एक्सप्लोरर

10 हजार कमरों वाला वो होटल जो 80 सालों से पड़ा है बंद, जानिए क्या है इसका कारण?

इस होटल का निर्माण 1936 से 1939 के बीच हुआ था. इसमें 10 हजार कमरे हैं, लेकिन हैरानी की बात है यह है कि 80 साल से भी ज्यादा समय से यहां कभी कोई ठहरा नहीं है.

Hotel Prora: जब भी अपने शहर से बाहर किसी अनजान शहर में जाते हैं, वहां रुकने का ठिकाना होटल ही होता है. अपने मेहमानों की सुख सुविधा के लिए होटल मालिक वहीं पर बहुत से इंतजाम भी रखते हैं. वैसे तो आपने बहुत तरह के होटल देखे होंगे और उनके बारे में सुना होगा. लेकिन, आज हम आपको जिस होटल के बारे में बताने जा रहे हैं उनमें कभी कोई नहीं ठहरा है. जी हां, इस होटल में 10 हजार कमरे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि आज तक इसमें कोई ठहरा नहीं है.

10 हजार कमरों वाला होटल
जर्मनी के बाल्टिक सागर के रुगेन आइलैंड पर एक ऐसा होटल है, जो 80 साल से भी ज्यादा समय से वीरान पड़ा हुआ है. आपको यह जानकर शायद हैरानी होगी कि इस होटल में 10 हजार कमरे हैं, लेकिन उससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि आज तक इस होटल में कोई भी मेहमान ठहरा नहीं है.  इस होटल का निर्माण 1936 से 1939 के बीच हुआ था. तब जर्मनी में हिटलर और उसकी नाजी सेना का राज था. नाजियों ने यह होटल स्ट्रेंथ थ्रू ज्वॉय प्रोग्राम के तहत बनवाया था. इसे बनाने में लगभग 9000 मजदूर लगे थे. 

क्रूज शिप भी हो सकता है आराम से खड़ा  
इसका नाम होटल दा प्रोरा (Prora Hotel) है. इसको यह नाम देने के पीछे भी एक वजह थी. दरअसल, ये होटल किसी स्मारक की तरह दिखता है. प्रोरा का अर्थ झाड़ीदार मैदान या बंजर भूमि होता है. इस होटल को समुद्र के रेतीले तट से करीब 150 मीटर दूर बनाया गया है. होटल दा प्रोरा आठ आवास खंडों में बंटा हुआ है और लगभग 4.5 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है. इसमें सिनेमाघर और फेस्टिवल हॉल से लेकर स्वीमिंग पूल भी बनवाया गया था. यही नहीं, एक खास बात यह है कि यहां एक क्रूज शिप भी आराम से खड़ा हो सकता था.  

खंडहर हो चुका है ये होटल
होटल का निर्माण कार्य चल ही रहा था और इससे पहले की यह पूरी तरह से बनकर तैयार होता, 1939 में द्वितीय विश्व युद्ध शुरू हो गया. युद्ध शुरू होने के बाद इसका निर्माण कार्य बंद हो गया और सभी मजदूरों को हिटलर के युद्ध कारखानों में काम करने के लिए भेज दिया गया. हालांकि, 1945 में युद्ध तो खत्म हुआ, लेकिन इस होटल पर फिर किसी का ध्यान वापस ही नहीं गया. अब ये होटल लगभग खंडहर बन चुका है. कहते हैं कि अगर यह पूरी तरह बनकर तैयार हो जाता तो दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे अच्छा होटल होता.

यह भी पढ़ें - लंबे समय तक कार खड़ी कर रहे हैं तो हैंडब्रैक नहीं लगाना चाहिए... जानिए ऐसा क्यों कहा जाता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
फ्रांस में प्रदर्शन से अब तक कितने का हो चुका है नुकसान, कैसे होगी भरपाई
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
ताजमहल से लेकर एयरपोर्ट तक, कहां कहां तैनात है CISF?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
कौन-कौन से देश बेचते हैं सुरंग खोदने वाली मशीनें, किसकी मशीन सबसे अच्छी?
जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत
जिस गन से टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग, किसने बनाई? जानें कीमत

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget