एक्सप्लोरर

चरस-गांजा या फिर शराब, जानें सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा खतरनाक

चरस, गांजा और शराब तीनों ही सेहत के लिए हानिकारक होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इन तीनों में से सबसे ज्यादा नुकसानदायक क्या होता है?

शराब या फिर चरस-गांजा सेहत के लिए ये तीनों ही हानिकारक होते हैं. इन सभी का सेवन करने के अलग-अलग तरीके और परिणाम होते हैं. वहीं तीनों ही स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माने जाते हैं, लेकिन कभी कोई आपसे ये सवाल पूछे कि इन तीनों में से आपके लिए सबसे ज्यादा खतरनाक क्या होता है तो आप क्या कहेंगे? इस सवाल का जवाब देने में बड़े से बड़ा जानकार भी फेल हो जाता है. ये तो सभी कहते हैं कि इन तीनों का सेवन शरीर में कई बीमारियों का कारण होता है लेकिन इन तीनों में से सबसे ज्यादा खराब क्या है ये नहीं बता पाते. तो चलिए आज इसी सवाल का जवाब जानते हैं कि चरस-गांजा या फिर शराब में से सबसे ज्यादा खतरनाक क्या होता है.

चरस का इंसानी शरीर पर क्या असर होता है?

सबसे पहले ये जान लेते हैं कि किन नशीले पदार्थों का स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है? तो बता दें कि चरस, गांजा के पौधे की रस (resin) से बनाया जाता है. ये एक शक्तिशाली रूप होता है जिसमें उच्च मात्रा में THC (Tetrahydrocannabinol) होता है, जो इसकी नशे की क्षमता को बढ़ाता है. स्वास्थ्य पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ता है. मानसिक रूप से देखें तो चरस का अत्यधिक उपयोग मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं जैसे चिंता, डिप्रेशन, और मानसिक भ्रम का कारण बन सकता है. बहुत समय तक इसका उपयोग करने से मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है. वहीं चरस के नियमित उपयोग से श्वसन प्रणाली पर प्रभाव पड़ता है, जिसमें खांसी, सांस की समस्याएं, और फेफड़ों की अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं.

गांजे का इंसान के शरीर पर क्या असर होता है?

गांजा, या मारिजुआना, चरस की तुलना में कम शक्तिशाली होता है. ये सूखे पत्तों और फूलों का उपयोग करके बनाया जाता है और इसमें THC की मात्रा चरस की तुलना में कम होती है. वहीं गांजे का उपयोग भी मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालता है. ये ध्यान केंद्रित करने की क्षमता, याददाश्त, और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है. लंबे समय तक इसके उपयोग से शिजोफ्रेनिया जैसी मानसिक बीमारी हो सकती है. इसके अलावा इससे मानसिक समस्याएं, हृदय गति बढ़ सकती है.

शराब से होने वाले असर

शराब एक ऐसी चीज है जो आमतौर पर किसी प्रोग्राम में भी आपको मिल जाती है. ऐसे में कभी-कभी इसे पीने से अच्छा लगता है, लेकिन इसका ज्यादा उपयोग गंभीर बीमारियों का कारण हो सकती हैं. इससे मानसिक स्वास्थ्य तो खराब होता ही है साथ ही लीवर, हृदय, मस्तिष्क की समस्याएं भी हो सकती हैं.

चरस-गांजा या शराब में से सबसे ज्यादा खतरनाक क्या है?

सेहत के नजरिये से ये तीनों ही स्वास्थ्य पर खराब प्रभाव डालते हैं. हालांकि, शराब ज्यादा और नियमित पीने से शारीरिक स्वास्थ्य पर गंभीर और व्यापक प्रभाव पड़ता है, जिसमें लीवर, हृदय, और मस्तिष्क की समस्याएं शामिल हैं. दूसरी ओर, चरस और गांजा का सेवन मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है और श्वसन प्रणाली पर प्रभाव डाल सकता है, लेकिन शराब की तुलना में इनका शारीरिक प्रभाव आमतौर पर कम होता है.

यह भी पढ़ें: भारत को सौंपा जा सकता है जाकिर नाइक, जानें किन देशों के साथ है प्रत्यर्पण एग्रीमेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
Air India Pilot Marijuana Drug Case : प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget