एक्सप्लोरर

ये है दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, यहां पर 1 सीक्रेट प्लेटफॉर्म भी बना है!

अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में स्थित ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल (Grand Central Terminal) रेलवे स्टेशन दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है. इसका निर्माण साल 1903 से 1913 के बीच हुआ था.

World's Largest Railway Station: जमीन पर चलने वाले परिवहन के साधनों में ट्रेन सबसे सस्ता और आरामदायक साधन होता है. ट्रेन पकड़ने के लिए हमें रेलवे स्टेशन जाना होता है. यहां बने प्लेटफार्म पर रेलगाड़ी आकार रुकती है, तब उसमें यात्री चढ़ते या उतरते हैं. अगर दुनिया के सबसे लंबे प्लेटफार्म की बात करें तो वह अपने देश में ही है. कर्नाटक में हुबली रेलवे स्टेशन (Hubballi Railway Station) का प्लेटफॉर्म नंबर-8 दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म है. जिसकी लंबाई 1507 मीटर है. वहीं, अगर देश के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन की बात करें तो वह हावड़ा जंक्शन है. यहां 26 प्लेटफॉर्म हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन-सा है? 

ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल रेलवे स्टेशन 

अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में स्थित ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल (Grand Central Terminal) रेलवे स्टेशन दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है. इसका निर्माण साल 1903 से 1913 के बीच हुआ था. दुनिया के इस सबसे बड़े रेलवे स्टेशन पर 44 प्लेटफॉर्म्स हैं.

दो अंडरग्राउंड लेवल

ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल रेलवे स्टेशन में दो अंडरग्राउंड लेवल्स बने हुए हैं. यहां ऊपरी लेवल पर 41 ट्रैक्स निचले लेवल पर 26 ट्रैक्स बने हुए हैं. यह 48 एकड़ जमीन पर बना हुआ है. यहां से रोजाना औसतन 660 मेट्रो नॉर्थ ट्रेन्स गुजरती हैं और सवा लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं.

क्यों बना है एक सीक्रेट प्लेटफॉर्म?

इस रेलवे टर्मिनल में एक सीक्रेट प्लेटफॉर्म भी बना हुआ है, जो Waldorf Astoria होटल के ठीक नीचे है. ऐसा माना जाता है कि राष्ट्रपति फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट इस प्लेटफार्म का इस्तेमाल होटल से निकलने के लिए किया करते थे. इस सीक्रेट प्लेटफॉर्म को कभी भी रेगुलर सर्विस के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया.

काफी पुराना है ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल

ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल पर आने वाले यात्रियों के हर साल तकरीबन 19,000 आइटम खो जाते हैं. जिनमें से 60 फीसदी आइटम्स को प्रशासन उनके मालिकों तक वापस पहुंचा देता है. यह रेलवे स्टेशन काफी पुराना है. यह टर्मिनल उस दौर में खुला था, जब अमेरिका में ट्रेन से घूमना हर किसी के बस की बात नहीं थी. यह रेलवे स्टेशन अमेरिका में परिवहन का सबसे बड़ा केंद्र है.

यह भी पढ़ें -स्टेट लेवल और नेशनल लेवल पहलवान बनने के लिए क्या-क्या करना पड़ता है? पढ़िए पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Pm Modi Australia Visit: समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
समंदर पार से आ रहा है भारत का नया 'पावरहाउस'! यूरेनियम भंडार वाले इस देश से क्या है PM मोदी की महा-डील?
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
अपने शासन काल में कितनी तनख्वाह लेता था बादशाह अकबर? क्या उस वक्त भी होते थे बैंक खाते
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन
तिजोरी में बंद है इस कोल्ड ड्रिंक का सीक्रेट फॉर्मूला! सिर्फ दो लोगों को है पता, साथ सफर करने पर भी बैन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget