एक्सप्लोरर

Watch: स्पेस में कैसे सोते हैं एस्ट्रोनॉट्स, खुद सुनीता विलियम्स ने वीडियो बनाकर दिया इसका जवाब 

Sunita Williams Viral Video: वीडियो में सुनीता विलियम्स खुद इस बात का जिक्र कर रही हैं कि लोग उनसे अक्सर यही सवाल पूछते हैं कि वो स्पेस में सोती कैसे हैं.

Sunita Williams Viral Video: धरती से सैकड़ों किलोमीटर की दूरी पर जब कोई एस्ट्रोनॉट कई महीनों तक रहते हैं तो लोगों के मन में उन्हें लेकर कई सवाल खड़े होते हैं. स्पेस हमेशा से आम लोगों के लिए कौतूहल भरा विषय रहा है, यानी लोग इसे लेकर हर तरह की जानकारी जुटाने में लगे होते हैं. अब सुनीता विलियम्स की वापसी के बाद एक बार फिर लोगों के मन में कई तरह के सवाल घूमने लगे हैं. जिनमें एक बड़ा सवाल ये भी है कि आखिर स्पेस में एस्ट्रोनॉट्स को नींद कैसे आती है और वो ग्रैविटी के बिना सोते कैसे हैं. इस सवाल का जवाब खुद सुनीता विलियम्स दे चुकी हैं. 

सुनीता विलियम्स का वीडियो वायरल
दरअसल सुनीता विलियम्स की वापसी के बाद उनके कई पुराने वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें वो स्पेस स्टेशन में नजर आ रही हैं. इन्हीं में से एक वीडियो में सुनीता ये बताती नजर आ रही हैं कि वो स्पेस में कैसे सोती हैं. इस वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं और उन्हें अपने सवाल का जवाब आसानी से मिल गया है. 

ऐसे सोते हैं एस्ट्रोनॉट्स
इस वीडियो में सुनीता विलियम्स खुद इस बात का जिक्र कर रही हैं कि लोग उनसे अक्सर यही सवाल पूछते हैं कि वो स्पेस में सोती कैसे हैं. उन्होंने बताया, लोग ये सोचते हैं कि स्पेस में लेटने से ही आप सो जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. क्योंकि लेटने से आप हवा में होते हैं और आपको बेड जैसा सपोर्ट नहीं मिल पाता है. स्पेस में सोने के लिए स्लीप स्टेशन बने होते हैं, जिनमें एक स्लीपिंग बैग होता है. सुनीता विलियम्स ने खुद वीडियो में इस स्लीप स्टेशन में जाकर बताया कि वो कैसे यहां सोती हैं. 

स्लीप स्टेशन में खिलौने और किताबें
जब सुनीता विलियम्स अपने स्लीप स्टेशन में जाती हैं तो वो बताती हैं कि ये एक फोन बूथ की तरह है. यहां सोने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती है, क्योंकि आप हर जगह हवा में नहीं उड़ रहे होते हैं. हालांकि उन्होंने बताया कि उन्हें अब भी ऐसा लग रहा है कि वो खड़ी हैं. अगर वो उल्टी भी लेट जाएं तो उन्हें इसका पता नहीं चलेगा. सोने की इस जगह पर किताबें, एक लैपटॉप और कपड़े रखे होते हैं. इसी तरह स्पेस स्टेशन में कई स्लीपिंग स्टेशन बने होते हैं. 

ये भी पढ़ें - सुनीता विलियम्स को रिटायरमेंट के बाद कितनी मिलेगी पेंशन, जानें एस्ट्रोनॉट्स को क्या सुविधाएं मिलती हैं

मुकेश बौड़ाई पिछले 7 साल से पत्रकारिता में काम कर रहे हैं. जिसमें रिपोर्टिंग और डेस्क वर्क शामिल है. नवभारत टाइम्स, एनडीटीवी, दैनिक भास्कर और द क्विंट जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं. फिलहाल एबीपी न्यूज़ वेबसाइट में बतौर चीफ कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike: देश में किसने की थी सबसे लंबी भूख हड़ताल, अब कहां हैं वह शख्सियत?
देश में किसने की थी सबसे लंबी भूख हड़ताल, अब कहां हैं वह शख्सियत?
Psychological Pricing: 59,99,199... ज्यादातर चीजों की कीमत इस तरह ही क्यों होती है, जानें राउंड फिगर में क्यों नहीं रखे जाते नंबर?
59,99,199... ज्यादातर चीजों की कीमत इस तरह ही क्यों होती है, जानें राउंड फिगर में क्यों नहीं रखे जाते नंबर?
भारत में कितनी मातृभाषाएं, पहले नंबर पर हिंदी तो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कौन सी लैंग्वेज बोलते हैं लोग?
भारत में कितनी मातृभाषाएं, पहले नंबर पर हिंदी तो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कौन सी लैंग्वेज बोलते हैं लोग?
Musk Deer: क्या हिरण के पेट में सच में होती है कस्तूरी, जानें हिरण और इंसान दोनों के किस काम आती है यह?
क्या हिरण के पेट में सच में होती है कस्तूरी, जानें हिरण और इंसान दोनों के किस काम आती है यह?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget