एक्सप्लोरर

Intresting Facts: जिस ट्रेन में सफर करते हैं, उसे कितना जानते हैं आप? बताइए एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट में क्या है अंतर

Trains: भारत में हर दिन बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं. लेकिन इनमें से कम ही लोग ऐसे होंगे, जिन्हें ये पता होगा कि आखिर एक्सप्रेस, मेल और सुपरफास्ट ट्रेन में क्या अंतर होता है?

Trains Intresting Facts: भारत में ट्रेन (Trains) का इस्तेमाल एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए लोग ज्यादा करते हैं. सफर के लिए यह सबसे बेस्ट ऑप्शन भी माना जाता है. ट्रेन में सुरक्षा के साथ पैसे भी कम लगते हैं. भारतीय रेलवे (Indian Railways) देश की लाइफ लाइन भी मानी जाती है. हर दिन करोड़ों लोग किसी न किसी दूरी के सफर के लिए ट्रेन की यात्रा करते हैं. लेकिन इनमें से कम लोग ही ऐसे हैं, जिन्हें यह पता हो कि आखिर एक्सप्रेस, मेल-एक्सप्रेस या सुपरफास्ट ट्रेन में क्या अंतर होता है. क्या आप जानते हैं?  
 
मेल-एक्सप्रेस ट्रेन 
इंडियन रेलवे में स्पीड के हिसाब से कई तरह की ट्रेनें चलती हैं. एक सीमित प्रति घंटे की औसत से चलने ट्रेनों में मेल-एक्सप्रेस ट्रेन (Mail Express Train) भी आती है. इसकी मदद से प्रमुख शहरों के साथ लंबी दूरी को  कवर किया जाता है. मेल-एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड सुपरफास्ट से कम होती है. यह ट्रेन करीब 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलती है. यह जगह-जगह रुकती है. कई बार तो हाल्ट पर भी रूक जाती है. ज्यादातर मेल-एक्सप्रेस का नंबर 123... से शुरू होता है. पंजाब मेल, मुंबई मेल, कालका मेल...मेल एक्सप्रेस ट्रेनें हैं.  
 
एक्सप्रेस ट्रेन 
भारत में एक्सप्रेस ट्रेन (Express Train) सेमी प्रायोरिटी वाली रेल सेवा है. इन ट्रेनों की स्पीड करीब 55 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है. यानी कि एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड मेल-ट्रेन से ज्यादा होती है लेकिन सुपरफास्टट ट्रेन से कम. एक्सप्रेस ट्रेन, मेल ट्रेन की तरह जगह-जगह और हाल्ट नहीं करती. एक्सप्रेस ट्रेन का नाम अक्सर किसी शहर, जगह या किसी व्यक्ति के नाम से हो सकती है. इसमें जनरल ,स्लीपर और एसी डिब्बे लगे होते हैं.
 
सुपरफास्ट ट्रेन 
सुपरफास्ट ट्रेन (Superfast Train) की स्पीड मेल-एक्सप्रेस या एक्सप्रेस से ज्यादा होती है. सुपरफास्ट ट्रेन की स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटे से भी ज्यादा होती है. इनमें स्टॉपेज कम होते हैं और मेल-एक्सप्रेस या एक्सप्रेस ट्रेन की तुलना में इसका किराया अधिक होता है. ये एक राज्य से दूसरे राज्य में चलती हैं. इनमें भी जनरल, स्लीपर और एसी डिब्बे होते हैं.
 
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितना आता है मुकेश अंबानी के घर एंटिलिया का बिजली का बिल?
कितना आता है मुकेश अंबानी के घर एंटिलिया का बिजली का बिल?
बांग्लादेश में हिंदू पर्वों पर बंद हुई छुट्टियां, इसे लेकर क्या कहता है वहां का कानून
बांग्लादेश में हिंदू पर्वों पर बंद हुई छुट्टियां, इसे लेकर क्या कहता है वहां का कानून
किर्गिस्तान से लेकर जापान तक, जानिए किन देशों में है महात्मा गांधी की मूर्ति
किर्गिस्तान से लेकर जापान तक, जानिए किन देशों में है महात्मा गांधी की मूर्ति
क्या है अनुच्छेद 142 और इसकी शक्तियां? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच जान लें जवाब
क्या है अनुच्छेद 142 और इसकी शक्तियां? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बीच जान लें जवाब

वीडियोज

अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा !
घर का सपना होगा साकार! लखनऊ में 3600 प्लॉट की लॉटरी
SCO Summit में Shehbaz Sharif की 'नौटंकी'..'नॉनस्टॉप'
पिघलते ग्लेशियर से नेपाल में फिर जलप्रलय का खतरा?
GDP के आंकड़ों के पीछे सच क्या?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का 'शिकारी' रुद्रास्त्र- 500 KM रेंज, 400 की स्पीड, ताकत देख कांप रहा PAK
भारत का 'शिकारी' रुद्रास्त्र- 500 KM रेंज, 400 की स्पीड, ताकत देख कांप रहा PAK
पटना शराब कांड: ये तो LOVE वाला मामला! 4 मौतों के राज से पर्दा उठा
पटना शराब कांड: ये तो LOVE वाला मामला! 4 मौतों के राज से पर्दा उठा
संगमरमर की प्लेट और कांगड़ा चाय... पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के नेताओं क्या-क्या गिफ्ट दिए
संगमरमर की प्लेट और कांगड़ा चाय... पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के नेताओं क्या-क्या गिफ्ट दिए
टीम इंडिया में अचानक हुए 8 बदलाव, BCCI ने बदल दी आधी से ज्यादा टीम
टीम इंडिया में अचानक हुए 8 बदलाव, BCCI ने बदल दी आधी से ज्यादा टीम
'टॉक्सिक' ने ओपनिंग वीक पर किया कमाल, 'धुरंधर' से 'छावा' तक इन 10 फिल्मों को चटाई घूल
'टॉक्सिक' ने ओपनिंग वीक पर किया कमाल, 'धुरंधर' से 'छावा' तक को दी मात
'कुछ लोगों का ध्यान सिर्फ रील', बंगाल BJP विधायक अपनी ही पार्टी के नेताओं पर बरसे
'कुछ लोगों का ध्यान सिर्फ रील', बंगाल BJP विधायक अपनी ही पार्टी के नेताओं पर बरसे
दिल्ली में आज झमाझम बारिश के आसार, बदलेगा मौसम का मिजाज, रहें सतर्क
दिल्ली में आज झमाझम बारिश के आसार, बदलेगा मौसम का मिजाज, रहें सतर्क
रील्स से गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन परेशान क्यों, 24 घंटे में क्यों बदला फैसला?
रील्स से गोरखपुर यूनिवर्सिटी प्रशासन परेशान क्यों, 24 घंटे में क्यों बदला फैसला?
Embed widget