एक्सप्लोरर

इस दिव्यांग आदमी ने व्हील चेयर पर बैठे-बैठे बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, जिसे हर ठीक-ठाक आदमी भी न बना पाए!

दुनिया के सबसे मजबूत इंसान के रूप में पहचाने जा रहे डेव वॉल्‍स (Dave Walsh) ने व्हील चेयर पर बैठे-बैठे करीब 10 टन वजनी (10000 किलो) ट्रक को खींचकर एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है.

Guinness World Record: अगर किसी को छोटी-सी भी चोट लग जाती है तो वो घर में बैठ जाता है. चोट लगने पर हम काम भी नहीं कर पाते हैं. सोचिए अगर आपका एक पैर न हो तो जीवन कैसा होगा? सोचकर भी डर लगता है ना? लेकिन कहते हैं कि 'जहां चाह वहां राह', यानी इंसान अगर कोई काम करने की ठान ले तो रास्ते में कैसी भी अड़चन हो, वो उसे पार कर अपनी मंजिल तक जरूर पहुंचता है. ऐसा ही कारनामा किया है एक शख्‍स ने. पांव से लाचार इस शख्स ने व्‍हील चेयर पर बैठे-बैठे ऐसा वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया है, जिसे सुनकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे.

पैरों से लाचार डेव ने खींचा 10 टन का ट्रक

दुनिया के सबसे मजबूत इंसान के रूप में पहचाने जा रहे डेव वॉल्‍स (Dave Walsh) ने व्हील चेयर पर बैठे-बैठे करीब 10 टन वजनी (10000 किलो) ट्रक को खींच दिया. ये कारनामा करके उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. बता दें कि डेव वॉल्‍स पहले भी ऐसे कारनामे कर चुके हैं, लेकिन इस बार यह वजन उनके पिछले रिकॉर्ड से पांच गुना अधिक था. डेव ने तब भी बिना किसी परेशानी के ये अनोखा कारनामा कर दिखाया.

गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं डेव

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के मुताबिक, 36 साल के डेव वॉल्‍स को मल्टीपल स्केलेरोसिस है, जिसका पता उन्हे 2014 में चला था. यह सेंट्रल नर्वस सिस्‍टम से जुड़ी एक गंभीर बीमारी होती है. जिसे एन्सेफेलोमाइलाइटिस भी कहते हैं. इसमें शरीर के कुछ हिस्सों में तंत्रिका तंत्र काम करना बंद कर देता है. बीमारी के चलते डेव के पांव ने काम करना बंद कर दिया और वो व्हील चेयर पर आ गए.

अपनी फिटनेस पर जारी रखा काम करना

पैरों से लाचार होने के बावजूद डेव ने हार नहीं मानी और अपनी फिटनेस पर काम करते रहे. डेव ने बताया कि वो 2012 से कई हाई लेवल कंपटीशन में हिस्‍सा ले रहे थे. लेकिन जब उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला तो वो डिप्रेशन में आ गए थे और सोच नहीं पा रहे थे कि उन्हें आगे क्या करना चाहिए. उन्होंने बताया कि 2017 में खेल के डिसेएबल्ड सेक्शन के बारे में पता चला. बस तभी से वो फिर से अपनी प्रैक्टिस में आ गए और उसे जारी रखा. जिसकी बदौलत वो दस टन का ट्रक खींचकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे और अपना नया रिकॉर्ड कायम कर पाए. बता दें कि इससे पहले उनका रिकॉर्ड दो टन का था.

यह भी पढ़ें - इंसान खा जाते हैं हर साल अरबों जानवर, पूरा आंकड़ा देखकर हैरान हो जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Sansad March: प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
प्रदर्शन के दौरान कौन देता है लाठी चार्ज का ऑर्डर, क्या जवान खुद लेते हैं फैसला?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
कार-जीप छोड़ भैंसों पर गश्त करती है यहां की पुलिस, हाईटेक व्यवस्था छोड़ क्यों अपनाया यह तरीका?
Iran US Conflict: अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
अभी किस फेज में है ईरान और अमेरिका की जंग, कब कहलाने लगेगी वर्ल्ड वॉर?
CJP Protest: भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?
भारत में क्यों नामुमकिन है नेपाल-बांग्लादेश जैसा सत्ता परिवर्तन, जानें संविधान में कितनी मजबूत व्यवस्था?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
Embed widget