमत्कार?
सहारा रेगिस्तान में भी गिर चुकी है बर्फ, जानें कैसे हुआ था यह चमत्कार?
देश में कितनी तरह के पहचान पत्र, किसका कहां होता है इस्तेमाल?
देश में कितनी तरह के पहचान पत्र, किसका कहां होता है इस्तेमाल?
कैसे होता है ट्रांसजेंडर बच्चे का जन्म, जानें इसके पीछे का साइंस?
कैसे होता है ट्रांसजेंडर बच्चे का जन्म, जानें इसके पीछे का साइंस?

वीडियोज

Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!
Parvesh Verma Slap Row: वीडियो बनाने पर भड़के दिल्ली के कैबिनेट मंत्री | Arvind Kejriwal | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
चीनी Smartphone Brands में कौन है सबसे दमदार? जानें किसके फोन हैं सबसे बेस्ट!
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Embed widget