एक्सप्लोरर

क्या इस्लाम अपनाने के बाद मक्का जा सकता है कोई भी शख्स, मुस्लिम नाम न होने से क्या पड़ता है फर्क?

हर साल लाखों लोग सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का हज और उमरा करने जाते हैं. चलिए, आपको बताते हैं कि गैर-मुस्लिम लोगों के लिए मक्का जाने के क्या क्या नियम हैं.

इस्लाम धर्म में सऊदी अरब स्थित मक्का को सबसे पवित्र शहर माना जाता है. हर साल लाखों लोग यहां हज और उमरा करने जाते हैं. इसी पवित्र शहर में इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था और यहीं पर इस्लाम धर्म की शुरुआत हुई थी. इस शहर में जाना कई लोगों का सपना होता है, लेकिन अलग धर्म वालों को यहां जाने की इजाजत नहीं होती है. ऐसे में हमारे मन में सवाल उठता है कि, क्या इस्लाम अपनाने के बाद कोई भी शख्स मक्का जा सकता है और यदि उसका मुस्लिम नाम न हो तो क्या इससे कोई फर्क पड़ता है. चलिए, जानते हैं इन सवालों के जवाब विस्तार से. 

क्या इस्लाम धर्म अपनाकर कोई शख्स जा सकता है मक्का

मक्का शहर में जाने का एक मात्र विकल्प है इस्लाम धर्म अपनाना. बिना इस्लाम धर्म अपनाए आप मक्का नहीं जा सकते हैं. यहां तक कि आप मुस्लिम होने का दिखावा करके भी मक्का में एंट्री नहीं पा सकते हैं. एंट्री के लिए यहां पर धार्मिक पुलिस काफी सख्ती से निगरानी रखती है और पूछताछ करती है. जो आपके मुस्लिम होने के पहचान के लिए आपसे सवाल पूछती है.

इसके अलावा आपके पहनावे, भाषा और वर्ताव से भी आपको परखा जाता है. हालांकि, अगर आपको मक्का जाना है तो जरूरी नहीं कि आप जन्म से मुस्लिम हो, आप इस्लाम धर्म अपना सकते हैं. इसके अलावा आपको नाम बदलने भी भी जरूरत नहीं है. इसको अगर सरल भाषा में समझा जाए, तो आप सिर्फ धर्म परिवर्तन करके मक्का जा सकते हैं, आपको नाम बदलने की जरूरत नहीं है. भारत और दुनिया के तमाम देशों में ऐसे उदाहरण हैं, जहां उस इंसान ने अपने पुराने नाम के साथ सिर्फ धर्म बदलकर मक्का की यात्रा की है. 

गैर- मुस्लिम की क्या सजा है?

अगर आप गैर मुस्लिम हैं और आप किसी तरह मक्का में घुसने की कोशिश करते हैं तो आपके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है. रिपोर्ट्स के अुसार, आपको गिरफ्तार किया जा सकता है, उसको बाद आपको आपके देश डिपोर्ट कर दिया जाएगा. वहीं, अगर मामला सीरियस रहा तो आपके खिलाफ कड़े एक्शन हो सकते हैं.

इसमें अगर आपने किसी नियम का उल्लंघन किया है तो सऊदी के कानून के हिसाब से आपको सजा मिल सकती है और सऊदी का कानून धार्मिक मामलों में काफी ज्यादा सख्त है. इसके अतिरिक्त, आपके ऊपर अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत जुर्माना भी लगाया जा सकता है. कुल मिलाकर यदि आप गैर-मुस्लिम हैं तो मक्का की यात्रा के लिए आपको इस्लाम धर्म अपनाना अनिवार्य है. 

इसे भी पढ़ें- क्रिकेट मैच के दौरान जो चॉकलेट खाते हैं विराट कोहली, कितनी होती है उसकी कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Aid: फिलिस्तीन को 25 लाख डॉलर की सहायता देगा भारत, 99 प्रतिशत है मुस्लिम आबादी
फिलिस्तीन को 25 लाख डॉलर की सहायता देगा भारत, 99 प्रतिशत है मुस्लिम आबादी
ये हैं दुनिया को हथियार सप्लाई करने वाले 5 देश, इनसे थर थर कांपता है इजरायल
ये हैं दुनिया को हथियार सप्लाई करने वाले 5 देश, इनसे थर थर कांपता है इजरायल
इस्लाम में किन गैर-मुस्लिम महिलाओं से बिना धर्म परिवर्तन शादी की है इजाजत, नहीं जानते होंगे आप ये नियम
इस्लाम में किन गैर-मुस्लिम महिलाओं से बिना धर्म परिवर्तन शादी की है इजाजत, नहीं जानते होंगे आप ये नियम
Nihang Sikhs: कौन होते हैं निहंग सिख, आम सरदारों से ये कितने अलग; क्या होता है 'निहंग' का मतलब?
कौन होते हैं निहंग सिख, आम सरदारों से ये कितने अलग; क्या होता है 'निहंग' का मतलब?

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर मामला: कइयों की ड्यूटी के बाद नहीं होती थी तलाशी, सिफारिश पर मिला था नोट गिनने का काम
राम मंदिर मामला: कइयों की ड्यूटी के बाद नहीं होती थी तलाशी, सिफारिश पर मिला था नोट गिनने का काम
UP Election 2027: यूपी चुनाव में विपक्ष की हवा निकालने के लिए BJP का तैयार प्लान, PDA फॉर्मूले पर टीम के बाद अब हुआ ये ऐलान
यूपी चुनाव में विपक्ष की हवा निकालने के लिए BJP का तैयार प्लान, PDA फॉर्मूले पर टीम के बाद अब हुआ ये ऐलान
Team India Semi Final Scenario: सिर्फ एक मैच हारी, फिर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी टीम इंडिया? जानें क्या है ताजा समीकरण
सिर्फ एक मैच हारी, फिर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी टीम इंडिया? जानें क्या है ताजा समीकरण
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, 8.30 बजे तक 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' का धमाका, 8.30 बजे तक 'राजा शिवाजी'-'पेद्दी' समेत तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
Venezuela Earthquake: ऊपर मलबा, नीचे कराह रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म और फिर हुआ ये चमत्मकार
वेनेजुएला भूकंप: ऊपर मलबा, नीचे कराह रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म और फिर हुआ ये चमत्मकार
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- ऐसा करने वालों को भगवान...
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर भड़के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- ऐसा करने वालों को भगवान...
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
Embed widget