एक्सप्लोरर

सच में इंसानों के पूर्वज थे बंदर? या यूं ही कही जाती है ये बात; जान लीजिए जवाब

इंसानों का विकास कैसे हुआ? इसके पीछे चार्ल्स डार्विन का विकासवाद का सिद्धांत है. इसमें कहा गया है कि इंसानों ने अपनी जरूरत के अनुसार, खुद में बदलाव किया और यह वंशानुगत क्रम चलता रहा.

हम जब भी इंसानों के विकास के क्रम को समझने की कोशिश करते हैं, तो एक थ्योरी सामने आती है कि बंदर इंसानों के पूर्वज थे. कहा जाता है कि इंसान पहले बंदर हुआ करते थे और समय के साथ उन्होंने अपनी जरूरत के अनुसार खुद को ढाला और इंसानों में बदलाव होते चले गए. हालांकि, विज्ञान की किताबें पलटने पर पता चलता है कि ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि बंदर ही इंसानों के पूर्वज थे, तो अब सवाल यह है कि यह बात कहां से आई और इंसानों की बंदरों से समानता क्यों की गई? 

इंसानों का विकास कैसे हुआ? इसके पीछे चार्ल्स डार्विन का विकासवाद का सिद्धांत है. इसमें कहा गया है कि इंसानों ने अपनी जरूरत के अनुसार, खुद में बदलाव किया और यह वंशानुगत क्रम चलता रहा. इस क्रम में कई जानवर पनपे. इनमें स्तनपायी और प्राइमेट्स प्रमुख हैं. हालांकि, सवाल अभी भी वहीं है कि बंदरों को इंसानों का पूर्वज क्यों कहा गया. 

क्या चार्ल्स डार्विन ने कही थी यह बात?

जब आप किसी से पूछेंगे तो यही जवाब मिलेगा कि चार्ल्स डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत में यह बात कही गई कि इंसानों का विकास बंदरों से ही हुआ. हालांकि, यह डार्विन ने ऐसा कहीं नहीं लिखा है. दरअसल, डार्विन ने विकासवाद को समझाते हुए यह दिखाने की कोशिश की थी कि इंसान पहले बंदरों जैसा दिखा था. समय के साथ इंसानों ने खुद को जरूरतों के अनुसार ढालना शुरू किया और आधुनिक मानव अस्तित्व में आए.  

फिर कैसे इंसानों और बंदरों की हुई तुलना?

अगर डार्विन ने नहीं कहा तो यह बात आई कहां से? दरअसल, इंसानों और बंदरों का विकास तो एक साथ ही हुआ, लेकिन यह अलग-अलग जगहों और अलग तरह से हुआ. इसलिए इंसानों और बंदरों में कई भिन्नताएं हैं तो उसमें कई समानताएं भी हैं. इससे यह बात समझ में आती है कि बंदरों और इंसानों के पूर्वज एक रहे होंगे, लेकिन इससे यह बात नहीं साबित होती है कि बंदर ही इंसानों के पूर्वज थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
प्रेस फ्रीडम में कौन सा देश नंबर-1, कहां खड़ा है अपना भारत?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
भारत में अब इमरजेंसी लगाना कितना मुश्किल, कितनी बदल गई व्यवस्था?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?
क्या प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार कर सकती है पुलिस, क्या कहता है कानून?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget