एक्सप्लोरर

Indian Condom Industry: मिडिल ईस्ट से ऐसा क्या आता है, जिससे बनता है कंडोम? सप्लाई घटने से इस पर भी महंगाई का खतरा

Indian Condom Industry: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध ने बाकी चीज़ों को तो प्रभावित किया है. इसका असर कंडोम इंडस्ट्री में भी देखने को मिल रहा है. आइए देखते हैं कैसे?

Indian Condom Industry: मिडिल ईस्ट में चल रहा युद्ध अब केवल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह अब भारतीयों की निजी जिंदगी पर भी असर डाल सकता है. इस बढ़ते तनाव के कारण कंडोम के प्रोडक्शन में भारी गिरावट आ सकती है, जिससे इनके दाम बढ़ सकते हैं.

कच्चे माल की कमी और पेट्रोकेमिकल्स सप्लाई में बाधा के चलते भारत की 860 मिलियन डॉलर (लगभग 8,026 करोड़ रुपए) की कंडोम इंडस्ट्री मुश्किल में है. कच्चे माल की कमी की वजह से कंडोम की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश में फैमिली प्लानिंग पर असर पड़ सकता है.

मिडिल ईस्ट का कंडोम कनेक्शन

कंडोम बनाने के लिए जरूरी कच्चा माल सीमित है. इसे बनाने में दो मुख्य चीजों की जरूरत पड़ती है. पहला है सिलिकॉन ऑयल, जो लुब्रिकेंट (चिकनाई) के काम आता है. दूसरा है अमोनिया, जो लेटेक्स (प्राकृतिक रबर) को स्टेबलाइज करने में मदद करता है. भारत की जरूरत का करीब 86 प्रतिशत अमोनिया मिडिल ईस्ट के देशों जैसे सऊदी अरब, कतर और ओमान से आता है, जो समस्या का मुख्य कारण है.

यह भी पढ़ें - Right Age for Pregnancy: कितनी उम्र के बाद प्रेग्नेंसी हो सकती है जोखिम भरी? जानें बच्चे को जन्म देने की सही उम्र

भारतीय कंपनियों पर सीधा असर

भारतीय कंडोम मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री, जो हर साल लगभग 400 करोड़ कंडोम बनाता है, अब कच्चे माल की कमी के कारण प्रोडक्शन में कमी का सामना कर रहा है. बड़े खिलाड़ी जैसे HLL Lifecare Ltd., जो सरकार द्वारा संचालित है और अकेले 200 करोड़ से अधिक कंडोम का प्रोडक्शन करता है, और अन्य  कंपनिया जैसे Mankind Pharma Ltd. और Cupid Ltd. भी इस समस्या से जूझ रही हैं

बढ़ते दाम क्यों हैं खतरे की घंटी?

कंडोम के उपयोग में कमी होने से  ग्रामीण क्षेत्रों में अनचाही प्रेग्नेंसीज का खतरा बढ़ सकता है. इस समस्या से निपटने के लिए सरकार जरूरी कदम उठा सकती है ताकि उपभोक्ताओं को कंडोम की बढ़ती कीमतों से बचाया जा सके. 

यह भी पढ़ें - Sleeping Habits: 7–8 घंटे की नींद क्यों होती है जरूरी? एक्सपर्ट्स से जानिए सेहत पर इसका असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नीट पेपर लीक के अपराधियों पर भी लागू होगा नया कानून?
क्या नीट पेपर लीक के अपराधियों पर भी लागू होगा नया कानून?
कौन हैं देश के सबसे अमीर CM, किसके पास धन सबसे कम?
कौन हैं देश के सबसे अमीर CM, किसके पास धन सबसे कम?
एसी कोच में 2 चादरें देने की वजह क्या? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
एसी कोच में 2 चादरें देने की वजह क्या? जानें इस्तेमाल का सही तरीका
AK-47 Police Rules : किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?
किस लेवल के पुलिसकर्मी को मिलती है AK-47, क्या हैं नियम?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget