एक्सप्लोरर

आसमान में दिखते ही ड्रोन के उड़ जाएंगे परखच्चे, जी-20 के लिए दिल्ली में लगाया गया ये गजब का डिफेंस सिस्टम

G-20 Summit Security: दिल्ली में होने वाली जी-20 समिट के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. किसी संदिग्ध ड्रोन को रोकने के लिए भी एक खास तरह का सिस्टम लगाया गया है. 

G-20 Summit Security: दुनिया की तमाम बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के प्रमुख भारत में एक साथ एक जगह पर मौजूद होंगे. जी-20 समिट के लिए दिल्ली के प्रगति मैदान में तैयारियां पूरी हो चुकी है, जिसके बाद अब महमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर ऋषि सुनक और दुनिया के तमाम बड़े नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं. अब इवेंट इतना मेगा है तो इसके लिए सुरक्षा तैयारियां भी जबरदस्त होंगी. पूरी नई दिल्ली को जी-20 के लिए छावनी में तब्दील कर दिया गया है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस और एजेंसियों की नजरें हैं. वहीं ड्रोन और उड़ने वाले किसी भी ऑब्जेक्ट को रोकने के लिए भी एक खास तरह का सिस्टम लगाया गया है. 

ड्रोन हमले के खतरे से निपटने की तैयारी
नई दिल्ली के पूरे इलाके में ड्रोन या फिर कोई भी चीज आप आसमान में नहीं उड़ा सकते हैं. ऐसा करने पर पुलिस आपको तुरंत गिरफ्तार भी कर सकती है. ड्रोन से हमले का खतरा भी होता है, ऐसे में इसका भी तोड़ निकाला गया है. इसके लिए दिल्ली की कुछ प्रमुख और ऊंची बिल्डिंगो पर एक खास डिफेंस सिस्टम लगाया गया है. जिसे डीआरडीओ ने तैयार किया है.

कैसे काम करता है सिस्टम
एक एक मिसाइल सिस्टम जैसा डिवाइस है, जो हवा में उड़ने वाले ड्रोन को डिटेक्ट करेगा और कुछ ही सेकेंड में उसे मार गिराएगा. यानी ड्रोन दिखते ही उसे हवा में ही उड़ा देगा. इसे काउंटर ड्रोन सिस्टम कहा जाता है. इस पर एक खास तरह का रडार लगा है, जिसका काम हवा में उड़ रहे ड्रोन को जल्दी से जल्दी और काफी दूरी से डिटेक्ट करना होता है. अब जैसे ही इस रडार ने ड्रोन के होने के संकेत दिए तो इस सिस्टम में लगी गन एक्टिवेट होगी और हवा में ही उस ड्रोन को मार गिराया जाएगा. 

दिल्ली में जी-20 समिट के लिए ऐसी ही कई तैयारियां की गई हैं, बिल्डिगों पर ऐसे सिस्टम के अलावा कमांडो और स्नाइपर्स की टीम भी तैनात रहेगी, जो किसी भी हमलावर को दूर से ही निशाना बना सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: US President: अमेरिका ने देखी है अपने चार राष्ट्रपतियों की हत्या, 1901 में सीक्रेट सर्विस को मिली सुरक्षा की जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में हो रहे आंदोलनों के बीच सुप्रीम कोर्ट क्या-क्या कर सकता है, जानें ताकत
देश में हो रहे आंदोलनों के बीच सुप्रीम कोर्ट क्या-क्या कर सकता है, जानें ताकत
एक यूट्यूब वीडियो बनाकर कितना कमा लेते हैं ध्रुव राठी, जानें हिसाब-किताब?
एक यूट्यूब वीडियो बनाकर कितना कमा लेते हैं ध्रुव राठी, जानें हिसाब-किताब?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?
हिंदू या मुस्लिम, किस धर्म के लोग सऊदी में ज्यादा करते हैं नौकरी?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget