एक्सप्लोरर

Eid Holiday Cancel: क्या ईद की तरह किसी भी त्योहार की छुट्टी खत्म कर सकती है सरकारें? जानें क्या है नियम

Eid Holiday Cancel: हरियाणा में राज्य सरकार ने ईद की छुट्टी कैंसिल कर दी है. तो क्या इस हिसाब से अगर किसी भी राज्य की सरकार चाहे तो कोई भी त्योहार की छुट्टी कैंसिल कर सकती है?

Eid Holiday Cancel: हरियाणा में पहले से घोषित ईद की छुट्टी को वहां की नायब सिंह सैनी सरकार ने कैंसिल करके वैकल्पिक अवकाश (प्रतिबंधित) में तब्दील कर दिया है. अब हरियाणा में ईद पर सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे, लेकिन वैकल्पिक अवकाश रहेगा. मतलब अगर कोई कर्मचारी छुट्टी लेना चाहेगा तो उसको सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा. जब मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने यह आदेश जारी किया तो गुरुवार को विधानसभा में हंगामा मच गया. नूंह से कांग्रेस विधायक ने इस फैसले को गलत ठहराया. लेकिन क्या कोई भी सरकार किसी भी सरकारी छुट्टी को अपने हिसाब से कैंसिल कर सकती है. इसका जवाब भी जान लेते हैं. 

राज्य सरकारों के पास है छुट्टियां देने की पावर

भारत में राज्य सरकारें राजपत्रित छुट्टियों (गेजेटेज छुट्टियां) की घोषणा कर सकती हैं, जो सरकारी कार्यालयों और संस्थानों के लिए आधिकारिक दिन है. ये आम तौर पर स्थानीय त्योहारों या महत्व की घटनाओं पर आधारित होते हैं. जिनको सरकारें लागू करती हैं. राज्य सरकारों के पास दुकानों, प्रतिष्ठानों, कारखानों और राज्य सरकार के कार्यालयों के लिए छुट्टियां घोषित करने की पावर होती है, जो कि सेक्शन 25 के तहत निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 में आता है.

ये हैं अनिवार्य छुट्टियां

गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती जैसी कुछ छुट्टियां केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय रूप से घोषित की जाती हैं और ये देशभर में होती हैं. कुछ राज्यों में तो मजदूर दिवस या अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (1 मई) भी अनिवार्य अवकाश है. गेजेटेज छुट्टियों के अलावा राज्यों में छुट्टियां प्रतिबंधित (वैकल्पिक) भी होती हैं. ये छुट्टियां कर्मचारियों पर निर्भर करती हैं कि अगर वो इनको लेना चाहें तो ले सकते हैं.

क्या किसी भी त्योहार की छुट्टी खत्म कर सकती हैं सरकारें?

जिस तरीके से सरकार ने ईद की छुट्टी कैंसिल की है, वैसे राज्य की सरकारें जरूरी होने पर अन्य त्योहारों की छुट्टियां भी खत्म कर सकती हैं. कई बार छुट्टियां देना या न देना राज्य सरकारों पर ही निर्भर करता है. इनके अतिरिक्त विभिन्न राज्य सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश स्थानीय त्योहारों या महत्वपूर्ण दिनों पर भी अपने हिसाब से छुट्टियां दे सकती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत पर 100% का टैरिफ, क्या अमेरिका के खिलाफ WTO जा सकता है भारत?
भारत पर 100% का टैरिफ, क्या अमेरिका के खिलाफ WTO जा सकता है भारत?
किस राज्य में सबसे सख्त है धर्म परिवर्तन कानून, कहां-कितनी सजा?
किस राज्य में सबसे सख्त है धर्म परिवर्तन कानून, कहां-कितनी सजा?
TRAI Channel Selector App: TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल
TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल
भारत में विदेशी चंदे का कानून कब बना, अब तक कितनी बार बदला?
भारत में विदेशी चंदे का कानून कब बना, अब तक कितनी बार बदला?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget