एक्सप्लोरर

सांपों के तो पंख भी नहीं होते, फिर कुछ सांप हवा में कैसे उड़ लेते हैं?

सांप हवा में उड़ने के लिए खास तरीके से हिलते हुए आगे बढ़ते हैं और हवा में S का आकार बनाते हैं. इनके उड़ने के कारण लोगों में इनका खौफ रहता है.

Flying Snakes: आपने कई विडियोज या फिल्मों में सांप को उड़ते हुए देखा होगा. वैसे तो दुनियाभर में सांप की लगभग तीन हजार प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें एक प्रजाति उड़ने वाला सांपों (Flying Snake) की भी होती है. लेकिन क्या कभी आपने उड़ने वाले सांपों को देखा है? क्या आपने सोचा है कि ये सांप आखिर उड़ते कैसे हैं, जबकि इनके तो पंख भी नहीं होते? अगर नहीं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको सांपों की इस उड़ने वाली प्रजाति के बारे में ही बताएंगे.

उड़ने के कारण डरते हैं लोग

आमतौर पर उड़ने वाले सांप ज्यादा दिखते नहीं हैं. वैज्ञानिकों के अनुसार, ये बहुत ज्यादा जहरीले तो नहीं होते हैं, लेकिन उड़ने के कारण लोगों में इनका खौफ बहुत ज्यादा होता है. वैज्ञानिकों ने साल 2020 में एक शोध किया, जिसमें उड़ने वाली प्रजाति पर हाई स्पीड कमरे लगाकर वैज्ञानिकों ने इसका पता लगाया. यह शोध पैराडाइस ट्री स्नेक या क्रिसोपेलिया पाराडिसी प्रजाति के सांपों पर किया गया.

उड़ने वाले सांपों में यह सबसे छोटी प्रजाति है. इस प्रजाति के सांपों की लंबाई करीब 3 फीट तक होती है. इस काले रंग के सांप पर हरी धारियां बनी होती हैं. ये पेड़ की एक शाखा से दूसरी शाखा तक उड़कर पहुंच जाते हैं.

कैसे उड़ते हैं?

अड्यूलेशन एनएबल्स ग्लाइडिंग इन फ्लाइंग स्नेक्स शीर्षक से नेचर फिजिक्स जर्नल में एक शोध प्रकाशित हुआ, जिसके अनुसार उड़ने वाले सांप हवा में उड़ने के लिए खास तरीके से हिलते हुए आगे बढ़ते हैं और हवा में S का आकार बनाते हैं. यह प्रक्रिया अनड्यूलेशन कहलाती है. शोधकर्ताओं ने यह भी पता लगाया कि इन सांपो के शरीर का पीछे का हिस्सा इनको हवा में धकेलने में काम करता है. इन्हे ग्लाइडिंग स्नेक (Gliding snake) भी कहा जाता है.

यहां पाए जाते हैं

उड़ने वाले सांप दक्षिण-पूर्व एशिया के अलावा श्रीलंका, दक्षिण चीन और फिलीपींस आदि जगहों पर पाए जाते हैं. भारत में भी ये सांप पाए जाते हैं. उड़ने वाले सांप उतने जहरीले नहीं होते कि किसी इंसान की जान ले सकें. हालांकि इनके काटने का थोड़ा बहुत असर जरूर होता है.  ये मुख्य रूप से छिपकली, चूहे, चमगादड़, पक्षी वगैरह का शिकार करते हैं.

यह भी पढ़ें - जानवर भी आत्महत्या करते हैं क्या...? इन घटनाओं को पढ़ हैरान हो सकते हैं आप!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, जानें फांसी से बचने के क्या ऑप्शन?
मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, जानें फांसी से बचने के क्या ऑप्शन?
क्या होती है CJI के इस्तीफे की प्रक्रिया, किसे है इन्हें हटाने की पावर?
क्या होती है CJI के इस्तीफे की प्रक्रिया, किसे है इन्हें हटाने की पावर?
क्यों ज्यादातर याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई नहीं करता SC, क्या है तारीख के नियम?
क्यों ज्यादातर याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई नहीं करता SC, क्या है तारीख के नियम?
जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?
जब नहीं था इंटरनेट तो कैसे फैलती थी अफवाहें, कैसे हो जाते थे दंगे?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget