एक्सप्लोरर

आखिर पैरों में पहने जाने वाली स्लीपर को क्यों कहते हैं हवाई चप्पल? जानिए इसका इतिहास

हवाई चप्पल का इस्तेमाल तो सभी ने किया है, लेकिन क्या आपको पता है इन्हें हवाई चप्पल क्यों कहा जाता है? आइए आज इसी के इतिहास को जानेंगे. पढ़िए पूरी खबर..

Hawai Chappal: हम रोज घर में या कहीं बाहर आते जाते समय चप्पल (Slippers) पहनते हैं. आमतौर पर इन्हें हवाई चप्पल कहा जाता है, लेकिन क्या कभी आपने यह सोचा है कि पैरों में पहनी जाने वाली स्लीपर्स को हवाई चप्पल ही क्यों कहा जाता है? आखिर इन चप्पलों का नाम हवाई (Hawai Chappal) ही क्यों पड़ा? न तो यह हवा में उड़ती हैं और न इन्हें पहनने वाला! फिर इन्हें हवाई चप्पल क्यों कहा जाता है? आइए आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं. 

क्या इस वजह से कहते हैं हवाई चप्पल? 

शायद आप यह सोच रहे होंगे कि इस चप्पल को पहनने से काफी रिलैक्स यानी हल्का महसूस होता है. इस वजह से इसके नाम में हवाई जोड़ा गया होगा है. नहीं, इसके नाम में हवाई जुड़ा होने का यह कारण नहीं है. वैसे तो हवाई चप्पल को कई और नामों से भी जाना जाता है, लेकिन उन सभी नामों में इसका हवाई चप्पल नाम ही सबसे ज्यादा चर्चित है. 

इस तरह पड़ा हवाई चप्पल नाम

दरअसल, इस आरामदाय चप्पल का ये नाम उसकी उत्पत्ति से जुड़ा हुआ है. इतिहासकारों के अनुसार, अमेरिका में एक आइलैंड है, जिसका नाम है हवाई (Hawai Island, America). इस आइलैंड में एक ख़ास तरह का पेड़ पाया जाता है. इस पेड़ को टी के नाम से भी जाना जाता है. इस पेड़ से एक ख़ास तरह का रबर जैसा फैब्रिक बनता है जो काफी लचीला होता है. इस लचीले फैब्रिक से ही यह चप्पल बनाई जाती है. यही कारण है कि इन्हें हवाई चप्पल कहते हैं. 

जापान में इस चप्पल को कहते थे जोरी

हवाई चप्पलों के इतिहास में इनका संबंध जापान से भी रहा है. हम लोग जिस डिजाइन की हवाई चप्पलें पहनते हैं, इसी तरह की चप्पलें पहले जापान में पहनी जाती थी. जापान में उन चप्पलों को जोरी कहा जाता था. यह भी कहा जाता है कि हवाई आइलैंड में काम करने के लिए जापान से ही मजदूर भेजे जाते थे. ये मजदूर जापान की जोरी चप्पल पहनकर ही हवाई गए थें. इसीलिए जिस तरह की चप्पल पहनकर वे हवाई गए, उन्होंने वहां उसी प्रकार की चप्पलें बनाई और इन्हें हवाई चप्पल के नाम से जाना जाने लगा. 

इस तरह हैं दुनियाभर में मशहूर

इन हवाई चप्पलों का इस्तेमाल दूसरे विश्व युद्ध के समय अमेरिकी सैनिकों ने भी किया था. जिसके बाद दुनिया भर में ये हवाई चप्पल फेमस हो गई. हवाई चप्पलों का इतिहास काफी पुराना रहा है. भारत आने से पहले यह चप्पल कई देशों से होते हुए आई है. भारत में हवाई चप्पल लाने का क्रेडिट बाटा को जाता है. इससे पहले हवाईनाज कंपनी ने इन चप्पलों को ब्राजील और बाकी दुनिया में फेमस किया था. 

यह भी पढ़ें -

बिना आग के माइक्रोवेव में कैसे बन जाता है खाना? जानें इसके पीछे का साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, जानिए इससे DMRC को कितना होगा नुकसान?
दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, जानिए इससे DMRC को कितना होगा नुकसान?
दुनिया में किस देश को सबसे ज्यादा मिलता है रेमिटेंस, किन देशों से आता है यह पैसा?
दुनिया में किस देश को सबसे ज्यादा मिलता है रेमिटेंस, किन देशों से आता है यह पैसा?
संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?
संसद भवन से कितना दूर है प्रधानमंत्री आवास, वहां धरना देने के लिए किसकी लगती है परमिशन?
किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?
किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget