एक्सप्लोरर

भगदड़ में कैसे बच सकते हैं आप, भूल से भी नहीं करना है ये काम

Hathras Satsang Stampede: हाथरस में भगदड़ में 122 लोगों की जान चली गई. ऐसे में चलिए जानते हैं कि यदि आप भगदड़ में फंस जाएं तो अपनी जान कैसे बचाएं.

Hathras Satsang Stampede: हाथरस के सिकंदराराऊ में हो रहे सत्संग ने उस वक्त भयानक रूप ले लिया जब वहां भगदड़ मच गई और उसमें 122 लोगों ने अपनी जान गवां दी. बताया जा रहा है कि भगदड़ में 74 लोगों की मौत दम घुटने की वजह से तो वहीं कई महिलाएं और बच्चे ऐसे थे जो नीचे गिर गए और फिर उठ नहीं पाए. वहां कुचले जाने से उनकी मौत हो गई. खबरों के मुताबिक, कई महिलाओं और बच्चों की पसलियां टूटकर दिल और फेफड़े में घुस गई थीं. वहीं 15 लोगों के सिर और गर्दन की हड्डी टूट चुकी थी.

यही उनकी मौत का  कारण भी बन गई. सबसे ज्यादा मौत का कारण कीचड़ के कारण लोगों के फिसलने को बताया जा रहा है. दरअसल ये सत्संग एक खाली मैदान पर हो रहा था. इस दौरान हल्की बारिश के चलते कीचड़ हो गया था. वहां लोग कीचड़ के चलते फिसल गए और फिर उठ नहीं पाए. वहीं पीछे वाले लोग उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गए. ऐसे में सवाल ये उठता है कि कभी आप इस तरह की भगदड़ में फंस जाएं तो खुद को कैसे बचाएं? चलिए जान लेते हैं.

भगदड़ में ऐेसे बचाएं जान

यदि किसी कार्यक्रम के दौरान आप भगदड़ में फंस गए हैं तो सबसे पहले आपको घबराने की जरुरत नहीं है. उस समय आप शांति रखें. दरअसल जब भगदड़ मचती है तो लोग घबराने लगते हैं और उनका दिमाग काम करना बंद कर देता है और वो इधर-उधर भागने लगते हैं. जिसके चलते वो गिर जाते हैं और लोगों के पैरों तले कुचल जाते हैं.

जब भगदड़ मच रही हो तो आप भीड़ के अपोजिट डायरेक्शन में भागने की कोशिश करें. वहीं जमीन पर अपने पैरों को मजबूती से रखें. दरअसल जब भगदड़ मच रही होती है तो लोग तेजी से इधर-उधर भागते हैं. इस दौरान कई लोग फिसल जाते हैं और भीड़ के पैरों तले आ जाते हैं.

जल्दी से जल्दी सेफ जगह ढूंढें

भीड़ आपकी बात नहीं सुन रही हो तो वहां चिल्लाने और धक्का मुक्की करने से आपकी एनर्जी खर्च होगी. ऐसे में आप किसी बॉक्सर की तरह अपने हाथों को सीने पर रख लें, जिससे सांस घुटने की संभावना बेहद कम होगी और बेलेंस बना रहेगा. यदि आपको कोई जगह नहीं मिल रही हो तो किसी मजबूत चीज के सहारे उसे तेज पकड़कर वहीं खड़े हो जाएं.

नीचे गिर जाएं तब इन बातों का रखें ध्यान

वैसे तो आपकी पूरी कोशिश होनी चाहिए कि आप नीचे न गिरें, लेकिन फिर भी यदि आप नीचे गिर जाते हैं तो अपने शरीर के सेंसेटिव हिस्सों को बचाने की कोशिश करें. इस दौरान अपने सिर और छाती को पूरी तरह बचाएं. वहीं यदि आपके साथ कोई छोटा बच्चा हो तो उसका भी सिर और छाती बचाने की कोशिश करें. वहीं जब भगदड़ पूरी तरह खत्म हो जाएं तो वहां से उठें और तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.

यह भी पढ़ें: 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget