एक्सप्लोरर

किसी देश से रिश्ते खत्म होने पर क्या-क्या चीजें हो जाती हैं बंद, आम लोगों पर पड़ता है ये असर

दो देशों के बीच जब संबंध खत्म होते हैं तो राजनैतिक संबंधों के अलावा आर्थिक संबंधों पर भी असर पड़ता है. इसकी वजह से व्यापारिक गतिविधियों में कमी आ जाती है और आयात-निर्यात बंद हो जाते हैं.

खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की वजह से भारत और कनाडा के बीच रिश्ते अब बिगड़ते ही जा रहे हैं. ये सब शुरू हुआ पिछले साल कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के उस बयान से जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि निज्जर की हत्या में भारत के एजेंट शामिल थे.

इसके बाद अब अमेरिका के न्याय विभाग ने इस हत्या की साज़िश रचने के मामले में कथित तौर पर एक भारतीय सरकारी कर्मचारी विकास यादव पर आरोप तय कर दिए हैं. इसकी वजह से विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया है. सोशल मीडिया पर लोग बात कर रहे हैं कि अगर चीजें इसी तरह से बिगड़ती रहीं तो हो सकता है कि भविष्य में कनाडा से भारत के रिश्ते ही खत्म हो जाएं. चलिए अब जानते हैं कि जब दो देशों के बीच रिश्ते खत्म हो जाते हैं तो क्या-क्या चीजें बंद हो जाती हैं.

पहले राजनैतिक संबंधों पर असर पड़ता है

जब दो देशों के बीच रिश्ते खत्म होते हैं तो सबसे पहले उनके राजनैतिक संबंधों पर असर पड़ता है. ऐसे में दोनों देशों में मौजूद एक-दूसरे के दूतावासों को बंद कर दिया जाता है. इसकी वजह से कांसुलर सेवाएं बंद हो जाती हैं, जिससे नागरिकों को वीजा, पासपोर्ट और अन्य कांसुलर सहायता प्राप्त करने में मुश्किल होती है. इसके अलावा इसकी वजह से दो देशों के बीच उच्च स्तर के राजनीतिक संवाद भी खत्म हो जाते हैं.

आर्थिक संबंधों पर असर

दो देशों के बीच जब संबंध खत्म होते हैं तो राजनैतिक संबंधों के अलावा आर्थिक संबंधों पर भी असर पड़ता है. इसकी वजह से व्यापारिक गतिविधियों में कमी आ जाती है और आयात-निर्यात बंद हो जाते हैं. ऐसा होना उन उद्योगों को प्रभावित करता है जो एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं.

नीवेश और समझौते

दो देशों के बीच संबंध खत्म होने की वजह से विदेशी निवेश भी प्रभावित होता है. दरअसल, जब एक देश का दूसरे देश से संबंध खत्म हो जाता है तो दोनों देशों की कंपनियां अपनी पूंजी को उस देश में निवेश नहीं करना चाहतीं जहां राजनीतिक स्थिरता नहीं है. इसके अलावा दो देशों के बीच संबंध खत्म होने की वजह से आर्थिक सहयोग के तहत हुए समझौते भी प्रभावी नहीं रहते. लंबे समय तक ऐसा होने से दोनों देशों के लिए आर्थिक विकास की संभावनाएं भी घट जाती हैं.

सुरक्षा और सामरिक संबंध भी प्रभावित होते हैं

जब दो देशों के बीच संबंध खत्म होते हैं तो उनके बीच सुरक्षा संबंध भी खत्म हो जाते हैं. इससे सामरिक सहयोग में भी कमी आती है. यानी इससे संयुक्त सैन्य अभ्यास, खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान और आतंकवाद के खिलाफ एक जुट होकर चलने वाली लड़ाई में सहयोग...सब कुछ प्रभावित होता है. वहीं अगर संबंध खत्म करने वाला देश आपका पड़ोसी हो तो सीमा विवाद भी बढ़ जाता है. ऐसे में सीमा पर तनाव बना रहता है जो किसी भी समय संघर्ष का कारण बन सकता है. इसके अलावा सांस्कृतिक संबंध और शैक्षिक सहयोग भी दो देशों के बीच संबंध खत्म होने से प्रभावित होते हैं. ये मुद्दे आम जनता को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं.

ये भी पढ़ें: सिर्फ काला हिरण ही नहीं इन जानवरों का शिकार करने पर भी मिलती है कड़ी सजा, शिकारी रहें सावधान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब-कब हुई पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की कोशिश, इसमें West का मतलब क्या?
कब-कब हुई पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की कोशिश, इसमें West का मतलब क्या?
क्या सिर्फ फल ही खाते हैं फलाहारी महाराज, क्यों पड़ा यह नाम?
क्या सिर्फ फल ही खाते हैं फलाहारी महाराज, क्यों पड़ा यह नाम?
क्या हैं फायर ब्रिगेड के इस्तेमाल के नियम, गलत यूज पर कितनी सजा?
क्या हैं फायर ब्रिगेड के इस्तेमाल के नियम, गलत यूज पर कितनी सजा?
क्या पुलिस कहीं और कभी भी लगा सकती है बैरिकेड्स? जानें इसके नियम
क्या पुलिस कहीं और कभी भी लगा सकती है बैरिकेड्स? जानें इसके नियम

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget