एक्सप्लोरर

G-20 से कितना अलग है G-7 समिट? जानें किसने और क्यों की थी इसकी शुरुआत

How Different Is G7 Summit From G20: कनाडा में जी7 सम्मेलन चल रहा है, जिसमें पीएम मोदी बतौर गेस्ट शामिल हुए हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि जी7 और जी20 में क्या अंतर है, ये दोनों कब बने थे. आइए जानें.

कनाडा में जी-7 शिखर सम्मेलन चल रहा है. पीएम मोदी भी इस समिट में हिस्सा लेने के लिए कनाडा पहुंचे और इसमें शामिल हुए. कनैनिस्किस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के बाद पीएम ने अलग-अलग देशों के नेताओं के साथ विशेष बैठक की. पीएम ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की और इसमें तय किया गया कि दोनों देश एक-दूसरे के साथ अपने संबंधों को मजबूत करेंगे. इसके अलावा वहां पर पीएम ने आतंकवाद को लेकर बात की है. 

क्या आपको यह पता है कि जी-7 शिखर सम्मेलन और जी-20 शिखर सम्मेलन में आखिर क्या अंतर है और इसकी शुरुआत कब और किसने की थी. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. 

क्या है जी7 और कौन हैं इसके सदस्य

जी7 दुनिया के सात सबसे उन्नत और औद्योगिक लोकतंत्रों का एक अनौपचारिक मंच है. इसके सदस्य देशों में ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, इटली, जर्मनी, जापान और अमेरिका शामिल हैं. इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक, आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करना और नीतियों में समन्वय बैठाना शामिल है. जी7 दुनिया के सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली देशों का समूह है. यहां पर वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की जाती है और इस बैठक में लिए गए निर्णय विश्व की अर्थव्यवस्था और राजनीति पर अहम प्रभाव डालते हैं. 

कब और क्यों की थी शुरुआत

जी7 की शुरुआत 1975 में जी6 के रूप में हुई थी. तब इसमें फ्रांस, इटली, जर्मनी, जापान, अमेरिका और ब्रिटेन शामिल थे. 1976 में जब कनाडा इसका सदस्य बना तो यह जी7 बन गया. 1997 में इसमें रूस भी शामिल हुआ था, लेकिन जब उसने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा किया तो रूस को इससे निलंबित कर दिया गया और यह फिर से जी7 बन गया. 

जी20 क्या है और इसके सदस्य

जी20 दुनिया के 20 देशों का समूह है, जिसे 20 देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नर्स का भी ग्रुप कहा जाता है. इसमें ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, भारत, चीन, कनाडा, ब्राजील, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय यूनियन, जापान, इटली, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, रूस, मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और तुर्किए शामिल हैं. इस समिट में स्पेन परमानेंट गेस्ट है, जो कि हर साल आमंत्रित होता है. साल 2023 में भारत ने जी20 की मेजबानी की थी. इसका उद्देश्य ग्लोबल इकोनॉमी को बढ़ावा देना है. इसमें क्लाइमेट चेंज, सस्टेनेबल डेवलपमेंट और इंटरनेशनल फाइनेंशियल स्टेबिलिटी जैसे मुद्दों पर चर्चा होती है. 

जी20 कब और क्यों बना

साल 1999 में जब एशिया में आर्थिक संकट था, तब कई देशों के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नर्स ने मिलकर फाइनेंशियल मुद्दों पर चर्चा के लिए एक फोरम बनाने की सोची थी. जब साल 2007 में पूरी दुनिया पर आर्थिक संकट के बादल मंडरा रहे थे, उस वक्त जी20 के लेवल को ऊपर उठाकर वित्त मंत्रियों के लेवल को हेड ऑफ स्टेट का लेवल बनाया गया. इस तरह से साल 2008 में जी20 की पहली बैठक अमेरिका के वाशिंगटन में हुई थी. 

यह भी पढ़ें: ज्यादा परमाणु हथियार नहीं हैं युद्ध में जीत की चाबी, इन चीजों से पलटती है बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सिर्फ फल ही खाते हैं फलाहारी महाराज, क्यों पड़ा यह नाम?
क्या सिर्फ फल ही खाते हैं फलाहारी महाराज, क्यों पड़ा यह नाम?
कब-कब हुई पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की कोशिश, इसमें West का मतलब क्या?
कब-कब हुई पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की कोशिश, इसमें West का मतलब क्या?
क्या पुलिस कहीं और कभी भी लगा सकती है बैरिकेड्स? जानें इसके नियम
क्या पुलिस कहीं और कभी भी लगा सकती है बैरिकेड्स? जानें इसके नियम
कितनी दौलत के मालिक हैं राहुल गांधी, कितने करोड़ का है उनका ऑफिस?
कितनी दौलत के मालिक हैं राहुल गांधी, कितने करोड़ का है उनका ऑफिस?

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jantar Mantar Protest LIVE: पुलिस ने राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया, विपक्ष के मार्च को रोका
LIVE: पुलिस ने राहुल-प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया, विपक्ष के मार्च को रोका
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
Embed widget