एक्सप्लोरर

G-20 Summit में शामिल होने आ रहे विदेशी मेहमानों को साथ में रखना होगा पासपोर्ट, जानिए कौन करेगा इसे चेक?

G-20 Summit 2023: चाहे बाइडेन हों या कोई अन्य राष्ट्राध्यक्ष, सभी को इंदिरा गांधी हवाई अड्डे और पालम एयरफोर्स स्टेशन पर एक स्पेशल पास दिए जाएंगे. आइए जानते हैं कि इन सभी का पासपोर्ट कैसे चेक होगा.

G-20 Summit 2023: 8 सितंबर की सुबह जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से जुड़े पालम एयरफोर्स स्टेशन पर अपने विशेष वायुसेना विमान से उतरेंगे तो वह अपने साथ अपना राजनयिक पासपोर्ट लेकर आएंगे, जिसकी विधिवत जांच की जाएगी. हालांकि, यह एक अलग कहानी है कि वह सीधे अपने विमान से उतरेंगे और अपनी विशेष सुरक्षा कार में होटल मौर्या शेरेटन जायेंगे जो कार पहले ही भारत आ चुकी है. क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बाइडेन का पासपोर्ट किसके पास होगा और दिल्ली में इसकी जांच कौन करेगा? 9-10 सितंबर को दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए 55 वीवीआईपी उड़ानें दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगी. किसी भी राष्ट्राध्यक्ष के दौरे पर हर किसी को अपना पासपोर्ट साथ रखना होगा और इसकी जांच दिल्ली में भी की जाएगी. बस तरीका अलग होगा.

राष्ट्रपति बाइडेन का पासपोर्ट कैसा है?

अगर बाइडेन भारत आते हैं तो उन्हें हर अमेरिकी की तरह अपना पासपोर्ट साथ रखना होगा. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जब भी देश से बाहर जाते हैं तो उन्हें अपना पासपोर्ट अपने साथ रखना पड़ता है. जब संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति, उनके परिवार, कुछ सीनियर अधिकारियों और राजनयिक कर्मियों को राजनयिक पासपोर्ट जारी किए जाते हैं. उसके कवर का रंग काला होता है. इसके लिए उन्हें कोई पासपोर्ट शुल्क नहीं देना होता है.

बाइडेन का पासपोर्ट कौन रखता है?

जब राष्ट्रपति यात्रा करते हैं, तो विदेश विभाग के लोगों की एक टीम साथ में यात्रा करती है. वही उनका कागजी कार्रवाई संभालती है. जब राष्ट्रपति एयर फ़ोर्स वन से बाहर निकलते हैं, अपनी कार में बैठते हैं और सुरक्षा जांच के बिना चले जाते हैं तो टीम राष्ट्रपति का पासपोर्ट अपने पास रखती है. पूरा सुरक्षा काफिला उसके पीछे-पीछे आता है और उसे घेर लेता है.

हवाई अड्डे पर इसकी जांच कौन करता है?

इस दौरान मेजबान देश के हवाई अड्डे पर अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की एक टीम राष्ट्रपति और अन्य लोगों का पासपोर्ट लेती है. और उस पर मोहर लगा देती है. यह प्रक्रिया G20 में आने वाले सभी राष्ट्राध्यक्षों के लिए होगी, लेकिन अमेरिका और कुछ विशेष देशों के प्रमुखों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. लगभग 80 हजार अमेरिकियों के पास राजनयिक पासपोर्ट हैं.

कब हुई पासपोर्ट सिस्टम की शुरुआत?

दुनिया में पासपोर्ट व्यवस्था शुरू हुए 102 साल हो गए हैं. राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक जब भी एक देश से दूसरे देश जाते हैं तो उन्हें भी डिप्लोमैटिक पासपोर्ट साथ रखना पड़ता है, लेकिन इस धरती के 200 से ज्यादा देशों में 03 ऐसे खास लोग ब्रिटेन के किंग, जापान के किंग और जापान की क्वीन हैं जो बिना पासपोर्ट के किसी भी देश में जा सकते हैं. कोई उनसे उनके पासपोर्ट के बारे में नहीं पूछता. इसके बजाय, जब वे कहीं जाते हैं, तो उन्हें अतिरिक्त सम्मान दिया जाता है. 

ये भी पढ़ें: Union Territories: क्यों बनाए गए हैं भारत में केन्द्र शासित प्रदेश? बेहद दिलचस्प है ये किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
क्या-क्या काम करने पर सदन से निकाले जा सकते हैं विधायक? देखें पूरी लिस्ट
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
पान मसाले को कितना खतरनाक बना देता है प्लास्टिक पैक? जानें हर डिटेल
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
ED खुद जांच शुरू कर देती है, लेकिन CBI को सिफारिश की जरूरत क्यों पड़ती है?
Air India Pilot Marijuana Drug Case : प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?
प्लेन उड़ाने से पहले पायलट के कौन-से होते हैं टेस्ट, क्यों नहीं पता चला गांजा?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget